वनलाइनर सामान्य ज्ञान (सविनय अवज्ञा आंदोलन)

प्रश्न

‘साम्प्रदायिक अधिनिर्णय’ की घोषणा के पश्चात किसे सम्पादित किया गया?

उत्तर पूना समझौता

प्रश्न

‘हरिजन सेवक संघ’ का पूर्व नाम क्या था?

उत्तर ऑल इंडिया एंटी अनटचेबिलिटी लीग

प्रश्न

1932 महात्मा गांधी ने पहला आमरण अनशन कब प्रारंभ किया था?

उत्तर कम्युनल अवॉर्ड के समय

प्रश्न

1932 में स्थापित अखिल भारतीय अछूत-विरोधी लीग के प्रथम प्रेसीडेंट कौन थे-

उत्तर जी.डी. बिड़ला

प्रश्न

अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर महात्मा गांधी

प्रश्न

सांप्रदायिक अवॉर्ड एवं पूना पैक्ट में क्रमशः दलित वर्ग के लिए कितनी सीटें दी गई?

उत्तर क्रमशः 74 व 79

प्रश्न

पूना पैक्ट किससे संबंधित था?

उत्तर दलित वर्ग से

प्रश्न

किसने कहा था "महात्मा गांधी क्षणिक भूत की भांति धूल उठाते हैं लेकिन स्तर नहीं।"

उत्तर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

प्रश्न

बी.आर. अम्बेडकर व गांधीजी के बीच कौन-सा समझौता हुआ था?

उत्तर पूना समझौता

प्रश्न

भारतीय स्वाधीनता संघर्ष के दौरान रेड शर्ट्स के नाम से भी पहचाने जाने वाले खुदाई खिदमतगारों ने किसका आह्नान किया?

उत्तर पठान क्षेत्रीय राष्ट्रवादी एकता का और उपनिवेशवाद के विरोध का

प्रश्न

मैक्डोनॉल्ड के सांप्रदायिक पंचाट ने किसे पृथक चुनाव क्षेत्र एवं आरक्षित सीटें आवंटित नहीं की थी?

उत्तर बौद्धों को

प्रश्न

किसने ऐतिहासिक 1932 के पूना समझौता पर हस्ताक्षर नहीं किए थे?

उत्तर एम.के. गांधी

प्रश्न

‘दलित वर्गों का संघ’ किसके द्वारा स्थापित किया गया था?

उत्तर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा

प्रश्न

किसने ‘सांप्रदायिक अधिनिर्णय’ घोषित किया?

उत्तर रैम्जे मैक्डोनॉल्ड

प्रश्न

अगस्त 1932 के रैम्जे मैक्डोनॉल्ड के सांप्रदायिक पंचाट के द्वारा किसके लिए पहली बार एक पृथक निर्वाचक समूह बनाया गया?

उत्तर अछूतों के लिए

प्रश्न

1932 में पूना पैक्ट के बाद हरिजन सेवक संघ की स्थापना हुई। इसके अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर अमृतलाल ठक्कर थे

Showing 1-16 of 16 items.