राहुल सांकृत्‍यायन पर्यटन पुरस्कार

पत्रकार सुबोध कुमार नंदन की पुस्तक ‘बिहार के ऐतिहासिक गुरुद्वारे’ को राहुल सांस्कृत्यायन पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया गया है।

  • सुबोध नंदन तीसरी बार राहुल सांकृत्यायन पर्यटन पुरस्कार पाने वाले देश के एकमात्र लेखक हैं।
  • इससे पूर्व नंदन की पुस्तक ‘बिहार के पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर’और‘बिहार के मेले’ को भी पर्यटन मंत्रालय की ओर से राहुल सांकृत्यायन पर्यटन पुरस्कार मिला है।
  • सुबोध कुमार नंदन वर्तमान में हिंदुस्तान (भागलपुर) में संपादकीय विभाग में कार्यरत हैं।
  • वर्ष 2022 को यह पुरस्कार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को उनकी पुस्तक ‘हिमालय का महाकुम्भ नन्दा राजजात’ को मिला था।

पुरस्कार के संबंध में: भारत सरकार, पर्यटन मंत्रालय की यह पुरस्कार मुख्यतः भारतीय पर्यटन से संबंधित विषयों पर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन को बढ़ावा देने के लिए दिया जाताहै।

  • पर्यटन मंत्रालय की ओर से ‘पर्यटन से संबंधित विषयों’ पर मूल रूप से हिंदी में लिखी गई पुस्तकों को पुरस्कृत करने के लिए ‘राहुल सांकृत्यायन पर्यटन पुरस्कार योजना’ वर्ष 2003 से शुरू की गई है।

राज्य परिदृश्य