वनलाइनर सामान्य ज्ञान (छठी शताब्दी पूर्व धार्मिक आन्दोलन)

प्रश्न

बुद्ध की समकालीन किस महिला को सर्वसम्मति से ‘स्त्री-रत्न’ घोषित किया गया था?

उत्तर आम्रपाली

प्रश्न

बौद्ध धर्म में ‘त्रिरत्न’ का क्या अभिप्राय है?

उत्तर बुद्ध, धम्म, संघ

प्रश्न

बुद्ध द्वारा रूपांतरित व्यक्तियों में से कौन-सा अंतिम था?

उत्तर सुभद्द

प्रश्न

बुद्ध ने अपने जीवन की अंतिम वर्षा ऋतु कहाँ बिताई थी?

उत्तर वैशाली में

प्रश्न

‘धर्मचक्राप्रवर्त्तन’ किया गया था

उत्तर सारनाथ में

प्रश्न

अशोकाराम विहार किस स्थान पर स्थित था?

उत्तर पाटलिपुत्र

प्रश्न

नालंदा विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे?

उत्तर कुमारगुप्त

प्रश्न

हीनयान अवस्था का विशालतम एवं सर्वाधिक विकसित शैलकृत चैत्यगृह स्थित है

उत्तर कार्ले में

प्रश्न

वल्लभी विश्वविद्यालय स्थित था

उत्तर गुजरात में

प्रश्न

द्वितीय बौद्ध समिति का आयोजन कहाँ हुआ था?

उत्तर वैशाली

प्रश्न

‘सप्तपर्णी गुफा स्थित है

उत्तर राजगृह में

प्रश्न

किन राज्यों का संबंध गौतम बुद्ध के जीवन से था?

उत्तर कोसल, मगध

प्रश्न

सर एडविन एर्नाल्ड की पुस्तक ‘द लाइट ऑफ दी एशिया’ आधारित है

उत्तर ललितविस्तार पर

प्रश्न

किस बौद्ध साहित्य में महात्मा बुद्ध के ‘नैतिक एवं सिद्धांत’ संबंधित प्रवचन संकलित हैं?

उत्तर सुत्त पिटक

प्रश्न

बुद्ध के जीवन की किस घटना को ‘महाभिनिष्क्रमण’ के रूप में जाना जाता है?

उत्तर उनका गृहत्याग

प्रश्न

कौन-सा नाम बुद्ध का दूसरा नाम है?

उत्तर शक्यमुनि, तथागत

प्रश्न

गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति कौन था?

उत्तर सुभद

प्रश्न

बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?

उत्तर सारनाथ

प्रश्न

कौन-सा एक बौद्ध मत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है?

उत्तर तृष्णारूपी अग्नि का शमन

प्रश्न

चतुर्थ बौद्ध संगीति (परिषद्) हुई थी

उत्तर कनिष्क के शासनकाल में

प्रश्न

कुछ शैलकृत बौद्ध गुफाओं को चैत्य कहते हैं, जबकि अन्य को विहार। दोनों में क्या अंतर है?

उत्तर चैत्य पूजा-स्थल होता है, जबकि विहार बौद्ध भिक्षुओं का निवास-स्थान है,

प्रश्न

सुल्तानी युग में बौद्धों को कौन-सी शाखा सबसे प्रभावशाली थी?

उत्तर वज्रयान

प्रश्न

भगवान बुद्ध की प्रतिमा कभी-कभी एक हस्त मुद्रा युक्त दिखाई गई है, जिसे ‘भूमिस्पर्श मुद्रा’ कहा जाता है। यह किसका प्रतीक है?

उत्तर मार के प्रलोभनों के बावजूद अपनी शुचिता और शुद्धता का साक्षी होने के लिए बुद्ध का धरती का आह्नान

प्रश्न

प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, कौन-सा/से बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान था/थे?

उत्तर वेद-प्रामाण्य के प्रति अनास्था; कर्मकांडों की फलवत्त का निषेध

प्रश्न

‘त्रिपिटक’ ग्रंथ किस धर्म से संबंधित है?

उत्तर बौद्ध धर्म

प्रश्न

त्रिपिटक किससे संबंधित है?

उत्तर बौद्धों से

प्रश्न

महात्मा बुद्ध का ‘महापरिनिर्वाण’ कहाँ हुआ?

उत्तर कुशीनगर में

प्रश्न

बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिए थे

उत्तर श्रावस्ती में

प्रश्न

वह स्तूप-स्थल, जिसका संबंध भगवान बुद्ध के जीवन की किसी घटना से नहीं रहा है, वह हैः

उत्तर सांची

प्रश्न

तृतीय बौद्ध सभा किस स्थान पर बुलाई थी?

उत्तर पाटलिपुत्र

प्रश्न

आलार कालाम कौन थे?

उत्तर बुद्ध के एक गुरु

प्रश्न

सारनाथ की भूमि स्पर्श मुद्रा वाली बुद्ध प्रतिमा कालांकित है

उत्तर गुप्त काल से

प्रश्न

भारत में पहले जिस मानव प्रतिमाओं को पूजा गया वह थी

उत्तर बुद्ध की

प्रश्न

बुद्ध कौशाम्बी किसके राज्य-काल में आए थे?

उत्तर उदयन

प्रश्न

कहा बौद्ध संघ में भिक्षुणी के रूप में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति बुद्ध द्वारा दी गई थी

उत्तर वैशाली में

प्रश्न

आरंभिक मध्ययुगीन समय में बौद्ध धर्म का पतन किस/किन कारण/कारणों से शुरु हुआ?

उत्तर उस समय तक बुद्ध, विषणु के अवतार समझे जाने लगे और वैष्णव धर्म का हिस्सा बन गए

प्रश्न

प्रथम बौद्ध परिषद का संचालन किसने किया?

उत्तर महाकस्सप

प्रश्न

प्रथम बौद्ध समिति का आयोजन हुआ था

उत्तर अज्ञातशत्रु के शासनकाल में

प्रश्न

भूमिस्पर्श मुद्रा की सारनाथ बुद्ध मूर्ति संबंधित है

उत्तर गुप्त काल से

प्रश्न

‘नव नालंदा महाविहार’ किसके लिए विख्यात है?

उत्तर पाली अनुसंधान संस्थान

Showing 1-40 of 94 items.