वनलाइनर सामान्य ज्ञान

प्रश्न

भारत के संविधान में उल्लिखित भाषाओं के बारे में क्या सही है?

उत्तर बोडो संविधान की आठवीं अनुसूची में स्वीकृत भाषा है

प्रश्न

काका साहेब कालेलकर आयोग किससे संबंधित थे?

उत्तर पिछड़े वर्ग से

प्रश्न

भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार क्या है?

उत्तर विधिक अधिकार (एक अधिनियम के अंतर्गत)

प्रश्न

‘पिछड़े वर्ग का नागरिक’कौन-सा एक संविधान में परिभाषा नहीं है?

उत्तर आर्थिक दृष्टि से पिछड़े

प्रश्न

भारत में मत देने का अधिकार किस अधिकारों में है?

उत्तर वैधानिक अधिकार

प्रश्न

न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किए गए व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार देने का निर्णय किसके द्वारा किया गया है?

उत्तर संसद द्वारा

प्रश्न

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम, 2010 भारतीय संविधान के किस प्रावधान के अनुरूप अधिनियमित हुआ था?

उत्तर स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार के आनुरूप्य, जो अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का अंग माना जाता है

प्रश्न

यदि किसी राज्य विधान सभा के निर्वाचन में निर्वाचित घोषित होने वाला प्रत्याशी अपनी निक्षिप्त (जमानत राशि) खो देता है तो उसका अर्थ है कि

उत्तर निर्वाचन लड़ने वाले प्रतयाशियों की संख्या बहुत अधिक थी

प्रश्न

अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारी की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अधीन, व्यक्तिगत या सामुदायिक वन अधिकारों अथवा दोनों की प्रकृति एवं विस्तार के निर्धारण की प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए कौन प्राधिकारी होगा?

उत्तर ग्राम सभा

प्रश्न

किसी उच्च न्यायालय ने अपने महत्त्वपूर्ण फैसले में कहा है कि आर-टी-आई- आवेदक को सूचना के अधिकार के अंतर्गत सूचना मांगने का कारण अवश्य बताना चाहिए?

उत्तर मद्रास उच्च न्यायालय

प्रश्न

संसद के सदस्य की निरर्हताओं से संबंधित प्रश्न का विनिश्चय करते समय राष्ट्रपति किसकी राय प्राप्त करेगा?

उत्तर भारत के निर्वाचन आयोग की

प्रश्न

सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य है

उत्तर सार्वजनिक अधिकारियों से सूचना प्राप्त करने की पहुंच

प्रश्न

किस मामले में राज्य लोक सेवा आयोग से परामर्श नहीं लिया जाता है?

उत्तर सिविल सेवकों के स्थानांतरण पर

प्रश्न

सूचना का अधिकार अधिनियम के द्वारा किसके उत्तरदायित्व को बढ़ावा दिया गया है?

उत्तर जनता के प्रति नौकरशाही का उत्तरदायित्व

प्रश्न

सांसदों की अयोग्यता संबंधी विवाद का कौन निर्णय देता है?

उत्तर निर्वाचन आयोग के परामर्श से राष्ट्रपति

प्रश्न

वित्त आयोग में एक चेयरमैन के अतिरिक्त कितने सदस्य होते है?

उत्तर चार अन्य सदस्यए

प्रश्न

संघ लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन किसे सौंपता है?

उत्तर राष्ट्रपति को

प्रश्न

भारत के निर्वाचन प्रक्रम के आरंभ के विषय में क्या प्रावधान है?

उत्तर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की सिफारिश और राष्ट्रपति अथवा राज्य के राज्यपाल द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी किया जाना

प्रश्न

भारत में विधान सभा/विधान परिषद निर्वाचनों के लिए कौन-कौन सी निर्वाचन प्रणालियों की स्वीकृत प्रदान की गई है?

उत्तर वयस्क मताधिकार के आधार पर प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली_ एकल संक्रमणीय मत के द्वारा अनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली

प्रश्न

कौन-सा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 से संबंधित है?

