‘पेंटेड बैट’ दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पराली बोडल गाँव में केले के बागान में एक ‘दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़’ देखा गया, जिसे ‘पेंटेड बैट’ के नाम से भी जाना जाता है।

  • भारत में यह पश्चिमी घाट, केरल, महाराष्ट्र एवं ओडिशा और अब छत्तीसगढ़ में देखा जा चुका है।
  • यह आमतौर पर बांग्लादेश, ब्रुनेई, म्यांमार, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम में पाया जाता है।
  • इन चमगादड़ों को जोड़े में बसेरा करने के लिये जाना जाता है।
  • ये चमगादड़ अक्सर केले के पत्तों के घोंसले बनाते हैं।
  • चमगादड़ों की इस प्रजाति को वैश्विक स्तर पर विलुप्तप्राय की श्रेणी में रखा गया है।
  • भारत में यह दुर्लभ चमगादड़ मात्र 7-8 बार ही देखा गया है।

राज्य परिदृश्य