वनलाइनर सामान्य ज्ञान (विदेशों से भारत की क्रांतिकारी गतिविधियां)

प्रश्न

नेताओं में किसने क्रांतिकारी संगठन, ‘अभिनव भारत समाज’ की स्थापना की?

उत्तर विनायक दामोदर सावरकर

प्रश्न

किस केस की समस्त संसार में चर्चा हुई और अभियुक्तों के समर्थन में अल्बर्ट आइन्सटीन एच.जी. वेल्स हेराल्ड लास्की तथा रुजवेल्ट ने सहानुभूति प्रगट की

उत्तर मेरठ षडयंत्र मुकदमा

प्रश्न

‘अखिल भारतीय किसान सभा’ की स्थापना कहां हुई थी?

उत्तर लखनऊ (1936) में

प्रश्न

बारिंद्र घोष किससे जुड़े हुए थे?

उत्तर अनुशीलन समिति से

प्रश्न

कौन काकोरी कांड मुकदमें में सरकारी वकील था?

उत्तर जगत नारायण मुल्ला

प्रश्न

1905 में क्रांतिकारी संगठन ‘अभिनव भारत’ किस स्थान पर संगठित किया गया था?

उत्तर महाराष्ट्र में

प्रश्न

"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।" किसने लिखा है?

उत्तर राम प्रसाद बिस्मिल

प्रश्न

कूका आन्दोलन से जुड़े कूका (नामधारी) सम्प्रदाय की स्थापना किसने की? यह सम्प्रदाय गौ वध के खिलाफ आन्दोलन के लिए भी जाना जाता है

उत्तर गुरू रामसिह

प्रश्न

गदर पार्टी का गठन किसने किया?

उत्तर लाला हरदयाल (1913) सेनफ्रांसिसको (अमेरिका)

प्रश्न

अपनी फांसी से पूर्व क्रांतिकारियों में से किस एक ने पीने हेतु दिए गए दूध को अस्वीकार कर दिया और कहा अब मैं केवल अपनी मां का दूध लूंगा?

उत्तर रामप्रसाद बिस्मिल

प्रश्न

स्वराज पार्टी का गठन किसने किया?

उत्तर चितरंजन दास (अध्यक्ष) मोतीलाल नेहरू (सचिव) 9 जनवरी 1923

प्रश्न

इंडियन रिपब्लिकन पार्टी (Revolt group) का गठन किसके द्वारा किया गया?

उत्तर सूर्य सेन

प्रश्न

हिदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक कौन थे?

उत्तर सचींद्रनाथ सान्याल

प्रश्न

कल्पना दत्त का संबंध किस क्रांतिकारी घटना से था?

उत्तर चटगांव आर्मरी रेड (1930)

प्रश्न

किसने कहा था "आलोचना और स्वतंत्र चिंतन एक क्रांतिकारी की दो विशेषताएं हैं"?

उत्तर भगत सिंह ने

प्रश्न

वी.डी. सावरकर ने ‘गुप्त अभिनव भारत’ को कब बनाया?

उत्तर 1904 में

प्रश्न

मुजफ्फरपुर बम कांड (1908) का संबंध किसके साथ है?

उत्तर प्रफुल्ल चाकी

प्रश्न

विपिन चंद्रपाल किस विचारधारा से संबद्ध थे?

उत्तर उग्रवादी विचारधारा

प्रश्न

हेडगेवार ने किस वर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की?

उत्तर 27 सितम्बर 1925

प्रश्न

उन्होंने ‘अभिनव भारत’ नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की; भारतीय राष्ट्रवादियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने मैजिनी की जीवनी लिखी; उन्होंने ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम 1857 नामक पुस्तक लिखी जो 1857 के विद्रोह का एक राष्ट्रवादी दृष्टिकोण प्रदान करती है; ब्रिटिश कैद से मुक्त होने के लिए वे एक चलते जहाज से कूद पड़े। उक्त घटनाओं का संबंध किससे है?

उत्तर वी.डी. सावरकर

प्रश्न

भगत सिंह का स्मारक कहाँ स्थित है?

उत्तर फिरोजपुर में

प्रश्न

किसने बहरी ब्रिटिश सरकार को सुनाने हेतु केन्द्रीय विधान सभा में अप्रैल 8,1929 को बम फेंका था?

उत्तर भगत सिंह बटुकेश्वर दत्त

प्रश्न

बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य विशेषण कब दिया गया?

उत्तर होम रूल आन्दोलन के दौरान (1916)

प्रश्न

मुजफ्फर अहमद एस.ए. डांगे शौकत उस्मानी तथा नलिनी गुप्ता किस षड्यंत्र के लिए कैद किए गए थे?

उत्तर कानपुर बोल्शेविक षड्यंत्र कांड (1924)

प्रश्न

किसने ‘मित्र मेला’ संघ को शुरु किया था?

उत्तर विनायक दामोदर सावरकर ने

प्रश्न

भारत छोड़ो आंदोलन में जिन्ना कांग्रेस के प्रति अपनी ईर्ष्या के कारण अंग्रेजों के समीप आ गए उन्होंने किस समूह कांग्रेस के आंदोलन से दूर रहने को कहा?

उत्तर मुस्लिम समुदाय से

प्रश्न

किस महिला क्रांतिकारी ने दीक्षांत समारोह में अपनी उपाधि (डिग्री) ग्रहण करते समय अंग्रेज गवर्नर (कुलाधिपति) पर गोली चलाई थी?

उत्तर बीना दास

प्रश्न

मेरठ संयंत्र केस का संबंध किससे है?

उत्तर श्रमिक नेताओं के खिलाफ (वर्ष 1929 से 1933 तक)

प्रश्न

क्रांतिकारियों के एक गुप्त समाज ‘अभिनव भारत’ का गठन किसने किया था?

उत्तर वी.डी. सावरकर ने

प्रश्न

हिंदुस्तान रिपब्लिकन संगठन की स्थापना कहां की गई थी?

उत्तर कानपुर में

प्रश्न

युगांतर पार्टी का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर जतींद्रनाथ मुखर्जी ने

प्रश्न

वर्ष 1928 में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऐसोसिएशन की स्थापना कहां हुई थी?

उत्तर दिल्ली में

प्रश्न

वह कौन थे जिन्होंने ‘अनुशीलन समिति की स्थापना की थी?

उत्तर पी. मित्रा

प्रश्न

फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किसने किया?

उत्तर सुभाष चंद्र बोस द्वारा (22 जून 1939)

प्रश्न

मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड की हत्या का प्रयास कब किया गया?

उत्तर 1908 (खुदीराम बोस द्वारा)

प्रश्न

काकोरी षडयंत्र केस किस वर्ष हुआ?

उत्तर 1925 में

प्रश्न

किसने शचींद्र सान्याल द्वारा स्थापित ‘हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ का नाम बदलकर ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ कर दिया था?

उत्तर चंद्रशेखर आजाद

प्रश्न

कौन हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एच.आर.ए.) का सदस्य नहीं था?

उत्तर शिव वर्मा

प्रश्न

किस क्रांतिकारी की फांसी गोरापुर जेल में हुई थी?

उत्तर राम प्रसाद बिस्मिल

प्रश्न

काकोरी कांड से जुड़ा कौन क्रांतिकारी मुकदमे से बच निकला था?

उत्तर चंद्रशेखर आजाद

Showing 1-40 of 68 items.