वनलाइनर सामान्य ज्ञान

प्रश्न

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य की सरकारों को ग्राम पंचायतों को संगठित करने का निर्देश देता है?

उत्तर अनुच्छेद 40

प्रश्न

प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री कौन है, जिन्होंने अफगानिस्तान की यात्रा की थी?

उत्तर जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न

भारतीय संविधान के प्राधिकृत हिंदी पाठ में किसके द्वारा प्रकाशित करने के लिए अधिकृत किया गया?

उत्तर 58वां संशोधन, 1987

प्रश्न

पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है?

उत्तर विकास में जन-भागीदारी, लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण

प्रश्न

किन देशों ने लिट्टे को प्रतिबंधित किया है?

उत्तर भारत, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न

न्यायिक पुनरीक्षण शक्ति का परिसीमन किस वर्ष किया गया है?

उत्तर वर्ष 1975 (38वां संविधान संशोधन)

प्रश्न

इस्राइल पी-एल-बो- समझौता कब हुआ?

उत्तर 13 सितंबर, 1993

प्रश्न

पंचायती राज किस प्रकार की व्यवस्था है?

उत्तर स्थानीय स्तर पर स्वशासन की,लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की

प्रश्न

पेरेस्त्रोइका का संबंध किससे है?

उत्तर गोर्बाचोव

प्रश्न

पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रें में विस्तार) अधिनियम, 1996 के अंतर्गत समाविष्ट क्षेत्रें में ग्राम सभा की क्या भूमिका एवं शक्ति है?

उत्तर ग्राम सभा के पास अनुसूचित क्षेत्रें में भूमि का हस्तांतरण रोकने की शक्ति होती है, ग्राम सभा के पास लघु वनोपज का स्वामित्व होता है

प्रश्न

चकमा शरणार्थी किस देश से संबंधित है?

उत्तर बांग्लादेश

प्रश्न

अमेरिकी-पी-एल-ओ- समझौता अमेरिकी सहायक को आणविक क्षमता के विकास से जोड़ना से संबंधित संशोधन क्या है?

उत्तर प्रेसलर संशोधन

प्रश्न

शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के विकास का क्या कारण है?

उत्तर क्षेत्रीय आकांक्षाओं का विकास

प्रश्न

अनुसूचित जातियों तथा जनजातियाें एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए पंचायतीं राज में कौन से पद आरक्षित किए जा सकते है?

उत्तर प्रधान, प्रमुख, अध्यक्ष (कुल पदों का 33%)

प्रश्न

प्रायः चर्चा में रहने वाला बर्बर भाषी समुदाय कहाँ रहता है?

उत्तर अल्जीरिया में

प्रश्न

कौन-सा वर्ग भारत में कम्युनिस्ट पार्टी के सामाजिक आधार में सम्मिलित नहीं है?

उत्तर व्यापारी वर्ग

प्रश्न

‘मोसाद’ क्या है?

उत्तर इस्राइल गुप्तचर संगठन

प्रश्न

पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के संबंध में भारतीय संविधान में किस वर्ष प्रावधान किया गया?

उत्तर 1993 में

प्रश्न

‘कामराज योजना’का उद्देश्य क्या था?

उत्तर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को जीवन्त बनाना

प्रश्न

ISI का पूरा नाम क्या है -

उत्तर इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस

प्रश्न

किस राज्य में साम्यवादी दलों ने संयुक्त रूप से ‘भू-पोर्तम’आंदोलन चलाया है?

उत्तर आंध्र प्रदेश

प्रश्न

भारत के संविधान में पंचायतों तथा नगरपालिकाओं से संबंद्ध 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधन जब हुए उस समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर पी.वी. नरसिंहराव

प्रश्न

भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा किसे राष्ट्रीय दल के रूप में मान्य नहीं किया गया है?

उत्तर समाजवादी पार्टी

प्रश्न

कौन पंचायतों की वित्तीय स्थिति का पुनर्विलोकन करने के लिए ‘वित्त आयोग’का गठन करता है?

उत्तर संबंधित राज्य का राज्यपाल

प्रश्न

चीन की समाचार एजेंसी का क्या नाम है?

उत्तर न्यू चाइना न्यूज एजेंसी

प्रश्न

दल परिवर्तन विरोधी विधि को किस राज्य में 1979 में ही अधिनियम कर दिया गया था?

उत्तर तमिलनाडु

प्रश्न

कौन एक पंचायतों से संबंधित नहीं है?

उत्तर संविधान (74वां) संशोधन अधिनियम

प्रश्न

किस देश के राजनैतिक नेतृत्व को ‘प्रिंसलिंग’ नाम से जाना जाता है?

उत्तर चीन

प्रश्न

दल-बदल विरोधी विधेयक के प्रावधानों में लोक सभा स्पीकर के लिए क्या प्रावधान है?

उत्तर लोक सभा के सभापति को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। यदि वह बाद में किसी अन्य राजनीतिक दल का सदस्य नहीं बन जाता है

प्रश्न

पंचायत चुनाव कितने वर्षों पर होते हैं?

उत्तर प्रत्येक पांच वर्षों में

प्रश्न

चीन की संसद किस नाम से जानी जाती है?

उत्तर नेशनल पीपुल्स कांग्रेस

प्रश्न

राजनीतिक दलों को संवैधानिक मान्यता प्रथम बार किस वर्ष में मिली?

उत्तर 1985 में

प्रश्न

तास कहाँ की समाचार एजेंसी है?

उत्तर रूस

प्रश्न

पंचायत के चुनाव कराने हेतु निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है?

उत्तर राज्य सरकार

प्रश्न

कौन एक दल-बदल कानून निरोध में आच्छादित नहीं है?

उत्तर किसी दल में विभिन्न चरणों में बड़े पैमाने पर दल बदल

प्रश्न

रूस की संसद (पार्लियामेंट) क्या कहलाती है?

उत्तर फेडरल असेम्बली

प्रश्न

भारत के संविधान के किस भाग में पंचायतों से संबंधित उपबंध है और उसे संविधान (73वां संशोधन) अधिनियम, 1992 द्वारा अंतःस्थापित किया गया है?

उत्तर भाग IX

प्रश्न

दल-बदल निरोधक अधिनियम जिस तिथि को पारित हुआ, वह कौन सी थी?

उत्तर 15 फरवरी, 1985

प्रश्न

विदेश में सर्वप्रथम भारत महोत्सव कहां आयोजित हुआ?

उत्तर ब्रिटेन 1982

प्रश्न

वह न्यूनतम जनसंख्या कितनी है जिसके नीचे (73वें संशोधन अधिनियम के उपबन्ध के अनुसार) मध्यवर्ती स्तर पर पंचायते गठित नहीं की जा सकती

उत्तर 20 लाख जनसंख्या

Showing 7,401-7,440 of 11,781 items.