वनलाइनर सामान्य ज्ञान
प्रश्न
कौन-सी पुस्तक ‘बंगाली देशभक्ति की बाइबिल’ मानी जाती है?
उत्तर आनंदमठ
प्रश्न
उपन्यास ‘दुर्गेशनंदिनी’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर बंकिचंद्र चटर्जी
प्रश्न
पुस्तकों में से किस पुस्तक का संबंध भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास से जोड़ा जाता है?
उत्तर आनंदमठ
प्रश्न
कौन एम.एन. राय की उत्प्रवासी साम्यवादी पत्रिका थी?
उत्तर वे गार्ड (way gaurd)
प्रश्न
‘चंद्रकांता’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?
उत्तर देवकीनंदन खत्री
प्रश्न
किसने ‘बहुविवाह’ नामक पुस्तक लिखी?
उत्तर ईश्वर चंद्र विद्यासागर
प्रश्न
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अरुणा आसफ अली किस भूमिगत क्रियाकलाप की प्रमुख महिला संयोजक थी?
उत्तर भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न
लिविंग एन. एरा के लेखक कौन थे?
उत्तर डी.पी. मिश्र
प्रश्न
‘गोखले माई पोलिटिकल गुरु’ पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर एम.के. गांधी ने
प्रश्न
भारत छोड़ो आंदोलन में जिन्ना कांग्रेस के प्रति अपनी ईर्ष्या के कारण अंग्रेजों के समीप आ गए उन्होंने किस समूह कांग्रेस के आंदोलन से दूर रहने को कहा?
उत्तर मुस्लिम समुदाय से
प्रश्न
महात्मा गांधी ने अपनी पुस्तकों में से किसमें ब्रिटिश पार्लियामेंट को बांझ और वेश्या कहा है?
उत्तर हिंद स्वराज
प्रश्न
वह कौन सा संगठन था जिसका मानना था कि भारत छोड़े आंदोलन से स्वतंत्रता मिलने में अधिक देरी होगी जिस कारण वह इस आंदोलन से दूर रहा?
उत्तर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
प्रश्न
‘गीतांजलि’ का अंग्रेजी संस्करण कब प्रकाशित हुआ था?
उत्तर सन् 1912 में
प्रश्न
किस आंदोलन से लोगों को जाग्रत करने और साहस दिलाने में सफलता मिली?
उत्तर भारत छोड़ो आंदोलन (करो या मरो)
प्रश्न
‘गिल्टी मेन ऑफ इंडियाज पार्टीशन’ पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर डॉ. राम मनोहर लोहिया
प्रश्न
श्री जगत नारायण लाल की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर श्रीमती रामप्यारी
प्रश्न
‘स्प्रिंगिंग टाइगर’ पुस्तक किसकी जीवनी है?
उत्तर सुभाषचंद्र बोस की
प्रश्न
‘स्प्रिंगिंग टाइगर’ किसकी रचना है?
उत्तर ह्यूग टोये
प्रश्न
किसने अपने विचारों का प्रचार एक पत्रिका ‘तहजीब-उल-एहलाक’ के द्वारा किया?
उत्तर सर सैयद अहमद खां
प्रश्न
‘ए नेशन इन मेकिंग’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर सुरेंद्रनाथ बनर्जी
प्रश्न
7 दिसम्बर 1942 को श्री योगेंद्र शुक्ल कहां लाए गए?
उत्तर पटना
प्रश्न
‘इंडियन अनरेस्ट’ का लेखक कौन था?
उत्तर वैलेंटाइन शिरोल
प्रश्न
किसने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान जेल से फरार होकर भूमिगत गतिविधियों को संगठित किया था?उत्तर जयप्रकाश नारायण ने
प्रश्न
19वीं शताब्दी का प्रथम इतिहासकार जिसने राजस्थान की सामंतवादी व्यवस्था के बारे में लिखा वह कौन था?
उत्तर कर्नल जेम्स टॉड
प्रश्न
अरबिंद घोष ने कौन सी पुस्तक लिखी थी?
उत्तर द लाइफ डिवाइन
प्रश्न
जय प्रकाश नारायण को राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहचान किस संदर्भ में मिली?
उत्तर भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न
महात्मा गांधी तथा उनके सहयोगियों की 1942 में हुई धरपकड़ से बिहार में बहुत दंगे हुए। इसमें रेल सेवा पूर्ण रूप से ठप्प हो गई। उसमें अधिकतम प्रभावित जिला कौन सा था?
उत्तर मुंगेर
प्रश्न
9 अगस्त 1942 को किन दो नेताओं को हजारीबाग में गिरफ्रतार किया गया?
उत्तर शिवकुमार और सुलाल सिंह
प्रश्न
भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित होने के बाद गांधीजी को कहां कैद किया गया था
उत्तर आगा खां पैलेस में
प्रश्न
भारत छोड़ो आंदोलन के संदर्भ में महात्मा गांधी को कहां बंदी बनाया गया?
उत्तर बंबई में
प्रश्न
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 9 अगस्त 1942 को गिरफ्रतार करके किस जेल में रखा गया
उत्तर बांकीपुर जेल
प्रश्न
किसने 1942 के अगस्त आंदोलन को सिपाही विद्रोह के बाद सर्वाधिक गंभीर विद्रोह कहा था?
उत्तर लॉर्ड लिनलिथगो
प्रश्न
भारत छोड़ो आंदोलन से उत्पन्न दंगे किस क्षेत्र में सबसे अधिक व्यापक रहे?
उत्तर बिहार संयुक्त प्रांत
प्रश्न
पत्रकारों में से कौन महात्मा गांधी का जीवनीकार है?
उत्तर लुई फिशर
प्रश्न
वह कौन अमेरिकी पत्रकार है? जो महात्मा गांधी के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान उनके साथ था?
उत्तर लुई फिशर
प्रश्न
‘गीता रहस्य’ नामक ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया?
उत्तर बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न
भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर चर्चिल
प्रश्न
कौन कांग्रेस रेडियो पर भारत छोड़ो आंदोलन की अवधि में नियमित रूप में कार्यक्रम प्रसारित करता था?
उत्तर राम मनोहर लोहिया
प्रश्न
‘इंडिया विंस फ्रीडम’ पुस्तक किसकी आत्मकथा है
उत्तर मौलाना अबुल कलाम आजाद की
प्रश्न
‘बापू: माई मदर’ शीर्षक संस्मरण किसने लिखा था?
उत्तर मनुबहन


