वनलाइनर सामान्य ज्ञान
प्रश्न
भारत निर्माण के अंतर्गत सिंचाई व्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
उत्तर 10 मिलियन हेक्टेयर भूमि
प्रश्न
भारत में व्यापारिक/व्यापारी बैंकों की देनदारियों में सबसे महत्वपूर्ण अंश है
उत्तर सावधि जमाएं
प्रश्न
आर्थिक नियोजन के युग के आरंभ में भारत की सकल राष्ट्रीय आय में कृषि का हिस्सा
उत्तर निरंतर कम होता रहा
प्रश्न
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा संकलित किया जाता है
उत्तर शहरी गैर-श्रम कर्मचारियों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
प्रश्न
भारत निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मिलित है।
उत्तर ग्रामीण आवास, ग्रामीण चिकित्सा, ग्रामीण जल आपूर्ति
प्रश्न
भारत निर्माण किसको विकसित करने का कार्यक्रम है।
उत्तर भारतीय ग्रामीण जीवन
प्रश्न
विकास का भारतीय मॉडल किसके हितों की सुरक्षा करता है?
उत्तर व्यक्ति और राज्य दोनों
प्रश्न
भारत में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का आधार है
उत्तर उपभोक्ता कीमत सूचकांक
प्रश्न
ग्रामीण अवस्थापना क्षेत्रें में से कौन केंद्र सरकार की भारत निर्माण योजना में आच्छादित नहीं है।
उत्तर सफाई का प्रबंध
प्रश्न
उत्तर-प्रदेश में सर्वाधिक प्रतिशत कर्मचारी नियोजित है
उत्तर कृषि क्षेत्र में
प्रश्न
विशेष कृषि एवं ग्राम उद्योग योजना का मुख्य उद्देश्य है
उत्तर कृषि निर्यात का संवर्धन
प्रश्न
भारत में कृषि क्षेत्र श्रम शक्ति के कितने प्रतिशत लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है?
उत्तर 59%
प्रश्न
कीमत सूचकांकों में से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की मजदूरी में क्षतिपूर्ति हेतु प्रयोग किया जाता है
उत्तर औद्योगिक कर्मियों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक
प्रश्न
उपभोक्ता कीमत सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की दर बढ़ती है, यदि
उत्तर (1) रिवर्स रेपो दर कम कर दी जाती है (2) बैंक दर कम कर दी जाती है
प्रश्न
एकीकृत ग्रामीण ऊर्जा कार्यक्रम क्या है?
उत्तर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 50:50 के अनुपात में राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर माइक्रो योजनाओं द्वारा सभी प्रकार के ऊर्जा स्रोतों का उपयोग
प्रश्न
गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को मुफ्रत स्वास्थ्य देख-रेख की सुविधा देने के लिए भारत सरकार द्वारा जून, 2011 में प्रवर्तित महत्वाकांक्षी योजना का नाम है।
उत्तर जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम
प्रश्न
आर्थिक सर्वेक्षण- 2015-16 के अनुसार किसे भारतीय अर्थव्यवस्था का ‘चक्रव्यूह चुनौती’ माना गया है?
उत्तर भारतीय अर्थव्यवस्था का समाजवाद से निर्गमन रहित सीमित बाजारवाद की ओर जाना
प्रश्न
राष्ट्रीयकृत बैंक नहीं है
उत्तर आई.सी.आई.सी.आई. (ICICI) बैंक
प्रश्न
भारत सरकार द्वारा चलाया गया ‘मिशन इंद्रधनुष’ संबंधित है?
उत्तर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षण
प्रश्न
निजी बैंक है
उत्तर पंजाब बैंक
प्रश्न
आर्थिक सर्वेक्षण में पहली बार ‘धारणीय विकास और जलवायु-परिवर्तन’ का नवीन अध्याय जोड़ा गया था
उत्तर वर्ष 2011-12 में
प्रश्न
1 मई, 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई, UP के किस जिले से प्रधानमंत्री द्वारा योजना प्रारंभ की गई?
उत्तर बलिया
प्रश्न
‘स्वाधार’ योजना है।
उत्तर कठिन परिस्थितयों में महिलाओं के लिए
प्रश्न
सार्वजनिक क्षेत्र का वाणिज्यिक बैंक है
उत्तर इण्डियन ओवरसीज बैंक
प्रश्न
समावेशीय विकास को बढ़ाने की आशा नहीं की जाती है
उत्तर राष्ट्रीय आय की ऊँची वृद्धि दर से
प्रश्न
‘असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा अधिनियम’ पारित हुआ।
उत्तर वर्ष, 2008 में
प्रश्न
नीमराणा जो टिकाऊ आर्थिक विकास का मॉडल है, अवस्थित है
उत्तर राजस्थान में
प्रश्न
स्फीति दर में होने वाली तीव्र वृद्धि के आरोप्य कभी-कभी ‘आधार प्रभाव’ पर लगाया जाता है। यह आधार प्रभाव है
उत्तर विगत वर्ष की कीमतों का स्फीति दर की गणना पर आया प्रभाव है
प्रश्न
स्थायी विकास किसके उपयोग के सन्दर्भ में अंतर-पीढ़ीगत संवेदनशीलता की घटना है?
उत्तर प्राकृतिक संसाधनों के
प्रश्न
सतत् आर्थिक विकास के अभिप्राय है
उत्तर वर्तमान पीढ़ी के विकास के साथ-साथ भविष्य का आर्थिक विकास
प्रश्न
अवस्फीति का उपयुक्त वर्णन है
उत्तर यह माल तथा सेवाओं के सामान्य कीमत स्तर में आई सतत् गिरावट है
प्रश्न
फिलिप्स वक्र किनके मध्य संबंध को व्यक्त करता है
उत्तर मुद्रा स्फीति एवं बेरोजगारी
प्रश्न
लड़कियों के लिए ‘भाग्य श्री योजना’ प्रारंभ करने वाला राज्य है।
उत्तर महाराष्ट्र
प्रश्न
भारतीय अर्थव्यवस्था को विकासशील श्रेणी में दर्शाती है
उत्तर कृषि मुख्य व्यवसाय, मानवपूंजी की निम्न गुणवत्ता तथा प्रच्छन्न बेरोजगारी
प्रश्न
यूनेस्को के तत्वाधान में सामाजिक विकास पर प्रथम विश्व शिखर सम्मेलन कहां पर आयोजित किया गया था?
उत्तर कोपेनहेगन (मार्च, 1955)
प्रश्न
स्वावलंवन योजना प्रारंभ की गई।
उत्तर वर्ष, 2010 में
प्रश्न
मुद्रा स्फीति के प्राक्कलन को मापा जाता है
उत्तर थोक मूल्य सूचकांक
प्रश्न
भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत (पायनियर) माने जाते है
उत्तर डॅा. मनमोहन सिंह
प्रश्न
स्वावलंबन योजना का उद्देश्य है।
उत्तर महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करना
प्रश्न
भारत की व्यावसायिक संरचना के वर्षों बाद लगभग वैसा ही बने रहने का एक कारण है
उत्तर कृषि के औद्योगिकरण का अभाव


