वनलाइनर सामान्य ज्ञान
प्रश्न
गोपाल कृष्ण गोखले ने किस वर्ष भारत सेवक मण्डल (सर्वेण्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी) की स्थापना की?
उत्तर 1905
प्रश्न
किसने अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ की 1932 में स्थापना की थी?
उत्तर एम.के. गांधी
प्रश्न
बंबई त्रिमूर्ति के नाम से किन्हें जाना जाता है?
उत्तर मेहता तेलंग तैय्यबजी
प्रश्न
रविन्द्रनाथ टैगोर को नोबल पुरस्कार कब दिया गया था?
उत्तर 1913 में
प्रश्न
किस समाचार पत्र से महात्मा गांधी संबंधित नहीं थे?
उत्तर युगांतर
प्रश्न
कलकत्ता में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना 1784 में किसने की थी?
उत्तर विलियम जोन्स ने
प्रश्न
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस-अध्यक्ष के चुनाव में सुभाष चंद्र बोस ने पट्टाभि सीतारमैया को पराजित किया था?उत्तर त्रिपुरी अधिवेशन 1939
प्रश्न
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में सुभाषचंद्र बोस दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए थे?उत्तर त्रिपुरी अधिवेशन
प्रश्न
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के त्रिपुरी सम्मेलन में वर्ष 1939 में सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। यह त्रिपुरी कहां है?उत्तर जबलपुर
प्रश्न
हरिपुरा’ जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन 1938 में सुभाष चंद्र बोस की अध्यक्षता में हुआ था वह किस राज्य में स्थित है?उत्तर गुजरात
प्रश्न
1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?उत्तर एस.सी. बोस
प्रश्न
कौन-सा गोलमेज सम्मेलन 1932 में हुआ था?
उत्तर तीसरा
प्रश्न
उस भारतीय का क्या नाम था जिसने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?
उत्तर बी.आर. अम्बेडकर
प्रश्न
द्वितीय गोलमेज सम्मेलन किस प्रश्न पर असफल रहा?
उत्तर सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व
प्रश्न
महात्मा गांधी दिसंबर 1931 में खाली हाथ कहां से भारत लौटे थे?
उत्तर लंदन
प्रश्न
किस गोलमेज सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि ने प्रथम बार भाग लिया था?
उत्तर द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
प्रश्न
द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए महात्मा गांधी बंबई से लंदन जिस पानी के जहाज में गये थे उसका नाम क्या था?
उत्तर एस.एस. राजपूताना
प्रश्न
महात्मा गांधी जब द्वितीय गोलमेज सभा में भाग लेने लंदन गए थे तब वे कहाँ ठहरे थे?
उत्तर किंग्सले हॉल में
प्रश्न
लंदन में आयोजित गोलमेज सम्मेलनों में से किसमें महात्मा गांधी उपस्थित थे?
उत्तर द्वितीय
प्रश्न
कांग्रेस प्रशासित प्रदेशों में मुस्लिम की शिकायतों से संबंधित प्रमुख रिपोर्ट कौन सी है?उत्तर पीरपुर रिपोर्ट शरीफ रिपोर्ट मुस्लिम सफरिंग्स अंडर कांग्रेस रूल,
प्रश्न
किन-किन व्यक्तियों ने द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया?
उत्तर महात्मा गांधी सरोजनी नायडू मदन मोहन मालवीय
प्रश्न
1937 के चुनाव के पश्चात यू-पी- में गठित मंत्रिमंडल में किसको वित्त विभाग सौंपा गया था?उत्तर रफी अहमद किदवई को
प्रश्न
अपनी किस कार्यकारिणी कमेटी में कांग्रेस ने भूस्वामित्व को समाप्त करने की नीति अपनायी?उत्तर कार्यकारिणी कमेटी 1937
प्रश्न
ब्रिटिश सरकार द्वारा लंदन में भारतीय नेताओं का प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब बुलाया गया?
उत्तर 1930
प्रश्न
लंदन में सम्पन्न हुए गोलमेज सम्मेलन में भारतीय ईसाईयों का प्रतिनिधित्व किसने किया था?
उत्तर के.टी. पाल
प्रश्न
मुस्लिम लीग ने ‘मुक्ति दिवस’ कब मनाया था?उत्तर 1939 में
प्रश्न
किस भारतीय नेता ने लंदन में प्रथम गोलमेज कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था?
उत्तर मौलाना मुहम्मद अली
प्रश्न
द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (1931) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था?
उत्तर महात्मा गांधी
प्रश्न
1935 के अधिनियम के उपरांत 1937 में हुए चुनावों में गठित कांग्रेस मंत्रिमंडलो का कार्यकाल थाउत्तर 28 माह
प्रश्न
वर्ष 1937 के चुनावों में कितने प्रांतों में कांग्रेस का मंत्रिमंडल बना था?उत्तर 6
प्रश्न
पूना समझौता पर कब हस्ताक्षर किए गए?
उत्तर 24 सितम्बर 1932
प्रश्न
1937 के चुनावों में कांग्रेस द्वारा बहुमत प्राप्त प्रांतों की संख्या कितनी थी?उत्तर पांच
प्रश्न
किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन (1931) को ‘महात्मा गांधी की लोकप्रियता और सम्मान की पराकाष्ठा’ माना है?
उत्तर एस.सी. बोस
प्रश्न
वह कौन-सा प्रांत था जहां 1937 के आम निर्वाचन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त हुआ था?उत्तर असम
प्रश्न
1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन के लिए जिसकी अध्यक्षता सरदार पटेल कर रहे थे किसने मूल अधिकारों तथा आर्थिक कार्यक्रम पर संकल्प प्रारूपित किया था?
उत्तर पंडित जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न
1935 के अधिनियम के तहत कराए गए विधान सभा चुनावों में किस राज्य में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त हुआ?
उत्तर बंगाल
प्रश्न
किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन का सभापतित्व किया था?
उत्तर वल्लभभाई पटेल
प्रश्न
किसने गांधी-इरविन समझौते में महात्मा गांधी के लाभ को ‘सांत्वना पुरस्कार’ कहा था?
उत्तर एलन कैम्पबेल जॉनसन
प्रश्न
किसने इरविन तथा गांधी को ‘दो महात्मा’ कहा था?
उत्तर सरोजनी नायडू
प्रश्न
गांधी-इरविन समझौते के हस्ताक्षरित होने में किसने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?
उत्तर तेज बहादुर सप्रू


