वनलाइनर सामान्य ज्ञान (अस्थायी विशेष प्रावधान)

प्रश्न

भारतीय संविधान के अनुच्छेदों में से किसका व्यवहार में क्रियान्वयन कभी नहीं हुआ है?

उत्तर अनुच्छेद 360 का

प्रश्न

कौन एक भारतीय संविधान के अंतर्गत आपात की उद्घोषणा का आधार नहीं हो सकता है?

उत्तर आंतरिक अशांति

प्रश्न

मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 का उद्देश्य था?

उत्तर मानव अधिकारों को बेहतर संरक्षण_ मानव अधिकार सुरक्षा आयोग का गठन_ राज्य में मानवाधिकार सुरक्षा आयोग का गठन

प्रश्न

भारतीय संविधान के अंतर्गत कितने प्रकार के आपातकाल की उपबंध है?

उत्तर तीन

प्रश्न

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति शासन सर्वप्रथम कहाँ लागू किया गया था?

उत्तर पेप्सू में

प्रश्न

राष्ट्रीय आपातकाल में लोक सभा की अवधि कितने समय के लिए बढ़ाई जा सकती है?

उत्तर आपातकाल की समाप्ति तक बढ़ाई जा सकती है लेकिन एक समय में केवल एक ही वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकती है

प्रश्न

मौलिक अधिकारों से जुड़े कौन एक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 359 के अंतर्गत आपात स्थिति लागू करने के दौरान निलंबित नहीं हो सकता?

उत्तर अनुच्छेद 20 और 21

प्रश्न

किस संविधान अनुच्छेद के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति मूल अधिकारों के कार्यान्वयन को स्थगित कर सकते हैं (अनुच्छेद 20 एवं 21 के अतिरिक्त)?

उत्तर अनुच्छेद 359

प्रश्न

भारत के संविधान के अनुच्छेद 360 के अधीन वित्तीय आपात से संबंधित क्या प्रावधान है?

उत्तर वित्तीय आपात की उद्घोषणा दो मास की समाप्ति पर प्रवर्तन में नहीं रहेगी यदि उस अवधि की समाप्ति से पहले संसद के दोनों सदनों के संकल्पों द्वारा उसका अनुमोदन नहीं कर दिया जाता है

प्रश्न

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है?

उत्तर अनुच्छेद 356

प्रश्न

आपातकाल में किसके द्वारा किसी राज्य विधान सभा की अवधि बढ़ाई जा सकती है?

उत्तर संसद द्वारा

प्रश्न

भारत में वित्तीय आपातकाल की घोषणा आज तक कितनी बार की गई है?

उत्तर कभी नहीं

प्रश्न

संसद द्वारा संकटकाल की घोषणा का अनुमोदन कितनी अवधि के अंतराल में होना आवश्यक है?

उत्तर 30 दिन

प्रश्न

किसने कहा था कि राष्ट्रपति का आपातकालीन अधिकार संविधान के साथ धोखा है?

उत्तर ह्रदय नाथ कुंजरू

प्रश्न

किन परिस्थितियों में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल की घोषणा की जा सकती है जब भारत के किसी भाग की सुरक्षा को खतरा हो?

उत्तर युद्ध, विदेशी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण

प्रश्न

प्रायः किसकी सलाह पर राज्य में ‘राष्ट्रपति शासन’ लागू किया जाता है?

उत्तर गवर्नर

प्रश्न

राष्ट्रपति शासन अधिकतम कितने समय के लिए लगाया जा सकता है?

उत्तर 3 वर्ष

Showing 1-17 of 17 items.