वनलाइनर सामान्य ज्ञान (उद्योग क्षेत्र)

प्रश्न

अल्प विकसित अर्थ-व्यवस्था की सामान्यतया विशेषता होती है

उत्तर प्रतिव्यक्ति निम्न आय तथा पूंजी निर्माण की दर

प्रश्न

ब्रिक्स देशों द्वारा कौन-सा बैंक चीन में स्थापित किया गया है?

उत्तर न्यू डेवलपमेंट बैंक

प्रश्न

मुद्रा स्फीति की दर गिरने का निहितार्थ है

उत्तर कीमतें पहले की तुलना में अधिक धीमें से बढ़ रही है

प्रश्न

कोर बैंकिंग समाधान पद सम्बंधित है

उत्तर यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है, जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है, चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो

प्रश्न

विनिमय साध्य विलेख अधिनियम प्रभावकारी हुआ

उत्तर वर्ष 1882 में

प्रश्न

बैंकिंग क्षेत्रें के, वित्तीय और आर्थिक दबावों का सामना करने के सामर्थ्य को उन्नत करने तथा जोखिम प्रबंधन को उन्नत करने का प्रयास करता है

उत्तर बेसल III समझौता

प्रश्न

अंतरराष्ट्रीय नकदी (लिक्विडिटी) की समस्या किसकी अनुपलब्धता से संबंधित है?

उत्तर डॉलर एवं अन्य दुर्लभ मुद्राएं (हार्ड करेंसी)

प्रश्न

उपभोक्ता सहकारी भंडार स्थातिप किए जाते हैं

उत्तर सदस्यों द्वारा

प्रश्न

प्रथम भूमि विकास बैंक की स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी, यह अवस्थित था

उत्तर झांग (पंजाब, अब पाकिस्तान) में

प्रश्न

सरकार के बजट घाटे का एक बड़ा स्रोत है

उत्तर अर्थ साहाय्य

प्रश्न

भारतीय अर्थव्यवस्था में मौद्रिक नीति के घटक है

उत्तर खुली बाजार कार्यवाही (ओपेन मार्केट ऑपरेशन) तथा बैंक दर,

प्रश्न

सेबी अधिनियम पारित हुआ

उत्तर 4 अप्रैल, 1992 में

प्रश्न

वित्तीय समावेशन का उद्देश्य नहीं है

उत्तर बैंकिंग अधोः संरचना को सिकोड़ना

प्रश्न

वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद’ के संदर्भ में सत्य है

उत्तर संघ का वित्तमंत्री इसका प्रमुख होता है। यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक पर्यवेक्षण का अनुवीक्षण करता है,

प्रश्न

जब भारतीय रिजर्व बैंकSLR (सांविधिक नकदी अनुपात) को 50 आधार अंक कम कर देता है, तो संभावना होती है

उत्तर अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने उधार देने की दर को घटा सकते हैं,

प्रश्न

एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है

उत्तर गांधीनगर में

प्रश्न

‘सीमांत स्थायी सुविधा दर’ तथा ‘निवल मांग और सावधि देयताएं’ पदबंध कभी कभी समाचार में आते हैं, इनका प्रयोग किया जाता है

उत्तर बैंक कार्यों में

प्रश्न

RBI वाणिज्यिक बैंकों को नियंत्रित करता है

उत्तर परिसम्पत्तियों की तरलता, शाखा विस्तार, बैंकों का विलय, बैंकों का समापन

प्रश्न

‘औद्योगिक कर्मकारों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक’ निकालता है

उत्तर श्रम ब्यूरो

प्रश्न

नरसिम्हन समिति का संबंध है

उत्तर बैंकिंग संरचना सुधारों से

प्रश्न

सिम्पली क्लिक’ क्रेडिट कार्ड योजना प्रारंभ की है

उत्तर एस.बी.आई.ने

प्रश्न

भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक बैंक है

उत्तर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया

प्रश्न

उपभोक्ता कीमत सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की दर बढ़ती है, यदि

उत्तर (1) रिवर्स रेपो दर कम कर दी जाती है (2) बैंक दर कम कर दी जाती है

प्रश्न

मुद्रा की पूर्ति यथावत रहने पर यदि मुद्रा की मांग में वृद्धि होती है तो

उत्तर ब्याज की दर में वृद्धि हो जाएगी

प्रश्न

वर्ष 1982 में (NABARD) की स्थापना की गई

उत्तर संसद के अधिनियम द्वारा

प्रश्न

प्रथम पंचवर्षीय योजना किस वर्ष प्रारंभ हुई?

उत्तर वर्ष 1951

प्रश्न

किस वर्ष भारतीय स्टेट बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया?

उत्तर 2 जून 1956

प्रश्न

बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया?

उत्तर 19 जनवरी 1956 से

प्रश्न

सरकार की ‘संप्रभु स्वर्ण बॉन्ड योजना’ एवं ‘स्वर्ण मुद्रीकरण योजना’ का उद्देश्य है

उत्तर (1) भारतीय गृहस्थों के पास निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना, (2) स्वर्ण आयात पर भारत की निर्भरता में कमी लाना,

प्रश्न

आर.एन. मलहोत्र कमेटी संबंधित है

उत्तर बीमा क्षेत्र से

प्रश्न

स्वयं सहायता समूह ( SHG) बैंक लिंकेज कार्यक्रम को कार्यान्वित नहीं करता है

उत्तर NABARD (नाबार्ड)

प्रश्न

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM बैंक) का गठन किस वर्ष किया गया?

उत्तर वर्ष 1982

प्रश्न

औद्योगिक और वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड (BIFR) की स्थापना किस वर्ष की गई?

उत्तर वर्ष 1987

प्रश्न

शाखा रहित क्षेत्रें में व्यावसायिक संवाददाताओं (बैंक साथी) की सेवाओं द्वारा लाभार्थियों को निम्न सेवाएं प्राप्त होती है

उत्तर यह लाभार्थियों को अपने गांव में अपने साहारय और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने के योग्य बनाती है। यह ग्रामीण क्षेत्रें में लाभार्थियों को धनराशि जमा करने व आहरण करने योग्य बनाती है

प्रश्न

किसी भी अर्थ-व्यवस्था में यदि ब्याज की दर को घटाया जाता है, तो वह

उत्तर अर्थव्यवस्था में निवेश व्यय को बढ़ाएगा

प्रश्न

विदेशी मुद्रा जिसमें त्वरित प्रवास की प्रवृत्ति होती है, कहलाती है

उत्तर गर्म मुद्रा (Hot Money)

प्रश्न

अपने प्रभाव में सर्वाधिक स्फीतिकारी होने की संभावना है

उत्तर बजट घाटे के वित्तीयन के लिए नई मुद्रा का सृजन

प्रश्न

भारत में वित्तीय क्षेत्र के सुधारों में शामिल है

उत्तर CRR और SLR को कम करना, बीमा क्षेत्र में निजी कंपनियों का प्रवेश, ब्याज दर का अविनियमन

प्रश्न

केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा संकलित किया जाता है

उत्तर शहरी गैर-श्रम कर्मचारियों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

प्रश्न

बैंक दर में वृद्धि सामान्यतः इस बात का संकेत है कि

उत्तर केन्द्रीय बैंक महंगी मुद्रा नीति का अनुसरण कर रहा है,

Showing 1-40 of 226 items.