तीन राज्यों का स्थापना दिवस

21 जनवरी, 2023 को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का 47वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी, 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था।

  • मणिपुर और त्रिपुरा को 1949 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।
  • नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा दिया गया था।
  • मेघालय को असम के भीतर ही असम पुनर्गठन (मेघालय) अधिनियम, 1969 के द्वारा स्वायत्त राज्य बनाया गया था।

राज्य परिदृश्य