वनलाइनर सामान्य ज्ञान (आर्थिक विकास)
प्रश्न
संपोषित विकास (सतत विकास) हेतु सबसे महत्वपूर्ण इकाई है
उत्तर पर्यावरण
प्रश्न
जीवन की गुणवत्ता का आधार माना जाता है
उत्तर स्वास्थ्य को
प्रश्न
भारत में आर्थिक उदारीकरण शुरू हुआ
उत्तर औद्योगिक लाइसेंस नीति में वास्तविक बदलाव के साथ
प्रश्न
भारत की व्यावसायिक संरचना के वर्षों बाद लगभग वैसा ही बने रहने का एक कारण है
उत्तर कृषि के औद्योगिकरण का अभाव
प्रश्न
भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत (पायनियर) माने जाते है
उत्तर डॅा. मनमोहन सिंह
प्रश्न
भारत में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का आधार है
उत्तर उपभोक्ता कीमत सूचकांक
प्रश्न
बुल Bull तथा बियर Bear शब्द किस व्यापार क्षेत्र से जुडे़ हैं?
उत्तर शेयर बाजार
प्रश्न
पूंजी बाजार से आशय है
उत्तर शेयर बाजार से
प्रश्न
विश्वसनीय प्रतिभूतियों से तात्पर्य है
उत्तर ऐसे शेयर जिन पर लगातार ऊँची दर का लाभ हो
प्रश्न
जिला साख योजना बनाई जाती है
उत्तर लीड बैंक के अन्तर्गत (वर्ष 1969 में गाडगिल की अनुशंसा पर स्थापित)
प्रश्न
लीड बैंक का कार्य किया जाता है
उत्तर इस कार्य हेतु बैंक द्वारा
प्रश्न
‘स्मार्ट मनी’ शब्द का प्रयोग होता है
उत्तर क्रेडिट कार्ड में
प्रश्न
प्लास्टिक मनी कहा जाता है
उत्तर क्रेडिट कार्ड को
प्रश्न
खाद्यान उत्पादन में वृद्धि दर ऋणात्मक रही
उत्तर वर्ष 2004-05
प्रश्न
यदि भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा नकद कोष अनुपात में कमी की जाती है, तो इसका साख सृजन पर प्रभाव होगा
उत्तर वृद्धि
प्रश्न
थोक मूल्य सूचकांक के मापन में एक क्षेत्र को सबसे अधिक भार दिया जाता है, वह है
उत्तर विनिर्मित उत्पाद
प्रश्न
भारतीय रिजर्व बैंक का कार्य नहीं है
उत्तर साख सृजन
प्रश्न
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित नहीं किया जाता है
उत्तर पी.एल.आर. (PLR)
प्रश्न
बैंकों को अपने रोकड़ शेष और कुल संपत्ति के मध्य एक निश्चित अनुपात रखना पड़ता है। इसे कहते हैं
उत्तर SLR (सांविधिक तरल अनुपात)
प्रश्न
भारतीय रिजर्व बैंक के पास विभिÂ व्यावसायिक बैंकों की कुल जमा एवं आरक्षित राशि का निर्धारित भाग कहलाता है
उत्तर नकद आरक्षित अनुपात CRR
प्रश्न
वित्तीय सम्मिलन (समावेशन) को प्रोत्साहित किया जाता है
उत्तर योग्य लाभार्थियों को ‘विशिष्ट साख पत्र’ जारी करके; निम्न आय वर्ग के लोगो को ‘शून्य’ अथवा न्यूनतम अवशेष से बैंकिंग सेवाओं को प्रदान करके; कम आय वालों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करके
प्रश्न
हरित क्रांति से भारत के कौन से राज्य सर्वाधिक लाभान्वित हुए?
उत्तर पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश
प्रश्न
प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रस्तावित द्वित्तीय हरित क्रांति में सम्मिलित नहीं है
उत्तर कृषि में विदेशी मुद्रा के सीधे निवेश को प्रोत्साहन
प्रश्न
खेती की कौन सी प्रक्रिया पर्यावरण संरक्षण में सहायक है?
उत्तर जैविक खेती
प्रश्न
शीर्ष संस्थान नहीं है
उत्तर भारतीय स्टेट बैंक
प्रश्न
भारत में व्यापक धन (एम. 3) में शामिल है
उत्तर जनता के पास मुद्रा, बैंकों के पास मांग जमा, बैंकों के पास समय जमा,
प्रश्न
भारत में भारतीयों द्वारा वर्ष 1881 में स्थापित हुआ था तथा उनके प्रबंधन में चलने वाला सीमित देयता का प्रथम बैंक था
उत्तर अवध कामर्शियल बैंक
प्रश्न
गेहूं के समर्थन मूल्य की अनुशंसा कौन करता है? -
उत्तर कृषि लागत एवं मूल्य आयोग
प्रश्न
‘एक्चुअरीज’ शब्द सम्बंधित है
उत्तर बीमा से
प्रश्न
रेपो दर को नियमित करता है
उत्तर भारतीय रिजर्व बैंक
प्रश्न
वह दर जिस पर बैंक, रिजर्व बैंक को उधार देता है, जानी जाती है
उत्तर रिवर्स रेपो दर
प्रश्न
जिस मूल्य पर सरकार खाद्यान का क्रय करती है
उत्तर वह अधिप्राप्ति मूल्य है
प्रश्न
सुनहले चावल में प्रचुरता सृजित की गई है
उत्तर विटामिन A की
प्रश्न
फसल बीमा एकाधिकार में है
उत्तर भारतीय कृषि बीमा कम्पनी लिमिटेड
प्रश्न
भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष है
उत्तर जुलाई-जून
प्रश्न
भारत की काली मिट्टी किस फसल के उत्पादन के लिए बहुत उपयुक्त होती है?
उत्तर कपास की फसल के लिए
प्रश्न
भारतीय रिजर्व बैंक के ओपेन मार्केट ऑपरेशन से आशय है
उत्तर सिक्योरिटी में व्यापार करना
प्रश्न
बैंक दर ब्याज की वह दर है, जिस पर
उत्तर भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैकों के बिलों की पुनर्कटौती करता है,
प्रश्न
रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के नोट निर्गमन विभाग को न्यूनतम कितने मूल्य का स्वर्ण अपने स्टॉक में हमेशा रखना चाहिए
उत्तर 115 करोड़ रुपये का
प्रश्न
भूमि विकास बैंक भाग है
उत्तर सहकारी साख संरचना का


