वनलाइनर सामान्य ज्ञान (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)
प्रश्न
1857 के संग्राम के केंद्रों में से सबसे पहले अंग्रेजों ने किसे पुनः अधिकृत किया?
उत्तर दिल्ली
प्रश्न
कौन इलाहाबाद में 1857 के संग्राम का नेता था?
उत्तर मौलवी लियाकत अली
प्रश्न
1857 के संघर्ष में भाग लेने वाले सिपाहियों की सर्वाधिक संख्या किस प्रांत से थी?
उत्तर अवध से
प्रश्न
गुरु नानक ने अपना उत्तराधिकारी किसे नियुक्त किया था?
उत्तर गुरु अंगद
प्रश्न
पटना में किस सिख गुरु का जन्म हुआ था?
उत्तर गोविंद सिंह
प्रश्न
किस अधिवेशन के लिए कांग्रेस ने पहली बार एक महिला को अध्यक्ष चुना?
उत्तर कलकत्ता अधिवेशन 1917
प्रश्न
किस अधिवेशन में कांग्रेस ने पहली बार भारतीय रियासतों के प्रति अपनी नीति घोषित की थी?
उत्तर 35 वें अधिवेशन नागपुर में (1920)
प्रश्न
1922 में गया के इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर चितरंजन दास (37वां अधिवेशन)
प्रश्न
किस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू ने समाजवाद को भारत की समस्याओं को हल करने की कुंजी बताया?
उत्तर लखनऊ (49वें अधिवेशन 1936 में)
प्रश्न
शिवाजी का जन्म कब हुआ तथा कब उन्होंने छत्रपति की उपाधि धारण की?
उत्तर 1627, 1674
प्रश्न
किस आंदोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ जिसके परिणामस्वरूप ‘नरम दल’ और ‘गरम दल’ का उद्भव हुआ?
उत्तर स्वदेशी आंदोलन
प्रश्न
कौन गदर पार्टी का पहला सभापति है?
उत्तर सोहन सिंह भाकना,
प्रश्न
1905 में क्रांतिकारी संगठन ‘अभिनव भारत’ किस स्थान पर संगठित किया गया था?
उत्तर महाराष्ट्र में
प्रश्न
मैडम कामा ने 1907 में प्रथम तिरंगा ध्वज कहां फहराया था?
उत्तर - स्टुटगार्ट (22 अगस्त 1907 को जर्मनी में आयाजित इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांफ्रेस में)
प्रश्न
बंग-भंग के बाद कौन-सा आंदोलन शुरु हुआ था?
उत्तर स्वदेशी आंदोलन,
प्रश्न
"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।" किसने लिखा है?
उत्तर राम प्रसाद बिस्मिल
प्रश्न
कौन काकोरी कांड मुकदमें में सरकारी वकील था?
उत्तर जगत नारायण मुल्ला
प्रश्न
बीसवीं सदी के प्रारंभिक वर्षों में कांग्रेस में विभाजन की प्रक्रिया किस कारण शुरु हुई?
उत्तर कांग्रेस आंदोलन की रणनीतियों पर कांग्रेस आंदोलन के उदे्दश्यों पर,
प्रश्न
अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर जयप्रकाश नारायण
प्रश्न
स्वामी सहजानंद सरस्वती ने भूमि और जलमार्ग के राष्ट्रीयकरण की मांग के साथ अपनी मृत्यु के पूर्व किस संगठन का गठन किया?
उत्तर अखिल भारतीय संयुक्त किसान सभा
प्रश्न
सौत्येंद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित दल का क्या नाम है?
उत्तर क्रांतिकारी साम्यवादी दल
प्रश्न
रौलेट सत्याग्रह का संबंध किससे था?
उत्तर रौलेट अधिनियम ‘सेडिशन कमेटी’ की सिफारिश पर आधारित_ रौलेट सत्याग्रह में गांधीजी ने होमरूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया
प्रश्न
किस क्षेत्र में राहुल सांकृत्यायन 1920 के असहयोग आंदोलन में सक्रिय थे?
उत्तर छपरा
प्रश्न
दक्षिण अफ्रीका के किस रेलवे स्टेशन पर गांधी को ट्रेन से फेंका गया था?उत्तर पीटरमारित्सबर्ग
प्रश्न
किस घटना के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को अपनी ‘हिमालय जैसी भूल’ बताई थी?
उत्तर चौरी-चौरा कांड
प्रश्न
गांधीजी ने राजनीति का जो प्रतिमान प्रस्तुत किया है उसमें कौन सी विशेषता नहीं है?उत्तर सत्ता
प्रश्न
गांधीजी को ‘वन मैन बाउंडरी फोर्स’ कहकर किसने संबोधित किया?
उत्तर माउण्टबेटन ने
प्रश्न
कौन कहा करते थे- "गलत साधन हमें कभी भी सही उद्देश्य तक नहीं ले जाते हैं"?
उत्तर एम.के. गांधी
प्रश्न
कौन इस सिद्धांत के प्रबल समर्थक थे कि "जो नैतिक दृष्टिकोण से गलत है वह राजनीति दृष्टिकोण से भी सही नहीं हो सकता है"?
उत्तर एम.के गांधी
प्रश्न
महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला जनभाषण कहां दिया था?
उत्तर वाराणसी (B.H.U.) में
प्रश्न
नेहरू रिपोर्ट किस की अध्यक्षता में एक कमेटी द्वारा तैयार किया गया था और इसका विषय क्या था?
उत्तर मोतीलाल नेहरू भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं
प्रश्न
मुस्लिम लीग के किस अधिवेशन में एम.ए. जिन्ना ने अपना 14 सूत्रीय प्रस्ताव रखा था?
उत्तर 1929 ई. में
प्रश्न
किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था?
उत्तर सी. राजगोपालाचारी (वेदरनयम मार्च)
प्रश्न
वर्ष 1937 के चुनावों में कितने प्रांतों में कांग्रेस का मंत्रिमंडल बना था?उत्तर 6
प्रश्न
लंदन में आयोजित गोलमेज सम्मेलनों में से किसमें महात्मा गांधी उपस्थित थे?
उत्तर द्वितीय
प्रश्न
भारतीय दुर्भिक्ष संहिता 1883 का निर्माण किस आयोग ने किया था?
उत्तर स्ट्रेची आयोग
प्रश्न
'New Lamps for Old' लेख- श्रृंखला (1893-94) में ‘सर्वहारा-वर्ग’ के साथ संपर्क से बाहर होने के लिए कांग्रेस की आलोचना की गई थी। इन लेखों का लेखक कौन था
उत्तर अरविंद घोष
प्रश्न
"राजा जनता के लिए बने हैं; जनता राजा के लिए नहीं बनी है" राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान किसने यह वक्तव्य दिया था?
उत्तर दादाभाई नौरोजी ने
प्रश्न
किसने 1921 में पहली बार ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ की मांग को उठाया?
उत्तर मौलाना हसरत मोहानी
प्रश्न
किसने 31 दिसंबर 1928 को दिल्ली में हुए सर्वदलीय मुस्लिम सम्मेलन की अध्यक्षता की थी?
उत्तर आगा खां


