वनलाइनर सामान्य ज्ञान (आधुनिक भारत का इतिहास)

प्रश्न

किसने ब्रिटिश युग की केंद्रीय लेजिस्लेटिव असेम्बली तथा स्वतंत्र भारत की संसद के अध्यक्ष का पद संभाला?

उत्तर जी.वी. मावलंकर

प्रश्न

आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठ हैं

उत्तर जोशीमठ, द्वारका, पुरी, श्रृंगेरी

प्रश्न

किस राज्य में बौद्ध स्थल ‘ताबो मठ’ अवस्थित है?

उत्तर हिमाचल प्रदेश

प्रश्न

‘काबा’ क्या है?

उत्तर मुस्लिम पवित्र स्थल

प्रश्न

14-15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को अंतरिम संसद के रूप में किसने सत्ता ग्रहण की?

उत्तर संविधान सभा

प्रश्न

14-15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि केंद्रीय असेम्बली में इकबाल का गीत ‘हिंदोस्तां हमारा’ तथा ‘जन-गण-मन’ किसने गया?

उत्तर एम.एस. सुब्बालक्ष्मी

प्रश्न

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1946 में मेरठ में आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

उत्तर जे.बी. कृपलानी

प्रश्न

"भारतीय राष्ट्रवाद ब्रिटिश राज का शिशु था।" यह कथन किसका है?

उत्तर आर. कोपलैंड

प्रश्न

‘जन-गन-मन’ पहली बार किस अवसर पर गाया गया था?

उत्तर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन - 1911 (26वें अधिवेशन कलकत्ता)

प्रश्न

क्रांतिकारियों के एक गुप्त समाज ‘अभिनव भारत’ का गठन किसने किया था?

उत्तर वी.डी. सावरकर ने

प्रश्न

प्रथम महायुद्ध के दौरान कहां पर भारत की एक अनंतिम सरकार बनी थी जिसके प्रेसीडेंट राजा महेंद्र प्रताप थे?

उत्तर अफगानिस्तान में,

प्रश्न

किस महिला ने भारतीय तिरंगा सबसे पहले फहराया था?

उत्तर भीकाजी कामा ने,

प्रश्न

हिंदुस्तान रिपब्लिकन संगठन की स्थापना कहां की गई थी?

उत्तर कानपुर में

प्रश्न

स्वदेशी आंदोलन के प्रारंभ का तात्कालिक कारण क्या था?

उत्तर लॉर्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल विभाजन

प्रश्न

भारतीयों के विरोध के कारण बंगाल को फिर से कब एकीकृत किया गया?

उत्तर 1911

प्रश्न

मेरठ संयंत्र केस का संबंध किससे है?

उत्तर श्रमिक नेताओं के खिलाफ (वर्ष 1929 से 1933 तक)

प्रश्न

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्ष 1906 में कलकत्ता अधिवेशन में चार संकल्प पारित किए गए थे। सूरत में 1907 में हुए कांग्रेस के अगले अधिवेशन में इन चारों संकल्पों को स्वीकार करने अथवा उन्हें अस्वीकृत करने के प्रश्न पर कांग्रेस में विभाजन हो गया था। कौन-सा संकल्प नहीं था?

उत्तर बंगाल के विभाजन को रद्द करना

प्रश्न

किस महिला क्रांतिकारी ने दीक्षांत समारोह में अपनी उपाधि (डिग्री) ग्रहण करते समय अंग्रेज गवर्नर (कुलाधिपति) पर गोली चलाई थी?

उत्तर बीना दास

प्रश्न

कौन होमरूल आंदोलन से नहीं जुड़ा था?

उत्तर सी.आर.दास

प्रश्न

जलियांवाला बाग कत्लेआम किस शहर में हुआ?

उत्तर अमृतसर

प्रश्न

गांधीजी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे?

उत्तर 21 वर्ष

प्रश्न

किसने असहयोग आंदोलन को समर्थन दिया परंतु इसके परिणाम नहीं दे सके?

उत्तर बाल गंगाधर तिलक

प्रश्न

किसने कहा था "विदेशी वस्त्रें की बर्बादी ही उनके साथ सर्वोत्तम व्यवहार है।"

उत्तर महात्मा गांधी

प्रश्न

सी.आर. दास एवं मोतीलाल नेहरू द्वारा गांधीजी का विरोध क्यों किया गया?

उत्तर 1922 में गांधी जी द्वारा असहयोग के स्थगन को लेकर

प्रश्न

महात्मा गांधी के बारे में सही हैं-

उत्तर उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकोट में प्राप्त की थी; कस्तूरबा के साथ उनका विवाह 13 वर्ष की आयु में हुआ था; उन्होंने विधि का अध्ययन द इनर टेम्पल लंदन में किया था; वे रस्किन की पुस्तक अनटू दिस लास्ट से सर्वाधिक प्रभावित हुए थे

प्रश्न

किसने गांधीजी को सर्वप्रथम ‘महात्मा’ के तौर पर संबोधित किया था?

उत्तर रबींद्रनाथ टैगोर ने

प्रश्न

किस आंदोलन में महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग हथियार के रूप में किया था?

उत्तर अहमदाबाद की हड़ताल

प्रश्न

कांग्रेस ने साइमन कमीशन (आयोग) का बहिष्कार क्यों किया?

उत्तर आयोग में सभी सदस्य विदेशी थे

प्रश्न

चम्पारण जांच में महात्मा गांधी के सहयोगियों में से कौन एक थे

उत्तर आचार्य जे.बी. कृपलानी

प्रश्न

पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव लाहौर कांग्रेस में पारित किया गया

उत्तर वर्ष 1929 में

प्रश्न

1932 महात्मा गांधी ने पहला आमरण अनशन कब प्रारंभ किया था?

उत्तर कम्युनल अवॉर्ड के समय

प्रश्न

कौन-सा 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पारित संकल्प में शामिल नहीं था?

उत्तर अस्पृश्यता उन्मूलन

प्रश्न

महात्मा गांधी धरसना नमक गोदाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धावे के समय कहां थे?

उत्तर यरवदा जेल में

प्रश्न

बंबई मेनिफेस्टो क्या था?

उत्तर 1936 में हस्ताक्षरित "बंबई मेनिफेस्टो’ प्रत्यक्ष रूप से समाजवादी आदर्शों के प्रतिपादन का विरोधी था; इसको समस्त भारत से वृहत व्यापारिक समुदाय का सहयोग मिला था

प्रश्न

1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन के लिए जिसकी अध्यक्षता सरदार पटेल कर रहे थे किसने मूल अधिकारों तथा आर्थिक कार्यक्रम पर संकल्प प्रारूपित किया था?

उत्तर पंडित जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न

पुर्तगालियों ने भारत में किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था?

उत्तर कोचीन में

प्रश्न

ब्रिटिश ईंस्ट इंडिया कंपनी को ‘बंबई’ किससे मिला था?

उत्तर पुर्तगालियों से

प्रश्न

बंगाल में निम्न में से कौन-सा कारखाना डचों ने स्थापित किया था?

उत्तर चिनसुरा

प्रश्न

प्लासी के युद्ध का मैदान कहाँ स्थित है?

उत्तर पश्चिम बंगाल

प्रश्न

पेरिस की संधि (1763) किस युद्ध के बाद हुई?

उत्तर तृतीय कर्नाटक युद्ध (1756-1763) अंग्रेज और फ्रांसीसी

Showing 401-440 of 1,542 items.