वनलाइनर सामान्य ज्ञान (आर्थिक विकास)
प्रश्न
भारत में विदेशी विनिमय संचय का रख-रखाव किया जाता है
उत्तर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
प्रश्न
भारतीय रिजर्व बैंक जब नकदी रिजर्व अनुपात में वृद्धि की घोषणा करता है, तो इसका अभिप्राय है
उत्तर वाणिज्यिक बैंक के पास उधार देने के लिए कम मुद्रा होगी,
प्रश्न
मोबाइल टेलीफोन कंपनियों और सुपर बाजार शृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण रखने वाले भारतीय कंपनियों द्वारा वित्तीय समावेशन के लिए स्थापित व्यवस्था कहलाती है
उत्तर भुगतान बैंक ऋण नहीं दे सकते है
प्रश्न
‘स्वाभिमान योजना’ सबंधित है
उत्तर ग्रामीण बैकिंग से
प्रश्न
खाद्यान्न उत्पादन में भारत की वर्तमान स्थिति है
उत्तर आत्मनिर्भर
प्रश्न
निर्यात हेतु आम की पसंदीदा प्रजाति है
उत्तर अलफांजों/अलफांसो
प्रश्न
भारत सरकार द्वारा बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण की स्थापना की गई थी
उत्तर अप्रैल, 2000 में
प्रश्न
भारत में शेयर बाजार के कार्य को नियंत्रित करता है
उत्तर सेबी
प्रश्न
भारत में प्रथम, कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी
उत्तर पंतनगर में
प्रश्न
केन्द्रीय खाद्य तकनीकी अनुसंधान संस्थान स्थित है
उत्तर मैसूर में
प्रश्न
नेशनल एकेडेमी ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च मैनेजमेंट स्थित है
उत्तर हैदराबाद में
प्रश्न
भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान स्थित है
उत्तर झांसी में
प्रश्न
एफ. एम. सी. जी (फॉस्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) में शामिल नहीं है
उत्तर स्वचालित वाहन
प्रश्न
राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई थी
उत्तर जर्मनी के सहयोग से
प्रश्न
भारतीय हीरा संस्थान स्थापित किया गया है
उत्तर सूरत में (वर्ष 1978)
प्रश्न
कृत्रिम मुद्रा से आशय है
उत्तर SDR (Special Drawing Right) से
प्रश्न
भारत में बैकिंग लोकपाल संस्था के संदर्भ में सत्य है
उत्तर बैंकिंग लोकपाल की नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक करता है, बैंकिंग लोकपाल भारत में खाता रखने वाले अनिवासी भारतीयों की शिकायतें सुन सकता है, बैंकिंग लोकपाल द्वारा दी गई सेवाएं निःशुल्क होती है
प्रश्न
जब किसी सम्पत्ति के मूल्य में प्राकृतिक वृद्धि हो
उत्तर पूंजीगत लाभ
प्रश्न
नवरत्न में सम्मिलित सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है
उत्तर MTNL (इसके अतिरिक्त 15 अन्य संगठन-BEL, CONCOR, EIL, HAL, HPCL, NALCO, NBCC, NMDC, NLCIL, OIL, PFC, PGCTL, RINL, REC, SCI है।)
प्रश्न
राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा स्वीकृत बारहवीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) हेतु प्रस्तावित परिकल्पना-पत्र में विकास का निर्दिष्ट लक्ष्य क्या है
उत्तर 9%
प्रश्न
सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम नहीं है
उत्तर टिस्को
प्रश्न
भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख लक्षण है
उत्तर मिश्रित अर्थव्यवस्था
प्रश्न
भारतीय अर्थव्यवस्था में किस क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है?
उत्तर सेवा क्षेत्र (श्रम आधारित अर्थव्यवस्था)
प्रश्न
भारत की अर्थव्यवस्था है
उत्तर विकासशील अर्थव्यवस्था
प्रश्न
भारत में मुद्रास्फीति दर की माप का आधार होता है
उत्तर (1) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2) थोक मूल्य सूचकांक (3) श्रमिकों का जीवन-निर्वाह लागत सूचकांक
प्रश्न
निजी क्षेत्र के साझा कोषो को भारत में अनुमति मिली
उत्तर वर्ष 1993 में
प्रश्न
स्वामित्व के आधार पर नाम बदलता रहता है, सहमति के आधार पर
उत्तर कंपनी का ऋण पत्र
प्रश्न
भारत में पहली बार 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया?
उत्तर 19 जुलाई, 1969
प्रश्न
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास अधिनियम (MSMED) पारित हुआ
उत्तर वर्ष, 2006 में
प्रश्न
बैंक दर से अभिप्राय उस ब्याज दर से है, जो
उत्तर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा व्यापारिक बैंकों को दिए जाने वाले ऋणों पर ली जाती है
प्रश्न
मौद्रिक नीति का उद्देश्य है
उत्तर मूल्य स्थिरता; विदेशी विनिमय दर स्थिरता; आर्थिक स्थायित्व
प्रश्न
भारत में प्रथम बार कागजी मुद्रा कब शुरू की गई थी
उत्तर वर्ष 1862 में
प्रश्न
भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है
उत्तर वर्ष 2017-18 में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उत्पादक है
प्रश्न
केन्द्र सरकार के भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रलय द्वारा ‘लघु रत्न’ श्रेणी I उद्योग को अधिकतम कितनी धनराशि तक वित्तीय सहायता दी गई है
उत्तर 500 करोड़ रु. लघु रत्न श्रेणी II हेतु 300 करोड़ / 50% नेट संपत्ति का
प्रश्न
प्रथम पंचवर्षीय योजना की प्राथमिकता थी
उत्तर कृषि का विकास
प्रश्न
योजना आयोग की स्थापना हुई थी
उत्तर 15 मार्च, 1950
प्रश्न
भारत सरकार द्वारा नहीं लिया जाता है
उत्तर मार्ग कर
प्रश्न
भारत में शून्य आधारित बजट की क्या विशेषताएं हैं?
उत्तर विज्ञान एवं तकनीकी विभाग से सर्वप्रथम वर्ष 1983 से लागू, 7 वीं पंचवर्षीय योजना से विशेष जोर दिया गया, पूर्व प्रचलित योजनाओं का शून्य से विवेचनात्मक समीक्षा की जाती है
प्रश्न
भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के वित्त का प्रमुख स्रोत है
उत्तर उपकर
प्रश्न
‘मोडवेट’ (MODVAT) सबंधित है
उत्तर उत्पाद कर से


