भारत का पहला संविधान साक्षर जिला

केरल का कोल्लम भारत का पहला संविधान साक्षर (first constitution literate district) जिला बन गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा इसकी घोषणा की गई।

संविधान साक्षरता अभियानः इस अभियान का उद्देश्य जिले में 7 लाख परिवारों के 23 लाख नागरिकों को संवैधानिक साक्षरता प्रदान करना है।

  • जिले की सफलता देश के कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में नागरिकों को शिक्षित करने के लिए कोल्लम जिला पंचायत, जिला योजना समिति और केरल स्थानीय प्रशासन संस्थान (Quilon) द्वारा शुरू किए गए सात महीने के अभियान का परिणाम है।
  • कोल्लम, जिसे क्विलोन (Quilon) के नाम से भी जाना जाता है, भारत के केरल राज्य में अष्टमुडी झील (Ashtamudi Lake) के तट पर स्थित एक प्राचीन बंदरगाह शहर है।

राज्य परिदृश्य