वनलाइनर सामान्य ज्ञान
प्रश्न
किस संविधान अनुच्छेद के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति मूल अधिकारों के कार्यान्वयन को स्थगित कर सकते हैं (अनुच्छेद 20 एवं 21 के अतिरिक्त)?
उत्तर अनुच्छेद 359
प्रश्न
किन परिस्थितियों में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल की घोषणा की जा सकती है जब भारत के किसी भाग की सुरक्षा को खतरा हो?
उत्तर युद्ध, विदेशी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण
प्रश्न
लोक लेखा समिति किस प्रकार की समिति है?
उत्तर वित्तीय समिति
प्रश्न
2011 में लोकायुक्त पारित करने वाला प्रथम भारतीय राज्य कौन है?
उत्तर उत्तराखंड
प्रश्न
लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है
उत्तर लोक सभा के स्पीकर को
प्रश्न
भारतीय संविधान के अनुच्छेदों में से किसका व्यवहार में क्रियान्वयन कभी नहीं हुआ है?
उत्तर अनुच्छेद 360 का
प्रश्न
उत्तर प्रदेश का लोक आयुक्त अपना प्रतिवेदन किसे प्रस्तुत करता है?
उत्तर राज्यपाल को
प्रश्न
कौन एक भारतीय संविधान के अंतर्गत आपात की उद्घोषणा का आधार नहीं हो सकता है?
उत्तर आंतरिक अशांति
प्रश्न
किस राज्य मेें सर्वप्रथम लोकायुक्त कार्यालय की स्थापना हुई थी?
उत्तर महाराष्ट्र
प्रश्न
सार्वजनिक लेखा समिति अपनी आख्या किसे प्रस्तुत करती है?
उत्तर संसद को
प्रश्न
कौन सा एक कर संघ द्वारा लगाया तथा वसूला जाता है, किंतु संघ तथा राज्यों में बांटा जाता है?
उत्तर कृषि आय के अतिरिक्त आय पर कर
प्रश्न
किस समिति में राज्य सभा का प्रतिनिधित्व नहीं होता है?
उत्तर आकलन समिति
प्रश्न
राज्य सरकारों को कृषि आयकर कौन समानुदेशित करता है?
उत्तर भारत का संविधान
प्रश्न
किसमें उच्चतर न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति में कार्यपालिका, विधायिका एवं मुख्य न्यायाधीश की भागीदारी की अनुशंसा की गई है?
उत्तर द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
प्रश्न
संविधान के अंतर्गत भारतीय संघ के राज्य विदेशी ऋण किन संगठनों से लेने की शक्ति रखते हैं?
उत्तर अंतराष्ट्रीय संगठनों से
प्रश्न
संसद में पहला लोकपाल विधेयक कब रखा गया था?
उत्तर 1968
प्रश्न
वह कौन राष्ट्रवादी नेता था जो 1925 में केंद्रीय विधान सभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया?
उत्तर विट्ठल भाई पटेल
प्रश्न
कौन भारत में संघ-राज्य संबंध से संबंधित नहीं है?
उत्तर इंद्रजीत गुप्ता समिति (चुनावों में राज्य वित्त पोषण) 1998
प्रश्न
भारतीय संसद का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया था
उत्तर 13-05-2002 को
प्रश्न
ओम्ब्युड्समैन का भारतीय प्रतिमान क्या है?
उत्तर लोकपाल
प्रश्न
किस आयोग ने स्थायी अंतर-राज्यीय परिषद, जो ‘अंतर-सरकारी परिषद् के नाम से जानी जाती है, की स्थापना का समर्थन किया?
उत्तर सरकारिया आयोग
प्रश्न
भारतीय संसद की संप्रभुता किससे प्रतिबंधित है?
उत्तर न्यायिक समीक्षा से
प्रश्न
संविधान के किस प्रावधन में कहा गया है कि विधि के प्राधिकार के बिना न तो कोई कर लगाया जा सकता है और न ही एकत्रित किया जा सकता है?
उत्तर अनुच्छेद 265
प्रश्न
भारत में लोकपाल और लोकायुक्त की स्थापना का सुझाव किसके द्वारा दिया गया था?
उत्तर प्रशासनिक सुधार आयोग द्वारा
प्रश्न
भारतीय संसद का सचिवालय
उत्तर सरकार से स्वतंत्र है
प्रश्न
क्षेत्रीय परिषदों का सृजन किनके द्वारा होता है?
उत्तर संसदीय कानून द्वारा
प्रश्न
अंतर्राज्यीय परिषदों के निर्माण स्रोत क्या हैं?
उत्तर संविधान
प्रश्न
उत्तर प्रदेश के प्रथम लोकायुक्त कौन थे?
उत्तर न्यायमूर्ति विश्म्भर दयाल
प्रश्न
संघ सरकार के संदर्भ में मंत्रियों के लिए क्या प्रावधान है?
उत्तर हर एक मंत्रालय प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी मंत्री को प्रदान किया जाता है
प्रश्न
किस अनुच्छेद के अनुसार भारतीय संविधान अंतर्राज्य परिषद के संबंध में प्रावधान करता है?
उत्तर अनुच्छेद 263 के अनुसार
प्रश्न
प्रशासनिक सुधार आयोग, 1967 के अध्यक्ष कौन थे? जिसमें पहली बार लोकपाल तथा लोकायुक्त बनाने की संस्तुति की थी
उत्तर मोरारजी देसाई
प्रश्न
भारतीय संसद के स्थगन प्रस्ताव लाने का क्या उद्देश्य है?
उत्तर सार्वजनिक महत्व के निश्चित अति आवश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु
प्रश्न
झारखंड क्षेत्र स्वायत्त परिषद का गठन कब हुआ?
उत्तर 8 अगस्त, 1995
प्रश्न
भारत में राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय प्राप्त करने के लिए कौन-सी संविधानेत्तर और विधित्तर संस्था/संस्थाएं हैं?
उत्तर राष्ट्रीय विकास परिषद, राज्यपाल सम्मेलन
प्रश्न
तारांकित प्रश्नों के विषय में सही क्या है?
उत्तर उत्तर मौखिक दिए जाते हैं,पूरक प्रश्न पूछे जा सकते हैं,
प्रश्न
संघ का यह कर्त्तव्य होगा कि वह बाह्य आक्रमण तथा आंतरिक गड़बड़ी से प्रत्येक राज्य की रक्षा करे- ऐसा प्रावधान भारतीय संविधान की किस अनुच्छेदों में है?
उत्तर अनुच्छेद 355
प्रश्न
संसद की स्थायी समिति के सदस्यों को लोक सभा एवं राज्य सभा से किस अनुपात में लिया जाता है?
उत्तर क्रमशः दो और एक के अनुपात में
प्रश्न
केंद्र सरकार संबंधों को विशेष रूप से किस प्रसंग में ‘म्युनिसिपल संबंध’ कहा गया है?
उत्तर वित्तीय मामले में राज्य पर केंद्र के नियंत्रण के प्रसंग में
प्रश्न
वर्ष 1990 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति राष्ट्रीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, क्या अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अत्याचार का कारण नहीं है?
उत्तर ऋणग्रस्तता
प्रश्न
ध्यानाकर्षण सूचना के प्रावधान को किस क्षेत्र में सीमित किया गया है?
उत्तर स्थगन प्रस्ताव


