वनलाइनर सामान्य ज्ञान (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)
प्रश्न
नदी परियोजनाओं में से कौन ब्यास नदी के पोंग बांध के जल का उपयोग करती है?
उत्तर इंदिरा गांधी नहर परियोजना
प्रश्न
‘पूसा बोल्ड’ एक प्रजाति है
उत्तर सरसों की
प्रश्न
कौन एक उत्पाद सामान्यतः निर्यात नहीं किया जाता है?
उत्तर दालें
प्रश्न
वर्ष 2011-12 में किस राज्य में दलहन का उत्पादन सर्वाधिक था?
उत्तर मध्य प्रदेश में
प्रश्न
दलहनी फसलों में संतुलित खाद का अनुपात (एन.पी.के.) है
उत्तर 1 : 2 : 2
प्रश्न
कौन से भारतीय कोयले का अभिलक्षण है?
उत्तर उच्च भस्म अंश, निम्न सल्फर अंश
प्रश्न
इंदिरा गांधी बांध किस नदी पर स्थित है?
उत्तर कावेरी
प्रश्न
मटर की पत्तीविहीन जाति है
उत्तर अपर्णा
प्रश्न
भारतीय राज्यों में से कौन रेशमी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक है?
उत्तर कर्नाटक
प्रश्न
दामोदर घाटी निगम की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर 1948
प्रश्न
नवग्राम (वड़ोदरा) तेल-क्षेत्र स्थित है
उत्तर गुजरात में
प्रश्न
भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का कुआं खोदा गया
उत्तर बाकूम में
प्रश्न
कौन-सा प्रमुख काजू उत्पादक राज्य है?
उत्तर महाराष्ट्र
प्रश्न
भारत में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना की गई थी
उत्तर दार्जिलिंग में
प्रश्न
भारत का प्रमुख जिप्सम उत्पाद राज्य है
उत्तर राजस्थान
प्रश्न
गांधी सागर बांध अवस्थित है
उत्तर चम्बल नदी पर
प्रश्न
सरदार सरोवर परियोजना अवस्थित है
उत्तर नर्मदा नदी पर
प्रश्न
गोविन्द बल्लभ पंत सागर जलाशय स्थित है
उत्तर उत्तर प्रदेश में
प्रश्न
‘गंडक परियोजना’ किन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है?
उत्तर बिहार व उत्तर प्रदेश
प्रश्न
देश में एग्रो-इकोलॉजिकल क्षेत्र हैं
उत्तर 20
प्रश्न
देश में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर 1960 में
प्रश्न
कौन-सी आम की किस्म दशहरी एवं नीलम के क्रॉस से विकसित की गई है?
उत्तर आम्रपाली
प्रश्न
किस राज्य में केले का अधिकतम उत्पादन होता है?
उत्तर तमिलनाडु
प्रश्न
विश्व के फल उत्पादन में भारत का योगदान है
उत्तर 15%
प्रश्न
भारत का बीसवां परमाणु बिजली घर कौन-सा है?
उत्तर कैगा (कर्नाटक)
प्रश्न
सेंटिनेलीज जनजाति पाई जाती है
उत्तर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में
प्रश्न
जारवा जनजाति के लोग, जो हाल में चर्चा में रहे, कहां के निवासी हैं?
उत्तर अंडमान निकोबार
प्रश्न
नील नदी द्वारा अपवाहित नहीं होता
उत्तर चाड
प्रश्न
महावेली गंगा एक नदी है
उत्तर श्रीलंका की
प्रश्न
गंगा नदी उदाहरण है
उत्तर पूर्ववर्ती अपवाह का
प्रश्न
किस महाद्वीप में उसके सम्पूर्ण क्षेत्रफल में मैदानी भाग का प्रतिशत सर्वाधिक है?
उत्तर यूरोप
प्रश्न
किस नदी के तह पर बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है?
उत्तर अलकनंदा
प्रश्न
पृथ्वी पर अधिकांश अलवण जल बर्फ छत्रक और हिमनद के रूप में रहता है। शेष अलवण जल का सबसे अधिक भाग होता है
उत्तर भूमिगत जल के रूप में
प्रश्न
जाम्बिया देश है
उत्तर भूआबह
प्रश्न
चीन का सीमावर्ती देश नहीं है
उत्तर बुल्गारिया
प्रश्न
भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बनाता है
उत्तर बांग्लादेश
प्रश्न
कौन सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा नहीं है?
उत्तर फ्रांस
प्रश्न
ओशीनिया नाम से अभिहित देशों के भौगोलिक समूह में सम्मिलित नहीं है
उत्तर इंडोनेशिया
प्रश्न
एक भूआबद्ध देश नहीं है
उत्तर अजरबैजान
प्रश्न
कौन-सी नदी भ्रंशघाटी से होकर प्रवाहित होती है?
उत्तर ताप्ती


