वनलाइनर सामान्य ज्ञान
प्रश्न
‘गंगैकोंडचोलमपुरम’ की स्थापना किसने की थी?
उत्तर राजेंद्र-I
प्रश्न
चोल शासकों में जिसमें बंगाल की खाड़ी को ‘चोल झील’ का स्वरूप प्रदान कर दिया, वह कौन था?
उत्तर राजेंद्र प्रथम
प्रश्न
राजवंशों में से किसके शासक अपने शासनकाल में ही अपना उत्तराधिकारी घोषित कर देते थे?
उत्तर चोल
प्रश्न
दक्षिण भारत का कौन-सा राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था
उत्तर चोल
प्रश्न
72 व्यापारी, चीन में किसके कार्यकाल में भेजे गए थे?
उत्तर कुलोत्तुंग-II
प्रश्न
शिव की ‘दक्षिणामूर्ति’ प्रतिमा उन्हें किस रूप में प्रदर्शित करती है?
उत्तर शिक्षक
प्रश्न
नटराज की प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति किस कला का उदाहरण है?
उत्तर चोल कला का
प्रश्न
चोल शासकों के समय में बनी हुई प्रतिमाओं में सबसे अधिक विख्यात हुई
उत्तर नटराज शिव की कांसे की प्रतिमाएं
प्रश्न
किसको दक्षिण भारत के विशेषकर चोल युग के स्थापत्यों की विश्व में श्रेष्ठतम कृति माना जाता है?
उत्तर नटराज
प्रश्न
चोल काल में निर्मित नटराज की कांस्य प्रतिमाओं में देवाकृति प्राय
उत्तर चतुर्भुज है
प्रश्न
चोल शासकों के शासनकाल में कौन-सा बारियम उद्यान प्रशासन का कार्य देखता था?
उत्तर टोट्ट वारियम
प्रश्न
चोलों के अधीन ग्राम प्रशासन के बहुत से ब्यौरे जिन शिलालेखों में हैं वे कहाँ हैं?
उत्तर उत्तर मेरूर
प्रश्न
कुशल ग्रामीण प्रशासन के लिए प्रसिद्ध राजवंश था
उत्तर चोल
प्रश्न
किस दक्षिण भारतीय राज्य में उत्तम ग्राम प्रशासन था?
उत्तर चोल
प्रश्न
चोल युग किसके लिए प्रसिद्ध था
उत्तर ग्रामीण सभाएँ
प्रश्न
कौन चोल प्रशासन की विशेषता थी?
उत्तर ग्राम प्रशासन की स्वायत्तता
प्रश्न
चोलों की राजधानी थी
उत्तर तंजौर
प्रश्न
चोलों का राज्य किस क्षेत्र में फैला था?
उत्तर कोरोमंडल तट, दक्कन के कुछ भाग
प्रश्न
संस्कृत के कवि और नाटककार कालिदास का उल्लेख हुआ है
उत्तर पुलकेशिन II के ऐहोल अभिलेख में
प्रश्न
कवि कालिदास के नाम का उल्लेख किसमें हुआ था?
उत्तर ऐहोल के उत्कीर्ण लेख में
प्रश्न
चालुक्यों की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर वातापी
प्रश्न
किस वंश द्वारा प्रायः महिलाओं को प्रशासन में उच्च पद प्रदान किए जाते थे?
उत्तर चालुक्य
प्रश्न
चालुक्य वंश का सबसे महान शासक कौन था?
उत्तर पुलकेशिन द्वितीय
प्रश्न
प्राचीन भारत का कौन-सा महत्त्वपूर्ण व्यापार केंद्र उस व्यापार मार्ग पर था जो कल्याण को वेंगी से जोड़ता था?
उत्तर तगर
प्रश्न
तंजौर का वृहदीश्वर मंदिर निर्मित हुआ था, शासनकाल में चोल सम्राट
उत्तर राजराज प्रथम के
प्रश्न
किस मंदिर परिसर में एक भारी-भरकम नंदी की मूर्त्ति है जिसे भारत की विशालतम नंदी मूर्ति माना जाता है?
उत्तर वृहदीश्वर मंदिर
प्रश्न
किस चोल शासक को चोल गंगम नामक वृहद् कृत्रिम झील बनवाने का श्रेय दिया जाता है?
उत्तर राजेंद्र प्रथम
प्रश्न
तंजावुर के बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण करवाया था
उत्तर राजराज प्रथम ने
प्रश्न
भारत के कला और पुरातात्त्विक इतिहास के संदर्भ में, किस एक का सबसे पहले निर्माण किया गया था?
उत्तर धौली स्थित शैलकृत हाथी
प्रश्न
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में ‘पंचायतन’ शब्द किसे निर्दिष्ट करता है?
उत्तर मंदिर रचना-शैली
प्रश्न
नागर, द्रविड और बेसर हैं
उत्तर भारतीय मंदिर वास्तु कला की तीन मुख्य शैलियाँ
प्रश्न
प्रसिद्ध विरूपाक्ष मंदिर कहाँ अवस्थित है?
उत्तर हम्पी
प्रश्न
दिलवाड़ा जैन मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर राजस्थान
प्रश्न
दिलवाड़ा जैन मंदिर स्थित है
उत्तर माउंट आबू में
प्रश्न
सोनगिरी का ऐतिहासिक दिगंबर जैन तीर्थस्थल स्थित है
उत्तर मध्य प्रदेश में
प्रश्न
सोनगिरी, जहाँ 108 जैन मंदिर बने हुए हैं, जिसके सन्निकट स्थित है?
उत्तर दतिया
प्रश्न
प्राचीन नगर तक्षशिला किनके बीच स्थित था?
उत्तर सिंधु तथा झेलम
प्रश्न
कोणार्क में स्थित है
उत्तर सूर्य मंदिर
प्रश्न
सांची में स्थित है
उत्तर स्तूप
प्रश्न
सारनाथ में स्थित है
उत्तर अशोक स्तंभ


