वनलाइनर सामान्य ज्ञान (आधुनिक भारत का इतिहास)

प्रश्न

चौरी-चौरा की घटना के समय महात्मा गांधी कहां थे?

उत्तर बारदोली में

प्रश्न

महात्मा गांधी ने कहा था उनकी कुछ सबसे गहन धारणाएं ‘अनटू दिस लास्ट’ नामक पुस्तक में प्रतिबिंबित होती हैं और इस पुस्तक ने उनके जीवन को बदल डाला। इस पुस्तक का वह संदेश क्या था जिसने महात्मा गांधी को बदल डाला?

उत्तर व्यक्तिगत का कल्याण सब के कल्याण में निहित है

प्रश्न

महात्मा गांधी ने सर्वप्रथम किस किसान आंदोलन में भाग लिया?

उत्तर चम्पारण

प्रश्न

खेड़ा के किसानों के पक्ष में महात्मा गांधी के सत्याग्रह संघटित करने का क्या कारण था?

उत्तर अकाल पड़ने के बावजूद प्रशासन ने भू-राजस्व की उगाही स्थगित नहीं की थी

प्रश्न

प्रांतीय सरकारों का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया था?

उत्तर 1935 का अधिनियम

प्रश्न

कौन-सा गोलमेज सम्मेलन 1932 में हुआ था?

उत्तर तीसरा

प्रश्न

मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट किसका आधार बनी?

उत्तर भारत सरकार अधिनियम 1919 का आधार बनी

प्रश्न

20 अगस्त 1917 के सुधारों की घोषणा को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर मांटेग्यू घोषणा के नाम से

प्रश्न

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में सुभाषचंद्र बोस दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए थे?

उत्तर त्रिपुरी अधिवेशन

प्रश्न

"मैं एक समाजवादी और गणतंत्रवादी हूं और मुझे राजाओं और राजकुमारों में विश्वास नहीं है।" यह वक्तव्य किससे संबंधित है?

उत्तर जवाहरलाल नेहरू से

प्रश्न

कार्ल मार्क्स ने वर्ग संघर्ष की प्रक्रिया को किस सिद्धांत की मदद से समझाया है?

उत्तर द्वंद्वात्मक भौतिकवाद

प्रश्न

लिविंग एन. एरा के लेखक कौन थे?

उत्तर डी.पी. मिश्र

प्रश्न

दक्षिण भारत का त्यौहार ‘ओणम’ सम्बद्ध है

उत्तर महाबली से

प्रश्न

‘अतापू’ किस त्यौहारों से संबंधित है?

उत्तर ओणम से

प्रश्न

सुविख्यात ठुमरी गायिका गिरजा देवी का संबंध है

उत्तर बनारस घराने से

प्रश्न

स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल कौन थे?

उत्तर सी. राजगोपालाचारी

प्रश्न

संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय क्यों किया गया?

उत्तर कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था

प्रश्न

किस पहले अध्यक्ष ने औपचारिक ‘विग’ त्यागकर गांधी टोपी पहनकर सदन की अध्यक्षता की?

उत्तर जी.वी. मावलंकर

प्रश्न

किसने रबींद्रनाथ टैगोर को ‘महान प्रहरी’ कहा था?

उत्तर महात्मा गांधी ने

प्रश्न

मुस्लिम लीग ने भारत के विभाजन की मांग का प्रस्ताव अपने किस अधिवेशन में किया था?

उत्तर लाहौर में

प्रश्न

15 अगस्त 1947 के बाद भारत का कौन-सा भाग पुर्तगाल के अधीन बना रहा?

उत्तर गोवा

प्रश्न

भारत के किस प्रांत में सर्वप्रथम साम्यवादी सरकार की स्थापना हुई थी?

उत्तर केरल

प्रश्न

कौन क्रिप्स मिशन के साथ कांग्रेस के आधिकारिक वार्ताकार थे?

उत्तर पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना आजाद

प्रश्न

कृषक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर 23 दिसंबर को

प्रश्न

14 जुलाई 1942 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का प्रस्ताव कहां पारित किया गया?

उत्तर वर्धा

प्रश्न

19वीं शताब्दी का प्रथम इतिहासकार जिसने राजस्थान की सामंतवादी व्यवस्था के बारे में लिखा वह कौन था?

उत्तर कर्नल जेम्स टॉड

प्रश्न

भारत छोड़ो आंदोलन में जिन्ना कांग्रेस के प्रति अपनी ईर्ष्या के कारण अंग्रेजों के समीप आ गए उन्होंने किस समूह कांग्रेस के आंदोलन से दूर रहने को कहा?

उत्तर मुस्लिम समुदाय से

प्रश्न

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अरुणा आसफ अली किस भूमिगत क्रियाकलाप की प्रमुख महिला संयोजक थी?

उत्तर भारत छोड़ो आंदोलन

प्रश्न

महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा मूलरूप से किस भाषा में लिखी?

उत्तर गुजराती

प्रश्न

भारत छोड़ो आंदोलन के उपरांत सी- राजगोपालाचारी ने "दी वे आउट" नामक पैम्फलेट जारी किया। वह कौन-सा एक प्रस्ताव इस पैम्फलेट में था?

उत्तर संवैधानिक गतिरोध का हल

प्रश्न

‘ए पैसेज टू इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी थी?

उत्तर ई.एम. फोर्स्टर

प्रश्न

मै अनीश्वरवादी क्यों हूं’ शीर्षक निबंध किसके द्वारा लिखी गई थी

उत्तर भगत सिंह द्वारा

प्रश्न

आजाद हिंद फौज के किस अधिकारी ने लाल किले पर चलाए गए मुकदमे का सामना नहीं किया?

उत्तर मोहन सिंह

प्रश्न

"भारत की खोज" नामक पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न

किसने 1945 में आजाद हिंद फौज की ओर से लाल किले के मुकदमें में पैरवी कर रहे वकीलों की अध्यक्षता की?

उत्तर भूलाभाई देसाई

प्रश्न

दिल्ली के लाल किले में प्रसिद्ध आजाद हिंद फौज पर अभियोग किस वर्ष चलाया गया?

उत्तर वर्ष 1945 में

प्रश्न

‘सोज-ए-वतन’ पुस्तक के लेखक कौन हैं

उत्तर प्रेमचंद्र

प्रश्न

किस एक ने भारत के लिए त्रिस्तरीय शासन व्यवस्था का प्रस्ताव किया था?

उत्तर कैबिनेट मिशन ने

प्रश्न

जियोग्राफिकल फैक्टर्स इन इंडियन हिस्ट्री" पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर के.एम. पणिक्कर

प्रश्न

भारतीय उपनिवेश के लिए प्रभुसत्ता संपन्न संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर राजेंद्र प्रसाद

Showing 361-400 of 1,542 items.