वनलाइनर सामान्य ज्ञान (राजभाषा)

प्रश्न

चुनावाें के दौरान राजनैतिक दलों के लिए बनाए जाने वाले आचार संहिता का प्रावधान किसके द्वारा तय किया जाता है?

उत्तर चुनाव आयोग

प्रश्न

राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्त कौन करता है?

उत्तर राज्यपाल

प्रश्न

ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचन पर निरीक्षण किसके द्वारा रखा जाता है?

उत्तर निर्वाचन आयोग

प्रश्न

भारत में मत देने का अधिकार किस अधिकारों में है?

उत्तर वैधानिक अधिकार

प्रश्न

संसद के सदस्य की निरर्हताओं से संबंधित प्रश्न का विनिश्चय करते समय राष्ट्रपति किसकी राय प्राप्त करेगा?

उत्तर भारत के निर्वाचन आयोग की

प्रश्न

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निर्वाचन आयोग के लिए प्रावधान है?

उत्तर अनुच्छेद 324

प्रश्न

निर्वाचन आयुक्त को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है?

उत्तर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श पर राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न

आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं?

उत्तर अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व, नृजातीयता, लिंग, हितों और विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व

प्रश्न

परिसीमन आयोग के अनुशंसाओं की प्रकृति कैसी है?

उत्तर परिसीमन आयोग के आदेश जब लोक सभा अथवा राज्य विधान सभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता

प्रश्न

किस तिथि को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है?

उत्तर 25 जनवरी

प्रश्न

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है?

उत्तर 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो

प्रश्न

किस आम चुनाव में नवयुवकों द्वारा 18 वर्ष की आयु पर मताधिकार का पहली बार प्रयोग किया गया?

उत्तर 1989 के

प्रश्न

भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार क्या है?

उत्तर विधिक अधिकार (एक अधिनियम के अंतर्गत)

प्रश्न

सांसदों की अयोग्यता संबंधी विवाद का कौन निर्णय देता है?

उत्तर निर्वाचन आयोग के परामर्श से राष्ट्रपति

प्रश्न

राष्ट्रपति का चुनाव किसके द्वारा संचालित किया जाता है?

उत्तर भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा

प्रश्न

न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किए गए व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार देने का निर्णय किसके द्वारा किया गया है?

उत्तर संसद द्वारा

प्रश्न

किस संशोधन द्वारा केंद्र और राज्य की व्यवस्थापिकाओं के लिए मतदान की न्यूनतम उम्र की सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई

उत्तर 61वें संशोधन (1989) से

प्रश्न

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?

उत्तर राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न

कौन सा चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा संपादित नहीं किया जाता?

उत्तर स्थानीय निकायों का

प्रश्न

संसद और राज्य विधान मंडलों के स्वतंत्र चुनाव कराने की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई है?

उत्तर निर्वाचन आयोग

प्रश्न

निर्वाचन आयोग की ‘तीन सदस्यीय आयोग’किस वर्ष बनाया गया?

उत्तर 1989

प्रश्न

2009 लोक सभा चुनाव में निर्वाचकों की संख्या मिलियन्स में (1 मिलियन = 10 लाख) लगभग कितनी है?

उत्तर 714

प्रश्न

भारत के निर्वाचित आयुक्त हेतु क्या प्रावधान है?

उत्तर मुख्य चुनाव आयुक्त वही वेतन पाने का हकदार हैं, जितना उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को दिया जाता है_ मुख्य चुनाव आयुक्त को उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश को हटाने के तरीके और कारणों के अतिरिक्त किसी अन्य तरीके और कारण से उनके पद से नहीं हटाया जा सकता

प्रश्न

भारत के निर्वाचन आयोग के क्या कार्य हैं?

उत्तर संसद एवं राज्य विधान मंडलों के सभी चुनाव करवाना_ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पदों के लिए चुनाव करवाना_ निर्वाचन सूचियां तैयार कराने के कार्य का निरीक्षण, निर्देशन एवं नियंत्रण

प्रश्न

जन प्रतिनिधित्व (संशोधन) अधिनियम 1996 द्वारा निर्वाचित विधि में हुए हाल के संशोधनों में क्या प्रावधान किए गए है?

उत्तर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज अथवा भारत के संविधान के अपमान के अपराध के लिए दोषसिद्धि होने पर दोषसिद्धि की तिथि से 6 वर्षों के लिए संसद और राज्य विधानमंडलों के चुनाव लड़ने के लिए अयोग्यता का प्रावधान_ लोक सभा के लिए चुनाव लड़ने हेतु अभ्यर्थी द्वारा जमा किए जाने वाले प्रतिभूति निक्षेप में वृद्धि की गई है_ चुनाव लड़ने वाले किसी अभ्यर्थी की मृत्यु हो जाने पर अब किसी निर्वाचन को प्रत्यादिष्ट नहीं किया जा सकता

प्रश्न

दिनेश गोस्वामी समिति ने सिफारिश की थी

उत्तर लोक सभा के चुनाव के सरकारी निधीयन की

प्रश्न

उस देश में आनुपातिक प्रतिनिधित्व आवश्यक नहीं है जहां

उत्तर द्वि-दलीय प्रणाली विकसित हुई है

प्रश्न

भारत के निर्वाचन प्रक्रम के आरंभ के विषय में क्या प्रावधान है?

उत्तर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की सिफारिश और राष्ट्रपति अथवा राज्य के राज्यपाल द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी किया जाना

प्रश्न

दिनेश गोस्वामी समिति का संबंध किससे था?

उत्तर निर्वाचन सुधारों से

प्रश्न

यदि किसी राज्य विधान सभा के निर्वाचन में निर्वाचित घोषित होने वाला प्रत्याशी अपनी निक्षिप्त (जमानत राशि) खो देता है तो उसका अर्थ है कि

उत्तर निर्वाचन लड़ने वाले प्रतयाशियों की संख्या बहुत अधिक थी

प्रश्न

‘निर्गम मत सर्वेक्षण’के विषय में क्या प्रावधान किया गया है?

उत्तर निर्गम मत सर्वेक्षण अभिव्यक्ति का प्रयोग मतदाताओं के उस निर्वाचनेत्तर सर्वेक्षण को व्यक्त करता है, जिससे यह पता चले कि मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किस प्रत्याशी के पक्ष में किया

प्रश्न

भारत में विधान सभा/विधान परिषद निर्वाचनों के लिए कौन-कौन सी निर्वाचन प्रणालियों की स्वीकृत प्रदान की गई है?

उत्तर वयस्क मताधिकार के आधार पर प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली_ एकल संक्रमणीय मत के द्वारा अनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली

प्रश्न

मुख्य चुनाव आयुक्त को किस आधार पर पदच्युत किया जा सकता है?

उत्तर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर

प्रश्न

भारत के संविधान में वर्णित किस एक समुदाय की परिभाषा नहीं दी गई है, उस समुदाय के लिए एक आयोग का गठन संसद द्वारा किया गया है वह समुदाय कौन है?

उत्तर अल्पसंख्यक समुदाय

Showing 1-34 of 34 items.