वनलाइनर सामान्य ज्ञान (आर्थिक विकास)

प्रश्न

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 के अनुसार, उसे मध्यम उद्यम के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसकी निवेश राशि होती है

उत्तर रु. 5 करोड़ से रु. 10 करोड़। सेवा क्षेत्र हेतु, सूक्ष्म उपक्रम = 10 लाख रुपये तक, लघु उपक्रम = 10 लाख-2 करोड़, मध्यम उपक्रम = 2 करोड़-5 करोड़

प्रश्न

प्रथम भूमि विकास बैंक की स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी, यह अवस्थित था

उत्तर झांग (पंजाब, अब पाकिस्तान) में

प्रश्न

उपभोक्ता सहकारी भंडार स्थातिप किए जाते हैं

उत्तर सदस्यों द्वारा

प्रश्न

‘प्रारम्भ में स्टार्ट-अप की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए नये युग के वित्तीय विकल्पों’ हेतु सलाह दी है

उत्तर प्रणब मुखर्जी ने

प्रश्न

भारत सरकार की एक पहल 'SWAYAM' का लक्ष्य है

उत्तर नागरिकों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना (इसका मुख्य सार है- पहुंच, समानता और गुणवत्ता)

प्रश्न

प्रधानमंत्री MUDRA योजना का लक्ष्य है

उत्तर लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना

प्रश्न

प्रथम पंचवर्षीय योजना किस वर्ष प्रारंभ हुई?

उत्तर वर्ष 1951

प्रश्न

अंतरराष्ट्रीय नकदी (लिक्विडिटी) की समस्या किसकी अनुपलब्धता से संबंधित है?

उत्तर डॉलर एवं अन्य दुर्लभ मुद्राएं (हार्ड करेंसी)

प्रश्न

किस वर्ष भारतीय स्टेट बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया?

उत्तर 2 जून 1956

प्रश्न

बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया?

उत्तर 19 जनवरी 1956 से

प्रश्न

नीति आयोग के विषय में सत्य नहीं है

उत्तर इससे एक पूर्णकालिक अध्यक्ष होता है

प्रश्न

बैंकिंग क्षेत्रें के, वित्तीय और आर्थिक दबावों का सामना करने के सामर्थ्य को उन्नत करने तथा जोखिम प्रबंधन को उन्नत करने का प्रयास करता है

उत्तर बेसल III समझौता

प्रश्न

विनिमय साध्य विलेख अधिनियम प्रभावकारी हुआ

उत्तर वर्ष 1882 में

प्रश्न

कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉनि्सबिलिटी संबंधी कानून सबसे पहले बना

उत्तर भारत में

प्रश्न

भारत में बैंकिंग व्यवस्था के नियमन हेतु बैंकिंग नियंत्रण अधिनियम को किस वर्ष लागू किया गया?

उत्तर 10 मार्च, 1949

प्रश्न

वर्ष 1982 में (NABARD) की स्थापना की गई

उत्तर संसद के अधिनियम द्वारा

प्रश्न

नियोजन की प्रमुख आवश्यकताएं यह है

उत्तर (1) संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए, (2) विकास के लाभ को सम-आचरण द्वारा आगे बढ़ाने के लिए, (3) क्षेत्रीय असंतुलन के दूरीकरण को प्रमुखता देने के लिए, (4) उपलब्ध संसाधनों के अधिनियम उपयोग के लिए है

प्रश्न

भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में सम्मिलित नहीं है

उत्तर निर्माण

प्रश्न

सरकार की ‘संप्रभु स्वर्ण बॉन्ड योजना’ एवं ‘स्वर्ण मुद्रीकरण योजना’ का उद्देश्य है

उत्तर (1) भारतीय गृहस्थों के पास निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना, (2) स्वर्ण आयात पर भारत की निर्भरता में कमी लाना,

प्रश्न

‘गरीबी हटाओ’ विषय वस्तु पर आधारित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों को सर्वप्रथम प्रारंभ किया गया था

उत्तर पांचवीं पंचवर्षीय योजना (वर्ष 1980-85)

प्रश्न

जीडीपी (GDP) के आंकडों को अधिक वास्तविकता प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा (आंकड़ों की तुलना हेतु) आधार वर्ष निर्धारित किया गया है।

उत्तर वर्ष 2011-12

प्रश्न

‘उद्यमी’ हेल्प लाइन स्थापित की गई है

उत्तर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों के लिए

प्रश्न

वर्ष 1949 में भारत सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आय समिति के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर पी.सी. महालनोबिस

प्रश्न

विश्व में हरित क्रांति के जनक है

उत्तर नॉर्मन ई. बोरलॉग

प्रश्न

भारत में वित्तीय क्षेत्र के सुधारों में शामिल है

उत्तर CRR और SLR को कम करना, बीमा क्षेत्र में निजी कंपनियों का प्रवेश, ब्याज दर का अविनियमन

प्रश्न

वर्ष 1991 में नई आर्थिक नीति की मुख्य विषय वस्तु थी

उत्तर उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण

प्रश्न

किस वर्ष कृषि और संबद्ध क्षेत्रें की वार्षिक औसत वृद्धि दर (स्थिर मूल्यों पर) नकारात्मक हो गयी थी?

उत्तर वर्ष 2002-03

प्रश्न

शाखा रहित क्षेत्रें में व्यावसायिक संवाददाताओं (बैंक साथी) की सेवाओं द्वारा लाभार्थियों को निम्न सेवाएं प्राप्त होती है

उत्तर यह लाभार्थियों को अपने गांव में अपने साहारय और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने के योग्य बनाती है। यह ग्रामीण क्षेत्रें में लाभार्थियों को धनराशि जमा करने व आहरण करने योग्य बनाती है

प्रश्न

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य में सम्मिलित नहीं है

उत्तर तिलहन

प्रश्न

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM बैंक) का गठन किस वर्ष किया गया?

उत्तर वर्ष 1982

प्रश्न

सतत् आर्थिक विकास के अभिप्राय है

उत्तर वर्तमान पीढ़ी के विकास के साथ-साथ भविष्य का आर्थिक विकास

प्रश्न

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण सम्बंधी संस्तुति करता है।

उत्तर कृषि लागत एवं कीमत आयोग

प्रश्न

भारत में तेल की कीमतों का निर्धारण करती है

उत्तर तेल कम्पनियां,

प्रश्न

विदेशी मुद्रा जिसमें त्वरित प्रवास की प्रवृत्ति होती है, कहलाती है

उत्तर गर्म मुद्रा (Hot Money)

प्रश्न

आर्थिक सर्वेक्षण में पहली बार ‘धारणीय विकास और जलवायु-परिवर्तन’ का नवीन अध्याय जोड़ा गया था

उत्तर वर्ष 2011-12 में

प्रश्न

स्वयं सहायता समूह ( SHG) बैंक लिंकेज कार्यक्रम को कार्यान्वित नहीं करता है

उत्तर NABARD (नाबार्ड)

प्रश्न

औद्योगिक और वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड (BIFR) की स्थापना किस वर्ष की गई?

उत्तर वर्ष 1987

प्रश्न

अपने प्रभाव में सर्वाधिक स्फीतिकारी होने की संभावना है

उत्तर बजट घाटे के वित्तीयन के लिए नई मुद्रा का सृजन

प्रश्न

आर्थिक विकास हेतु आवश्यक उपागम है

उत्तर बहुआयामी उपागम

प्रश्न

आर.एन. मलहोत्र कमेटी संबंधित है

उत्तर बीमा क्षेत्र से

Showing 81-120 of 723 items.