वनलाइनर सामान्य ज्ञान
प्रश्न
जब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने (वर्ष 2002 में) चुनावी सुधारों पर अध्यादेश मेेंं बिना किसी बदलाव के उसे राष्ट्रपति को वापस भेजा तब राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद के अंतर्गत उसे अपनी सहमति दी?
उत्तर अनुच्छेद 123
प्रश्न
राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय में कितने सदस्यों को नामित कर सकता है, यदि वह इस राय का है कि लोक सभा में इस समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है?
उत्तर 2
प्रश्न
भारत में ‘न्यायिक सक्रियता’ संबंधित है
उत्तर जनहित याचिका से
प्रश्न
किस एक को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक तथा भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है?
उत्तर उच्चतम न्यायालय
प्रश्न
लोक सभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय के सदस्य मनोनीत करने की शक्ति किसके पास है?
उत्तर भारत के राष्ट्रपति
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय को अपने ही निर्णय तथा आदेश के पुनर्विलोकन करने की शक्ति प्राप्त है?
उत्तर अनुच्छेद 137
प्रश्न
लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए किस राज्य में सर्वाधिक आरक्षित सीटें हैं?
उत्तर मध्य प्रदेश
प्रश्न
यदि किसी राज्य के लिए लोक सभा के स्थानों पर आवंटित संख्या 42 हो तो उस राज्य के लिए अनुसूचित जातियों हेतु आरक्षित स्थानों की संख्या होगी
उत्तर 6
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किसी बिल पर अपनी स्वीकृति रोक सकते हैं?
उत्तर अनुच्छेद 111
प्रश्न
राज्यों में अनुसूचित जनजातियों के लिए लोक सभा में स्थान आरक्षित नहीं है
उत्तर केरल तथा तमिलनाडु
प्रश्न
बिना कर्त्तव्य के उसी प्रकार है जैसे मनुष्य बिना परछाई के
उत्तर अधिकार
प्रश्न
बंधुआ मजदूर (उन्मूलन) अधिनियम संसद ने पारित किया था
उत्तर 1976 में
प्रश्न
लोक सभा में राज्यों को किस आधार पर सीटें आवंटित होती है?
उत्तर जनसंख्या
प्रश्न
प्रत्यक्ष बंदीकरण अधिनियम के अंतर्गत एक व्यक्ति बिना मुकदमा चलाए बंदी बनाया जा सकता है
उत्तर माह के लिए
प्रश्न
बंदी बनाए गए व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा किस अनुच्छेद से प्रदत्त है?
उत्तर अनुच्छेद 22
प्रश्न
संसद के दोनों सदनों के विषय में राष्ट्रपति के अधिकार है
उत्तर राष्ट्रपति दोनों सदनों की बैठक में भाग ले सकता है
प्रश्न
भारत के संविधान के अनुच्छेद 82 के अनुसार, लोक सभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन किस जनगणना के आधार पर है।
उत्तर 1971
प्रश्न
किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित और दंडित नहीं किया जाएगा
उत्तर अनुच्छेद 20 (2)
प्रश्न
संविधान के किस संशोधन ने लोक सभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 कर दी?
उत्तर 31वें संशोधन ने
प्रश्न
लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है?
उत्तर राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न
भारत के संविधान में निर्धारित किए गए लोक सभा में सदस्यों की संख्या अधिकतम हो सकती है
उत्तर 552
प्रश्न
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 में प्रयुक्त ‘हिंदू’ शब्द किसे सम्मिलित करता है?
उत्तर हिंदुओं के अंतर्गत सिक्ख, जैन और बौद्ध धर्म शामिल किए गए है
प्रश्न
84 वें संशोधन अधिनियम द्वारा लोक सभा की कुल सदस्य सीटों की संख्या, 1971 की जनगणना के आधार पर कर दी गई है। ये तब तक बदली नहीं जाएगी जब तक एक वर्ष विशेष के बाद पहली जनगणना नहीं होगी। यह वर्ष विशेष है
उत्तर 2026
प्रश्न
लोक सभा में राज्यवार सीटों का आवंटन सन 1971 की जनगणना पर आधारित है। यह निर्धारण किस वर्ष तक यथावत रहेगा?
उत्तर 2026
प्रश्न
लोक सभा चुनाव का कोई प्रत्याशी अपनी जमानत खो देता है, यदि उसे प्राप्त न हो सके
उत्तर वैध मतों का 1/6 भाग
प्रश्न
लोक सभा निर्वाचनों के लिए मतदाताओं की सूची किसके निर्देशन और नियंत्रण में तैयार की जाती है?
उत्तर निर्वाचन आयोग
प्रश्न
राष्ट्रपति लोक सभा को कब भंग कर सकते हैं?
उत्तर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर
प्रश्न
कौन सा एक अधिकार राष्ट्रीय आपातकाल तक में भी समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है?
उत्तर व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा जीवन का अधिकार
प्रश्न
लोक सभा के लिए चुनाव में निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा है
उत्तर 25 वर्ष
प्रश्न
भारतीय संविधान में संशोधन करके शिक्षा का अधिकार कब जोड़ा गया? -
उत्तर 1 अप्रैल, 2010
प्रश्न
लोक सभा में आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान भारत के संविधान में किया गया है
उत्तर अनुच्छेद 331 द्वारा
प्रश्न
छः वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बीच सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकारः
उत्तर मूल अधिकार है
प्रश्न
अनुच्छेद 108 के अंतर्गत लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है
उत्तर राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न
भारतीय संविधान मान्यता देता है
उत्तर धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों को
प्रश्न
कौन लोक सभा के सत्र का अवसान करने के लिए प्राधिकृत है
उत्तर राष्ट्रपति
प्रश्न
कोई मंत्री जो निरंतर 6 माह की किसी अवधि तक संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं हैं उस अवधि की समाप्ति पर मंत्री नहीं रहेगा
उत्तर अनुच्छेद 75(5)
प्रश्न
भारत में एक नया राज्य सृजित करने वाले विधेयक को पारित होना अनिवार्य है
उत्तर संसद में साधारण बहुमत द्वारा
प्रश्न
भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में से एक लोक नियोजन के विषय में भारत के सभी नागरिकों को अवसर की समानता की प्रतिभूति प्रदान करता है?
उत्तर अनुच्छेद 16 (1) और 16 (2)
प्रश्न
यदि उपाध्यक्ष लोक सभा की अध्यक्षता कर रहे हों, तो उन्हें एक अधिकार प्राप्त है कि वह
उत्तर मत-बराबरी की अवस्था में मतदान कर सकते हैं।
प्रश्न
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त ‘समाजवाद’ शब्द को किस अनुच्छेद/अनुच्छेदों के साथ मिलाकर पढ़ने से सर्वोच्च न्यायालय को समान कार्य के लिए समान वेतन को मौलिक अधिकार परिभाषित करने की शक्ति प्राप्त हुई?
उत्तर अनुच्छेद 14 तथा 16


