यूएन-हैबिटेट वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स 2023

ओडिशा राज्य ने हाल ही में अपनी 5G पहल जगा मिशन (Jaga Mission) के लिए यूएन-हैबिटेट वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स 2023 (UN-Habitat's World Habitat Awards 2023) जीता है।

मुख्य बिन्दुः इस पहल ने यह अवार्ड दूसरी बार जीता है। जगा मिशन, ओडिशा में चलाया जा रहा एक स्लम उपग्रेडिंग प्रोग्राम (Slum upgrading Program) है; जिसकी मदद से झुग्गीवासियों के जीवन को सशक्त बनाया जा रहा है।

  • जगा मिशन विश्व का सबसे बड़ा झुग्गी उन्नयन कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य झुग्गीवासियों के जीवन को सशक्त बनाना है।
  • इसके तहत विगत पाँच वर्षों में 1,75,000 परिवारों को भूमि पट्टा सुरक्षा प्रदान किया गया है।
  • इस मिशन के लिये ओडिशा को वर्ष 2023 का संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यावास पुरस्कार प्रदान किया गया है।

GK फ़ैक्ट

  • वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्सः वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स विश्व भर में चलाए जा रहे इनोवेटिव प्रोग्राम, सर्वोत्तम आवास योजनाओं और किसी समुदाय विशेष का जीवन सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे प्रोग्राम को मान्यता और पहचान देने के लिए वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स दिया जाता है।
  • प्रत्येक वर्ष दो विजेताओं को £10,000 (प्रत्येक को) और एक ट्रॉफी प्रदान की जाती है, जिसे ग्लोबल त्तफ़ कार्यक्रम में प्रस्तुत भी किया जाता है।
  • यूएन-हैबिटेटः संयुक्त राष्ट्र आवास कार्यक्रम (UN-Habitat) शहरी विकास के लिए एक ग्लोबल पहल है, जो स्थायी मानव बस्तियों को बढ़ावा देने का कार्य करती है। इसकी स्थापना 1978 में की गयी थी।
  • भारत भी इसका सदस्य है। इसका मुख्यालय केन्या की राजधानी नैरोबी में स्थित है। भारत में UN-Habitat के लिए नोडल एजेंसी आवास और शहरी कार्य मंत्रालय है। यूएन-हैबिटेट का एक क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भी स्थित है, जिसकी स्थापना 1991 में की गयी थी।

राज्य परिदृश्य