असम में परिसीमन की प्रक्रिया

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने असम के राज्य विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की है। असम राज्य में आिखरी परिसीमन 1976 में किया गया था।

  • 1971 में असम की जनसंख्या 1.46 करोड़ थी, जो 2001 में बढ़कर 2.66 करोड़ हो गई है।
  • असम सरकार ने चार जिलों का अन्य चार जिलों में विलय कर दिया गया है।
  • बिस्वनाथ जिले को सोनितपुर में, होजई को नौगांव में, बजाली को बारपेटा में और तमुलपुर को बक्सा में मिला दिया जाएगा। यह परिसीमन 2001 की जनगणना के आधार पर संविधान के आर्टिकल 170 के अनुसार किया जाएगा।

भारतीय कलेंडर 2023 और उसकी थीम

महीना

थीम

उद्वेश्य

जनवरी

कर्तव्य पथ को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर को राजपथ का नामकरण कर्तव्य पथ के रूप में किया था।

फरवरी

‘किसान कल्याण’ को समर्पित

किसानों की भलाई के कार्यक्रमों को समर्पित है।

मार्च

‘नारी शक्ति’ को समर्पित

इस महीने में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं।

अप्रैल

‘शिक्षित भारत’

शैक्षिक सुधारों पर जोर देना सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल है।

मई

‘कौशल भारत, कुशल भारत’

मई का महीना ‘स्किल इंडिया’ यानि कुशल भारत को समर्पित है।

जून

‘फिट इंडिया’

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। फिटनेस का मंत्र भारत के हर घर में ले जाने के उद्देश्य से इस महीने का थीम रखा गया है।

जुलाई

‘मिशन लाइफ’

पीएम मोदी के श्पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली ख अपनाएं और मिशन लाइफ का हिस्सा बनें के तहत जुलाई का थीम रखा गया है।

अगस्त

‘खेलो इंडिया’

इसका उद्वेश्य देश के नौनिहाल ‘खेलें भी और खिलें भी।

सितंबर

‘वसुधैव कुटुम्बकम’

भारत के जी-20 की अध्यक्षता के मद्देनजर सितंबर महीने का थीम रखा गया है।

अक्टूबर

‘खाद्य सुरक्षा’

‘सही पोषण से देश रोशन’ को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने का थीम रखा गया है।

नवंबर

‘आत्मनिर्भर भारत’

‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर दी वर्ल्ड’ के मूलमंत्र पर आधारित है।

दिसंबर

‘अष्टलक्ष्मी’

प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर को भारत का ग्रोथ इंजिन मानते हैं और उसे अष्टलक्ष्मी कहते हैं। ऐसे में यह महीना पूर्वोत्तर को समर्पित है।

राज्य परिदृश्य