वनलाइनर सामान्य ज्ञान (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)
प्रश्न
कौन-सी एक समिति भारत में पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित नहीं है?
उत्तर दिनेश गोस्वामी समिति (निर्वाचन संबंधी)
प्रश्न
उत्तर प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या कितनी है?
उत्तर कुल स्थानों का एक तिहाई
प्रश्न
एक व्यक्ति पंचायत का चुनाव लड़ सकता है यदि उसने कितनी आयु पूर्ण कर ली हो?
उत्तर 21 वर्ष की आयु
प्रश्न
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में आयोजना बनाने, सम्पादन करने व क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निम्न में से किसकी है?
उत्तर ग्राम पंचायत
प्रश्न
किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय शासन को संवैधानिक दर्जा दिया गया?
उत्तर 74वां
प्रश्न
अपराध और अस्पृश्यता में क्या संबंध है?
उत्तर अस्पृश्यता से उदभूत अपराध गठित नहीं होगा, जबकि अभियुक्त और परिवादी पीडि़त समान सामाजिक समूह से है
प्रश्न
लोक निधि के फलोत्पादक और आशयित प्रयोग को सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारत में नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय का महत्त्व क्या है?
उत्तर CAG की मंत्रलयों द्वारा कार्यान्वित परियोजनाओं या कार्यक्रमों पर जारी किए गए प्रतिवेदनों पर लोक लेखा समिति विचार-विमर्श करती है। प्रतिवेदनों से मिली जानकारियों के आधार पर जांचकर्त्ता एजेंसियां उन लोगों के विरुद्ध आरोप दाखिल कर सकती हैं, जिन्होंने लोक निधि प्रबंधन में कानून का उल्लंघन किया हो
प्रश्न
भारत में राजनीतिक व्यवस्था के मूलभूत लक्षण हैं
उत्तर यह एक लोकतंत्रत्मक गणतंत्र है_ इसमें संसदीय रूप की सरकार है_ सर्वोच्च सत्ता भारत की जनता में निहित है
प्रश्न
भारतीय विधान के प्रावधानों के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों/विशेषाधिकारों के संदर्भ में क्या प्रावधान है?
उत्तर उपभोक्ताओं को खाद्य की जांच करने के लिए नमूने लेने का अधिकार है_ उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने पर, उसका वैधानिक उत्तराधिकारी उसकी ओर से उपभोक्ता मंच में शिकायत दर्ज कर सकता है
प्रश्न
भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति का यह कर्त्तव्य है कि वे किनको संसद के पटल पर रखवाए?
उत्तर संघ वित्त आयोग की सिफारिशों को_ नियंत्रण-महालेखा परीक्षा के प्रतिवेदन को_ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रतिवेदन को
प्रश्न
कौन-सी विधियां भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं?
उत्तर संसद के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना_ विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाल पाना_ अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान_ संसद में वित्त विधेयक का प्रस्तुत किया जाना
प्रश्न
मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी होता है
उत्तर लोक सभा के प्रति_ एक संवैधानिक बाध्यता के अंतर्गत_ अनुच्छेद 75(3) के अनुसार
प्रश्न
भारत के उच्चतम न्यायालय की स्वायत्तता की रक्षा हेतु क्या प्रावधान हैं?
उत्तर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते समय भारत के राष्ट्रपति को भारत के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श करना पड़ता है_ न्यायाधीशों का वेतन भारत की संचित निधि पर आरोपित होता है, जिस पर विधान मंडल को अपना मत नहीं देना होता है
प्रश्न
राज्य विधान सभा किनके निर्वाचन में भाग लेती है?
उत्तर भारत के राष्ट्रपति_ राज्य विधान परिषद के सदस्यों के
प्रश्न
किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने यह धारणा व्यक्त की कि फ्मूल अधिकार व्यक्ति को जैसा सबसे अच्छा लगे उस तरह अपनी जिंदगी की रूपरेखा तैयार करने के लिए सक्षम बनाते हैं
उत्तर गोलकनाथ बनाम स्टेट ऑफ पंजाब
प्रश्न
परिसीमन आयोग के अनुशंसाओं की प्रकृति कैसी है?