उत्तर नमित शर्मा बनाम भारत संघ

प्रश्न

राज्य वित्त आयोग का दर्जा क्या है?

उत्तर यह एक संवैधानिक संस्था है

प्रश्न

राष्ट्रपति का चुनाव किसके द्वारा संचालित किया जाता है?

उत्तर भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा

प्रश्न

वित्त आयोग का गठन कितनी अवधि के लिए किया जाता है?

उत्तर 5 वर्ष की अवधि के लिए

प्रश्न

सूचना का अधिकार अधिनियम में किस विषय को लेकर प्रश्न नहीं किए जा सकते है?

उत्तर सूचना मांगे जाने के कारण

प्रश्न

भारत के निर्वाचन आयोग के क्या कार्य हैं?

उत्तर संसद एवं राज्य विधान मंडलों के सभी चुनाव करवाना_ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पदों के लिए चुनाव करवाना_ निर्वाचन सूचियां तैयार कराने के कार्य का निरीक्षण, निर्देशन एवं नियंत्रण

प्रश्न

कौन वित्त आयोग द्वारा की गई प्रत्येक सिफारिश को संसद के प्रत्येक सदन के समक्ष रखवाएगा?

उत्तर भारत के राष्ट्रपति

प्रश्न

संसद के सूचना अधिकार अधिनियम को कब भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई

उत्तर 15 जून, 2005 को

प्रश्न

सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रें में पंचायत विस्तार (PESA) अधिनियम को 1966 में अधिनियम किया। कौन-सा एक उसके उद्देश्य के रूप में अभिज्ञात नहीं है?

उत्तर जनजातीय क्षेत्रें में स्वायत्त क्षेत्रें का निर्माण करना

प्रश्न

कौन एक कार्य भारत के निर्वाचन आयोग से संबंधित नहीं है?

उत्तर विधानमंडलों के चुनाव के लिए उचित प्रावधान करना

प्रश्न

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन अपराधों को विचारण करने के लिए सेशन न्यायालय को विशेष न्यायालय के रूप में विनिर्दिष्ट करने का प्रयोजन है

उत्तर शीघ्र विचारण

प्रश्न

13वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर विजय केलकर

प्रश्न

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन विशेष न्यायालय कौन-सी शक्ति का प्रयोग नहीं कर सकता?

उत्तर सामूहिक जुर्माना आरोपित करना

प्रश्न

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?

उत्तर राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न

12वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर सी- रंगराजन

प्रश्न

शक्तियों में से कौन-सी एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन विनिर्दिष्ट विशेष न्यायालय को नहीं दी गई है?

उत्तर पुलिस से भिन्न किसी व्यक्ति को अतिरिक्त अन्वेषण करने के लिए अधिकृत करना

प्रश्न

संघ एवं राज्यों के बीच करों के विभाजन संबंधी प्रावधानों को किन परिस्थिति में निलंबित किया जा सकता है?

उत्तर राष्ट्रीय आपात के समय

प्रश्न

अनुच्छेद 280(3) (ग) के अंतर्गत वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर राज्य में नगरपालिकाओं के संसाधनों की आपूर्ति हेतु राज्य की संचित निधि के संवर्धन हेतु उपाय सुझाएगा, किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्य वित्त आयोग का प्रावधान किया गया है?

उत्तर अनुच्छेद 243(झ)

प्रश्न

निर्वाचन आयुक्त को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है?

उत्तर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श पर राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न

किस आयोग ने यह सिफारिश की थी कि अनुच्छेद 356 का कम से कम प्रयोग होना चाहिए, विगत् वर्षों में केंद्र सरकारों द्वारा 356 का दुयपयोग किया जाता रहा है?

उत्तर सरकारिया आयोग

प्रश्न

मुख्य चुनाव आयुक्त को किस आधार पर पदच्युत किया जा सकता है?

उत्तर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर

Showing 7,561-7,600 of 11,781 items.