वनलाइनर सामान्य ज्ञान
प्रश्न
केंद्र राज्य संबंधों पर पुर्नविचार की मांगें बढ़ती जा रही है इस मांग का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर राज्यों के पास पर्याप्त साधनों का अभाव
प्रश्न
कौन राष्ट्रीय विकास परिषद की रचना करते हैं? -
उत्तर प्रधानमंत्री_ संघीय मंत्रिमंडल के मंत्रिगण_ राज्यों के मुख्यमंत्री,
प्रश्न
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है?
उत्तर 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन किए गए अपराध का अन्वेषण ऐसी पुलिस अधिकारी द्वारा किया जाएगा जो किस रैंक से कम न हो?
उत्तर उप-अधीक्षक
प्रश्न
केंद्र एवं राज्य के बीच वित्तीय विवादों के निपटारे हेतु मुख्य कौन एजेंसी है?
उत्तर वित्त आयोग
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निर्वाचन आयोग के लिए प्रावधान है?
उत्तर अनुच्छेद 324
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन क्या पूर्णतः निषिद्ध है?
उत्तर गिरफ्तारी पूर्व जमानत
प्रश्न
कौन-सा एक भारत में वित्त आयोग का कार्य नहीं है?
उत्तर व्यापार कर का विभाजन
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन अपराध अभियोजन में, न्यायालय क्या उपधारित कर सकता है?
उत्तर दुष्प्रेरण, सामान्य आशय,सामान्य उद्देश्य
प्रश्न
वित्त आयोग का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर केंद्रीय करों में राज्यों के भाग तथा केंद्र द्वारा राज्यों के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता के सिद्धांत निर्धारित करना
प्रश्न
भारत में, शेयर बाजार तथा फ्रयूचर्स बाजार में हुई लेन देन पर कर किसके द्वारा लगाया जाता है?
उत्तर संघ द्वारा लगाए जाते हैं_ राज्यों द्वारा एकत्रित किए जाते हैं
प्रश्न
चुनावाें के दौरान राजनैतिक दलों के लिए बनाए जाने वाले आचार संहिता का प्रावधान किसके द्वारा तय किया जाता है?
उत्तर चुनाव आयोग
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत सामूहिक जुर्माना अधिरोपित और वसूल करने की शक्ति किसे है?
उत्तर राज्य सरकार को
प्रश्न
किस निकाय/किन निकायों का संविधान में उल्लेख नहीं है?
उत्तर राष्ट्रीय विकास परिषद्_ योजना आयोग_ क्षेत्रीय परिषदें,
प्रश्न
राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्त कौन करता है?
उत्तर राज्यपाल
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की उन्नति के लिए एक प्रावधान है जो निम्न में से किस एक सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर अधिमानी स्थिति का सिद्धांत
प्रश्न
कौन एक संवैधानिक निकाय नहीं है?
उत्तर योजना आयोग
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन अपराधों का विचारण करने के लिए राज्य सरकार किसकी सहमति से सत्र न्यायालय को विशेष न्यायालय विनिर्दिष्ट कर सकती है?
उत्तर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर जम्मू-कश्मीर राज्य से
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचर निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन किसी लोक सेवक द्वारा धारा 3 के अधीन अपराध किए जाने पर कम से कम कितने वर्ष के दंड का प्रावधान है?
उत्तर एक वर्ष
प्रश्न
भारतीय संविधान ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का क्या अभिप्राय है?
उत्तर कश्मीर का अलग संविधान है
प्रश्न
किसके लिए संविधान के अनुच्छेद 371 के अंतर्गत विशेष प्रावधान किया गया है?
उत्तर महाराष्ट्र तथा गुजरात
प्रश्न
किस एक की सिफारिशों के आधार पर संघ एवं राज्यों के बीच वित्तीय वितरण होता है?
उत्तर वित्त आयोग
प्रश्न
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 कब प्रवृत्त हुआ है?
उत्तर 30 जनवरी, 1990
प्रश्न
भारत के संविधान के अनुच्छेद 371-ख में किस राज्य/राज्यों में से किसके लिए विशेष उपबंध प्रावधानित हैं?
उत्तर असम
प्रश्न
भारत में एक ही संविधान प्रत्येक राज्य और केंद्र के लिए है, केवल एक राज्य इसका अपवाद है। वह राज्य कौन है?
उत्तर जम्मू-कश्मीर
प्रश्न
सामान्य रूप में भारत में प्रति पांच वर्ष बाद वित्त आयोग की नियुक्ति किस लिए की जाती है?
उत्तर केंद्रीय अनुदान और संघ के राजस्व में राज्यों का अंश निर्धारित करने के लिए
प्रश्न
कौन सामाजिक अधिनियम नहीं है?
उत्तर मीसा
प्रश्न
सती (रोकथाम) अधिनियम किस वर्ष प्रभावी हुआ?
उत्तर 1987
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विभिन्न राज्यों से संबंधित विशिष्ट प्रावधान का उल्लेख है?
उत्तर अनुच्छेद 371
प्रश्न
केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को गैर योजना अनुदान किसकी अनुशंसा पर दिया जाता है?
उत्तर वित्त आयोग
प्रश्न
14वें वित्त आयोग का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर वाई-वी- रेड्डी
प्रश्न
74वां संविधान संशोधन को किस लिए लागू किया गया?
उत्तर शहरी क्षेत्रें के स्थानीय निकायों के चुनाव में महिलाओं के लिए स्थानों का आरक्षण
प्रश्न
राज्य वित्त आयोग है
उत्तर संवैधानिक संस्था
प्रश्न
हिंदू विवाह अधिनियम किस वर्ष प्रभावी हुआ?
उत्तर 1955
प्रश्न
भारत में पहली बार लोक सेवा आयोग की स्थापना जिस अधिनियम से हुई, वह कौन सा था?
उत्तर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1919
प्रश्न
सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अंतर्गत कंपनियों द्वारा अपराध किए जाने की दशा में कौन उत्तरदायी होता है?
उत्तर निदेशक, प्रबंधक, सचिव
प्रश्न
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति शासन सर्वप्रथम कहाँ लागू किया गया था?
उत्तर पेप्सू में
प्रश्न
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के व्यय किस निधि पर भारित होते हैं?
उत्तर राज्य की संचित निधि पर
प्रश्न
राष्ट्रपति शासन अधिकतम कितने समय के लिए लगाया जा सकता है?
उत्तर 3 वर्ष


