वनलाइनर सामान्य ज्ञान (आधुनिक भारत का इतिहास)

प्रश्न

1855 ई. में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया?

उत्तर मेजर बारो

प्रश्न

अहोम विद्रोह से कौन संबंधित है?

उत्तर गोमधर कुंवर

प्रश्न

स्वतंत्रता-पूर्व अवधि में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में आधुनिक शिक्षा के प्रसार का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर छोटे प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति हेतु शिक्षित भारतीयों की आपूर्ति

प्रश्न

किसने भारतीय विश्वविद्यालयों में धार्मिक शिक्षा के लिए प्रबल रूप से वकालत की थी?

उत्तर मदनमोहन मालवीय

प्रश्न

किसे सर्वप्रथम केंद्रीय विश्वविद्यालय घोषित किया गया?

उत्तर बनारस हिंदू विश्वद्यिालय वाराणसी

प्रश्न

‘अमृत बाजार पत्रिका’ की स्थापना किसने की?

उत्तर शिशिर कुमार घोष

प्रश्न

कौन-सा मुख्यतः उदारवादियों की नीतियों का प्रचारक था?

उत्तर लीडर

प्रश्न

कितनी भाषाओं में ‘द इंडियन ओपीनियन’ पत्र छापा जाता था?

उत्तर गुजराती हिंदी तमिल अंग्रेजी

प्रश्न

‘स्वदेशवाहिनी’ के संपादक कौन थे

उत्तर के. रामकृष्ण पिल्ले

प्रश्न

विपिन चंद पाल द्वारा संपादित पत्रिका का नाम क्या है?

उत्तर न्यू इंडिया

प्रश्न

उन्नसवीं शताब्दी के धर्म एवं समाज सुधार आंदोलनों ने जनसंख्या के किस वर्ग को मुख्यतः आकर्षित किया?

उत्तर बुद्धिजीवी नगरीय उच्च जातियां उदार रजवाड़े

प्रश्न

ब्रह्म समाज किस सिद्धांत पर आधारित है?

उत्तर एकेश्वरवाद पर

प्रश्न

शारदामणि कौन थी?

उत्तर रामकृष्ण परमहंस की पत्नी

प्रश्न

कौन ‘भारत का मार्टिन लूथर’ कहलाता है?

उत्तर स्वामी दयानंद सरस्वती

प्रश्न

‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा

प्रश्न

किसने कहा था ‘अच्छा शासन स्वशासन का स्थानापन्न नहीं है’?

उत्तर स्वामी दयानंद

प्रश्न

किसने कहा था "कांग्रेस आंदोलन न तो लोगों द्वारा प्रेरित था न ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था"?

उत्तर सर सैय्यद अहमद

प्रश्न

कांग्रेस के 39वें अधिवेशन (बेलगॉव) की अध्यक्षता किसने की?

उत्तर महात्मा गांधी (वर्ष 1924)

प्रश्न

कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन (44वें अधिवेशन) की अध्यक्षता किसने की?

उत्तर जवाहरलाल नेहरू (1929)

प्रश्न

कांग्रेस के 45वें अधिवेशन (कराची अधिवेशन) के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर वल्लभभाई पटेल (1931)

प्रश्न

किसने महाराष्ट्र के गणपति उत्सव का ऐसा कायाकल्प किया कि वह एक राष्ट्रीय उत्सव हो गया और उसका स्वरूप राजनैतिक हो गया?

उत्तर बाल गंगाधर तिलक वर्ष (1893 से प्रारम्भ)

प्रश्न

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सक्रिय होने वाले गदर क्रांतिकारियों का आधार-स्थल कौन-सा देश था?

उत्तर पश्चिमी अमेरिका

प्रश्न

‘निष्क्रिय विरोध’ के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?

उत्तर अरबिंद घोष

प्रश्न

कौन फरवरी 1918 में स्थापित यू-पी- किसान सभा की स्थापना से संबद्ध नहीं था?

उत्तर जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रथम सत्र की अध्यक्षता किसने की?

उत्तर स्वामी सहजानंद

प्रश्न

बारदोली सत्याग्रह और बंगाल प्रजा पार्टी से कौन नेता जुड़े थे?

उत्तर सरदार बल्लभभाई पटेल

प्रश्न

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर लाला लाजपत राय

प्रश्न

बंबई में अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस की स्थापना कब हुई?

उत्तर सन् 1920

प्रश्न

अक्टूबर 1920 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के लिए ताशकंद में एकत्र हुए भारतीयों के समूह के मुखिया कौन थे?

उत्तर एम.एन. राय

प्रश्न

कौन फेबियन आंदोलन का प्रस्तावक था?

उत्तर एनी बेसेंट

प्रश्न

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम किस नगर के बाहर स्थित है?

उत्तर अहमदाबाद

प्रश्न

भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान सबसे पहले सत्याग्रह किसने किया था?

उत्तर महात्मा गांधी

प्रश्न

उद्योगपतियों से कौन-से व्यक्ति लंबे समय तक ए.आई.सी.सी. के शजांची रहे तथा सन् 1930 में जेल भी गए?

उत्तर जमनालाल बजाज

प्रश्न

स्वाधीनता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के करीबी अंग्रेज मित्र कौन थे?

उत्तर रेवरेंड चार्ली एन्ड्रूज

प्रश्न

सांप्रदायिक अवॉर्ड एवं पूना पैक्ट में क्रमशः दलित वर्ग के लिए कितनी सीटें दी गई?

उत्तर क्रमशः 74 व 79

प्रश्न

किस कांग्रेस सत्र में कार्यकारी कमेटी को सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने का अधिकार दिया गया था?

उत्तर लाहौर सत्र

प्रश्न

गांधी-इरविन समझौते के हस्ताक्षरित होने में किसने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई?

उत्तर तेज बहादुर सप्रू

प्रश्न

किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन का सभापतित्व किया था?

उत्तर वल्लभभाई पटेल

प्रश्न

सुभाष चंद्र बोस के त्यागपत्र के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन हुआ?

उत्तर राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न

वर्ष 1939 में कांग्रेस को छोड़ने के पश्चात सुभाष चंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की?

उत्तर फारवर्ड ब्लॉक

Showing 761-800 of 1,542 items.