उत्तर परिसीमन आयोग के आदेश जब लोक सभा अथवा राज्य विधान सभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता
प्रश्न
भारतवर्ष आकार में विश्व का
उत्तर सातवां सबसे बड़ा देश है
प्रश्न
ग्रीनविच से दोपहर 12-00 बजे एक तार भेजा गया। तार संप्रेषित करने में 12 मिनट का समय लगा। वह नगर में 6-00 बजे सायं को पहुंचा नगर का देशान्तर होगा
उत्तर 87° पूर्व
प्रश्न
भूमध्य रेखा किस देश से होकर नहीं गुजरती है
उत्तर मैक्सिको
प्रश्न
पृथ्वी स्थित है
उत्तर शुक्र एवं मंगल ग्रहों के मध्य
प्रश्न
भारत के किस राज्य की सीमा म्यांमार से उभयनिष्ठ नहीं है?
उत्तर असम
प्रश्न
बालुका पत्थर, चूना पत्थर, और शैल अवसादी चट्टाने हैं जबकि नीस है एक
उत्तर रूपान्तरित चट्टान
प्रश्न
हिमालय पर्वत श्रेणियां किस राज्य का हिस्सा नहीं है?
उत्तर उत्तर प्रदेश
प्रश्न
जब आप हिमालय की यात्रा करेंगे, तो आप देखेंगे
उत्तर गहरे खड्ड; U घुमाव वाले नदी-मार्ग; समानांतर पर्वत श्रेणियां; भूस्खलन के लिए उत्तरदायी तीव्र ढाल प्रवणता
प्रश्न
इंटरनेशनल एस्ट्रनेशनल एस्ट्रोनामीकल यूनियन द्वारा 2006 में दी गई नई परिभाषा के अनुसार ग्रह नहीं हैं?
उत्तर प्लूटो (यम)
प्रश्न
दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है
उत्तर अन्नाइमुडी
प्रश्न
जर्मनी में अवस्थित पर्वत है
उत्तर ब्लैक फॉरेस्ट
प्रश्न
स्पेन और फ्रांस के मध्य कौन सा पर्वत सीमा बनाता है?
उत्तर पेरिनिज
प्रश्न
कौन-सा एक अरावली का उच्चतम शिखर है?
उत्तर कुम्भलगढ़ (1224 मी.)
प्रश्न
संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में स्थित मृतक घाटी (डेथ वैली) किसका उदाहरण है?
उत्तर रिफ्रट घाटी का
प्रश्न
संसार का सर्वाधिक जनसंख्या वाला मरूस्थल है
उत्तर थार मरूस्थल
प्रश्न
भारत के दक्कन के पठार पर बेसाल्ट-निर्मित लावा शैलों का निर्माण हुआ है
उत्तर क्रिटेशियस युग में
प्रश्न
शीतोष्ण घास का मैदान नहीं है
उत्तर सवाना
प्रश्न
किस देश में पम्पास घास के मैदान स्थित है?
उत्तर अर्जेंटीना में
प्रश्न
उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रदेश की जलवायु की मुख्य विशेषता है
उत्तर निश्चित शुष्क तथा आर्द्र ट्टतु
प्रश्न
सर क्रीक विवाद किन दो देशों के मध्य है?
उत्तर भारत-पाकिस्तान
प्रश्न
कौन भारत के राज्यों का उनके क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में सही क्रम है?
उत्तर छत्तीसगढ़ (135,191 किमी2), झारखंड (79714 किमी2 ), हिमाचल प्रदेश (55,673 किमी2), उत्तराखंड (53,483 किमी2)
प्रश्न
कौन सा महाद्वीप मानव जाति का जन्मस्थल कहा जाता है?
उत्तर अफ्रीका महाद्वीप
प्रश्न
किस न्यायमूर्ति के खिलाफ 2011 में राज्य सभा ने महाभियोग का प्रस्ताव पास किया, किंतु अपने बचाव के लिए उसने लोक सभा द्वारा उसी प्रस्ताव के पास होने के पूर्व त्यागपत्र दे दिया?
उत्तर न्यायमूर्ति सौमित्र सेन
प्रश्न
कौन योजना आयोग तथा राज्य सरकारों के बीच समन्वयकर्त्ता का कार्य करता है?
उत्तर राष्ट्रीय एकीकरण परिषद


