वनलाइनर सामान्य ज्ञान (महात्मा गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन )

प्रश्न

किसके विरोध में रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ की उपाधि परित्याग कर दिया था?

उत्तर जलियांवाला बाग जनसंहार

प्रश्न

रौलेट सत्याग्रह का संबंध किससे था?

उत्तर रौलेट अधिनियम ‘सेडिशन कमेटी’ की सिफारिश पर आधारित_ रौलेट सत्याग्रह में गांधीजी ने होमरूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया

प्रश्न

जलियांवाला बाग नरसंहार पर कांग्रेस जांच समिति की रिपोर्ट के प्रारूप लाने का कार्य किसे सौंपा गया था?

उत्तर महात्मा गांधी को

प्रश्न

रौलेट एक्ट लाने का क्या प्रयोजन था?

उत्तर राष्ट्रीय एवं क्रांतिकारी गतिविधियों पर रोक लगाना

प्रश्न

कौन-सी महत्त्वपूर्ण घटना जलियांवाला बांग नरसंहार के तुरंत पूर्व घटी थी?

उत्तर रौलेट एक्ट का बनना

प्रश्न

जलियांवाला बाग कत्लेआम किस शहर में हुआ?

उत्तर अमृतसर

प्रश्न

जब रौलेट एक्ट पारित हुआ था उस समय का भारत का वायसराय कौन था?

उत्तर लॉर्ड चेम्सफोर्ड

प्रश्न

रौलेट एक्ट के विरोध में किसने लगान न देने का आंदोलन चलाने का सुझाव दिया था?

उत्तर स्वामी श्रद्धानंद

प्रश्न

किसके कारण सार्वजनिक रोष की लहर उभरी जिसके फलस्वरूप जलियांवाला बाग में ब्रिटिश द्वारा जनसंहार की घटना घटी?

उत्तर दि रौलेट एक्ट

प्रश्न

जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद की सदस्यता से किसने इस्तीफा दे दिया?

उत्तर शंकरन नायर

प्रश्न

किसके द्वारा जलियांवाला कांड के विरोध में ‘सर’ की उपाधि त्यागी गई?

उत्तर रबींद्रनाथ टैगोर

प्रश्न

ऊधम सिंह ने लंदन में किसे मारा?

उत्तर सर माइकल ओ’ डायर

प्रश्न

काफी संख्या में लोग अमृतसर के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को एकत्रित हुए थे गिरफ्रतारी के विरोध में

उत्तर डॉ. सैफुद्दीन किचलू और डॉ सत्यपाल

प्रश्न

डॉ. सत्यपाल को किस वर्ष बंदी बनाया गया?

उत्तर 10 अप्रैल 1919

प्रश्न

जलियांवाला बाग नरसंहार और अमृतसर कांग्रेस का अधिवेशन कब हुआ?

उत्तर 13 अप्रैल 1919 (जलियांवाला बाग नरसंहार) 26 दिसंबर 1919 (कांग्रेस अधिवेशन)

प्रश्न

30 मई 1919 को अपना अलंकरण भारत सरकार को लौटाने वाले व्यक्ति कौन थे?

उत्तर रबींद्रनाथ टैगोर

प्रश्न

हंटर आयोग की नियुक्ति कब की गई थी?

उत्तर जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद (14 अक्टूबर 1919)

प्रश्न

अखिल भारतीय राजनीतिक में गांधी का पहला साहसिक कदम कौन-सा था?

उत्तर रौलेट सत्याग्रह

प्रश्न

किस एक को मांटेग्यू ने ‘निवारक हत्या’ के नाम से विशेषीकृत किया है?

उत्तर जलियांवाला बाग का नरसंहार

प्रश्न

द अनार्किकल एवं रिवोल्यूशनरी क्राइम एक्ट 1919 को सामान्य बोलचाल में क्या कहा जाता था?

उत्तर रौलेट एक्ट

प्रश्न

रौलेट एक्ट का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विरोध क्यों किया?

उत्तर वैयक्तिक स्वतंत्रता को सीमित करने के कारण

प्रश्न

जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए जिम्मेदार ओ’ डायर को किसने मार डाला?

उत्तर ऊधम सिंह

प्रश्न

जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?

उत्तर 13 अप्रैल 1919

प्रश्न

जनरल डायर का नाम किस घटना से जुड़ा हुआ है?

उत्तर जलियांवाला बाग

प्रश्न

रौलेट एक्ट भारत में कब लागू किया गया था?

उत्तर सन् 1919

प्रश्न

1919 में जलियांवाला बाग कांड के समय भारत का वायसराय कौन था?

उत्तर लॉर्ड चेम्सफोर्ड

Showing 1-26 of 26 items.