वनलाइनर सामान्य ज्ञान (नागरिकता)

प्रश्न

भारत के संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार का न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व का उसी क्रम में उल्लेख किया गया है?

उत्तर 3, 5, 2, 1

प्रश्न

किस वाद के फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वप्रथम घोषित किया कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा नहीं है?

उत्तर बेरुबारी वाद, 1960

प्रश्न

भारत राज्य के प्रमुख लक्षण है

उत्तर लोक कल्याणकारी, गणतंत्र, प्रजातांत्रिक राज्य व्यवस्था

प्रश्न

भारत के संविधान की उद्देशिका में कितने प्रकार के न्याय की व्यवस्था दी गई है?

उत्तर तीन (सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक)

प्रश्न

संविधान सभा द्वारा संविधान को अंगीकृत किया गया था

उत्तर 26 नवम्बर, 1949 को

प्रश्न

विवादों में से किसमें सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को भारतीय संविधान की मौलिक संरचना का भाग स्वीकार किया?

उत्तर केशवानंद भारती विवाद

प्रश्न

कौन एक भारतीय संविधान के उद्देश्यों को प्रतिबिंबित करता है?

उत्तर संविधान की प्रस्तावना

प्रश्न

कौन भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित नहीं है?

उत्तर धार्मिक न्याय

प्रश्न

किसने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को हमारे संप्रभु, प्रजातांत्रिक गणतंत्र की जन्मकुंडली कहा है ?

उत्तर के.एम. मुंशी

प्रश्न

भारत के संविधान के उद्देश्यों में से एक के रूप में ‘आर्थिक न्याय’का किसमें उपबंध किया गया है?

उत्तर उद्देशिका और राज्य की नीति के निदेशक तत्व

प्रश्न

किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने धारणा प्रस्तुत की कि ‘उद्देशिका संविधान का भाग है?

उत्तर यूनियन ऑफ इंडिया

प्रश्न

सभी व्यक्ति पूर्णतः और समान रूप से मानव है यह सिद्धांत जाना जाता है

उत्तर सार्वभौमिकता

प्रश्न

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किस स्वतंत्रता का वर्णन नहीं है?

उत्तर आर्थिक स्वतंत्रता

प्रश्न

भारतीय संविधान का कौन-सा भाग संविधान की आत्मा कहलाता है?

उत्तर उद्देशिका

प्रश्न

भारतीय गणतंत्र की 26-01-1950 को सही संवैधानिक वस्तुस्थिति क्या थी जब संविधान लागू किया गया था?

उत्तर संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, लोकतन्त्रात्मक गणराज्य

प्रश्न

कौन-से शब्द 42वें संवैधानिक संशोधन द्वारा प्रस्ताव में जोड़े गए हैं?

उत्तर समाजवादी, पंथनिरपेक्ष

प्रश्न

26 नवंबर, 1949 को अंगीकृत भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शब्द सम्मिलित नहीं थे

उत्तर समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, अखंडता

प्रश्न

कौन भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य वर्णित करता है

उत्तर संविधान की प्रस्तावना

प्रश्न

भारत के संदर्भ में निम्न में से कौन ‘धर्मनिरपेक्ष’शब्द का सही भाव व्यक्त करता है?

उत्तर भारत में राज्य का कोई धर्म नहीं है

प्रश्न

कौन-सा शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में नहीं है?

उत्तर लोक कल्याण

प्रश्न

संविधान की प्रस्तावना के बारे में कौन-सा कथन सही है?

उत्तर समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष शब्द 1950 में लागू संविधान के अंग नहीं थे

प्रश्न

भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया था

उत्तर बयालीसवें संशोधन द्वारा

प्रश्न

संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस/किन नाम/नामों से किया गया है?

उत्तर भारत तथा इंडिया

प्रश्न

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है, उनकी व्याख्या की गई है

उत्तर मूल अधिकारों, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों एवं मौलिक कर्त्तव्यों के अध्याय में

प्रश्न

भारत एक गणतंत्र है’ इसका अर्थ है

उत्तर राज्य का प्रमुख जनता द्वारा निर्वाचित होता है

प्रश्न

भारतीय संविधान की प्रस्तावना को स्वीकार किया गया

उत्तर 26 नवंबर, 1949

प्रश्न

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित शब्दों का क्रम इस प्रकार है

उत्तर प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतन्त्रात्मक, गणराज्य

प्रश्न

भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरंभ होती है - हम भारत के लोग

उत्तर शब्दों से

प्रश्न

संविधान को एक पवित्र दस्तावेज किसने कहा है?

उत्तर बी.आर. अम्बेडकर

Showing 1-29 of 29 items.