वनलाइनर सामान्य ज्ञान
प्रश्न
संविधान संशोधनों में कौन-सा एक, बताता है कि मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या, प्रधानमंत्री को सम्मिलित करते हुए लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या में पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी?
उत्तर 91वां
प्रश्न
कौन-सी एक याचिका अधीनस्थ न्यायालयों की कार्यपद्धति का परीक्षण करती है?
उत्तर उत्प्रेषण
प्रश्न
अनुच्छेद 108 का संबंध किससे है?
उत्तर भारत में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक अनुच्छेद 108 में संस्वीकृत है,लोक सभा तथा राज्य सभा की प्रथम संयुक्त बैठक वर्ष 1961 में हुई थी,भारतीय संसद के दोनों सदनों की दूसरी बैठक बैंक सेवा आयोग (निरसन) बिल को पारित करने के लिए हुई थी
प्रश्न
कौन एक रिट न्यायालय में कार्यवाही लंबित होने की दशा में लागू की जाती है?
उत्तर प्रतिषेध (प्रोहिबिशन)
प्रश्न
कौन-सा राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य क्षेत्रधिकार नहीं है?
उत्तर परामर्श संबंधी क्षेत्रधिकार
प्रश्न
भारत संघ में लोक सभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य बन सकते है, इस प्रकार मंत्रिपरिषद की सामूहिक जिम्मेदारी किस सदन के प्रति होगी?
उत्तर लोक सभा
प्रश्न
एक ऐसी याचिका जो न्यायपालिका द्वारा जारी की जाती है तथा जिसमें कार्यपालिका से कहा जाता है कि वह, ऐसा कार्य करे जो उसे प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत करना चाहिए था, उस रिट (याचिका) को क्या कहा जाता है?
उत्तर मैंडमस (परमादेश)
प्रश्न
संसद के दोनों सदनों की संयुक्त अधिवेशन आयोजित होता है
उत्तर एक ऐसे विधेयक पर विचार करने और उसे पारित करने के लिए जिस पर दोनों सदनों में मतभेद हो
प्रश्न
संसदीय प्रणाली में मंत्रियों और लोक सेवकों के मध्य क्या अंतर है?
उत्तर मंत्री (नीति निर्माण, संसदीय उत्तरदायित्व), लोक सेवक (नीति क्रियांवयन, कार्यकारी उत्तरदायित्व),
प्रश्न
किसके मामले उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय दोनों की अधिकारिता में आते हैं?
उत्तर मूल अधिकारों का संरक्षण
प्रश्न
जब संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट (रेफर) किया जाता है, तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है?
उत्तर उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का साधारण बहुमत
प्रश्न
मनमोहन सिंह के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
उत्तर वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष
प्रश्न
भारत के कितने उच्च न्यायालयों की अधिकारिता में एक से अधिक राज्य हैं (संघ राज्य-क्षेत्र शामिल नहीं हैं)?
उत्तर 3
प्रश्न
कौन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेगा?
उत्तर लोक सभा का अध्यक्ष
प्रश्न
उदारीकरण, निजीकरण और भूमंडलीकरण की नई आर्थिक नीति घोषित की गई, प्रधानमंत्री
उत्तर नरसिम्हा राव द्वारा
प्रश्न
किन राज्यों में मार्च, 2013 में उच्च न्यायालय स्थापित किए गए हैं?
उत्तर मेघालय (23 मार्च, 2013), त्रिपुरा (26 मार्च, 2013), मणिपुर (25 मार्च, 2013)
प्रश्न
2008 में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन बने?
उत्तर राजीव गुप्ता
प्रश्न
राज्यों में से किस राज्य का अपना उच्च न्यायालय नहीं है?
उत्तर मणिपुर, (25 मार्च, 2013 इम्फाल में नवीन उच्च न्यायालय का गठन किया गया है)
प्रश्न
संविधान में मंत्रिमंडल शब्द का एक ही बार प्रयोग हुआ है और वह
उत्तर अनुच्छेद 352 में
प्रश्न
उच्च न्यायालयों में से कौन एक से अधिक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए है?
उत्तर बंबई
प्रश्न
भारत के प्रधानमंत्रियों में से कौन अपने कार्यकाल में संसद में कभी भी उपस्थित नहीं हुआ?
उत्तर चौधरी चरण सिंह
प्रश्न
अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर उच्च न्यायालयों में से किस एक का क्षेत्रधिकार है?
उत्तर कलकत्ता
प्रश्न
लोक सभा द्वारा विचारार्थ भेजे गए वित्त विधेयक को राज्य सभा अधिकतम कितने समय तक रोके रख सकती है
उत्तर चौदह दिन
प्रश्न
किस उच्च न्यायालय ने यह फैसला दिया है कि एक ही बार में तीन बार तलाक कहने से तलाक होना गैर कानूनी है?
उत्तर इलाहाबाद उच्च न्यायालय
प्रश्न
अगर कोई धन विधेयक लोक सभा द्वारा स्वीकृत हो जाए तो राज्य सभा इसे अधिक-से अधिक रोक सकती है
उत्तर 14 दिन तक
प्रश्न
जब किसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश प्रशासनिक हैसियत से काम करता है तो वह किसके अधीन होता है?
उत्तर उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों में से किसी भी रिट अधिकारिता के
प्रश्न
कौन अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में लोक सभा के सदस्य थे
उत्तर चंद्रशेखर
प्रश्न
भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या कितनी है?
उत्तर इक्कीस, वर्तमान में कुल 24 उच्च न्यायालय है
प्रश्न
कौन भारत के प्रधानमंत्री बनने से पूर्व किसी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे थे?
उत्तर चंद्रशेखर
प्रश्न
किस केंद्र शासित प्रदेश का स्वयं का उच्च न्यायालय है?
उत्तर दिल्ली उच्च न्यायालय
प्रश्न
किन दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश हेतु एक सामूहिक उच्च न्यायालय है?
उत्तर उच्च न्यायालय (पंजाब और हरियाणा, चंड़ीगढ़)
प्रश्न
भारत के किस प्रधानमंत्री की मृत्यु देश से बाहर हुई?
उत्तर लाल बहादुर शास्त्री
प्रश्न
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति की सेवानिवृत्ति की आयु कितनी है?
उत्तर 62
प्रश्न
धन विधेयक किस सदन में पुरःस्थापित नहीं किया जा सकता
उत्तर राज्य सभा में
प्रश्न
उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज की पेंशन कहां से दी जाती है?
उत्तर भारत की संचित निधि से
प्रश्न
विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के प्रधानमंत्री रहे
उत्तर 1989-1990
प्रश्न
उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और भत्ते किस निधि पर भारित हैं?
उत्तर राज्य की समेकित निधि पर
प्रश्न
संसद, अंतर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा संपूर्ण भारत में लागू करने के लिए, कोई भी कानून बना सकती है?
उत्तर बिना किसी राज्य की सहमति से
प्रश्न
भारतीय संविधान का अभिभावकत्व किसमें निहित है?
उत्तर सर्वोच्च न्यायालय में,
प्रश्न
भारत में संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है
उत्तर लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा


