वनलाइनर सामान्य ज्ञान (आधुनिक भारत का इतिहास)

प्रश्न

राष्ट्रीय आंदोलन की अवधि में किस घटना में मतभेद में बीज थे और जिसने अंततः देश का विभाजन कराया?

उत्तर विधान सभाओं में मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र और स्थानों का आरक्षण

प्रश्न

कानपुर षड्यंत्र मुकदमा किस आंदोलन के नेताओं के विरुद्ध था?

उत्तर साम्यवादी आंदोलन

प्रश्न

1915-16 में दो होमरूल लीग किसके नेतृत्व में आरंभ की गई थी?

उत्तर तिलक एवं एनी बेसेंट के

प्रश्न

30 मई 1919 को अपना अलंकरण भारत सरकार को लौटाने वाले व्यक्ति कौन थे?

उत्तर रबींद्रनाथ टैगोर

प्रश्न

हंटर आयोग की नियुक्ति कब की गई थी?

उत्तर जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद (14 अक्टूबर 1919)

प्रश्न

करमचंद गांधी कहां के दीवान थे?

उत्तर पोरबंदर के राजकोट के बीकानेर के

प्रश्न

गांधी के नाम के पहले ‘महात्मा’ कब जोड़ा गया?

उत्तर चम्पारण सत्याग्रह के दौरान

प्रश्न

1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में नेताओं में से किसने संपूर्ण स्वराज को कांग्रेस का लक्ष्य मानने का प्रस्ताव रखा?

उत्तर हसरत मोहानी

प्रश्न

मैक्डोनॉल्ड के सांप्रदायिक पंचाट ने किसे पृथक चुनाव क्षेत्र एवं आरक्षित सीटें आवंटित नहीं की थी?

उत्तर बौद्धों को

प्रश्न

किसने ऐतिहासिक 1932 के पूना समझौता पर हस्ताक्षर नहीं किए थे?

उत्तर एम.के. गांधी

प्रश्न

आचार्य विनोबा भावे किस आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रथम बार गिरफ्तार हुए थे?

उत्तर सविनय अवज्ञा आंदोलन

प्रश्न

श्री नरसिंह नारायण क्या थे?

उत्तर समाजवादी

प्रश्न

किसने इरविन तथा गांधी को ‘दो महात्मा’ कहा था?

उत्तर सरोजनी नायडू

प्रश्न

कौन उग्र राष्ट्रवाद के उल्लेखनीय नेताओं में से नहीं था?

उत्तर गोपाल कृष्ण गोखले

प्रश्न

स्थायी बंदोबस्त को किस वर्ष से लागू किया गया?

उत्तर 22 मार्च 1793,

प्रश्न

सहायक संधि और व्यपगत (हड़प की नीति) नीति किस वर्ष से प्रभावी हुई?

उत्तर सहायक संधि (1798-1805) - व्यपगत नीति (1848-1856),

प्रश्न

बंगाल का विभाजन कब किया गया?

उत्तर 19 जुलाई 1905 को घोषणा की गई जबकि घोषणा का क्रियान्वयन 16 अक्टूबर 1905 में हुआ

प्रश्न

किस नेता ने 1906 में कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?

उत्तर दादाभाई नौरोजी

प्रश्न

कौन बिहार में किसान आंदोलन के साथ जुड़े थे?

उत्तर राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न

ब्रिटिश शासन के दौरान बिहार को एक अलग प्रांत का दर्जा किस वर्ष प्राप्त हुआ?

उत्तर 1912

प्रश्न

"इस मिसाल में हम मुसलमानों को हिंदुओं से भिड़ा नहीं पाए।" कौन-सी एक घटना से एचिंसन के इस कथन का संबंध है?

उत्तर खिलाफत और असहयोग आंदोलन (1919-22)

प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका से लौटने के पश्चात गांधीजी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आरंभ कहां से किया?

उत्तर चम्पारण में

प्रश्न

दांडी यात्रा के साथ क्या आरंभ हुआ?

उत्तर सविनय अवज्ञा आंदोलन

प्रश्न

‘दलित वर्गों का संघ’ किसके द्वारा स्थापित किया गया था?

उत्तर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा

प्रश्न

किस भारतीय नेता ने लंदन में प्रथम गोलमेज कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था?

उत्तर मौलाना मुहम्मद अली

प्रश्न

लंदन में सम्पन्न हुए गोलमेज सम्मेलन में भारतीय ईसाईयों का प्रतिनिधित्व किसने किया था?

उत्तर के.टी. पाल

प्रश्न

द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए महात्मा गांधी बंबई से लंदन जिस पानी के जहाज में गये थे उसका नाम क्या था?

उत्तर एस.एस. राजपूताना

प्रश्न

महात्मा गांधी दिसंबर 1931 में खाली हाथ कहां से भारत लौटे थे?

उत्तर लंदन

प्रश्न

तस्मान का संबंध किस देश से है?

उत्तर हालैंड

प्रश्न

किस अंग्रेज अधिकारी ने पुर्तगालियों को स्वाल्ली के स्थान पर हराया था?

उत्तर थॉमस बेस्ट

प्रश्न

प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था?

उत्तर अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण

प्रश्न

टीपू सुल्तान अंग्रेजों के साथ युद्ध में कब मारे गए?

उत्तर 1799

प्रश्न

ब्रिटिश भारतीय राज्य क्षेत्र का अंतिम प्रमुख विस्तार किसके शासन काल में हुआ?

उत्तर डलहौजी के समय में

प्रश्न

भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना किसके शासन काल में हुई?

उत्तर लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में

प्रश्न

सर थॉमस मुनरो किस भू-राजस्व बंदोबस्त से संबद्ध हैं?

उत्तर रैयतवाड़ी बंदोबस्त

प्रश्न

किसने 1857 में अंग्रेजों से संघर्ष किया?

उत्तर सआदत खां

प्रश्न

फारसी साप्ताहिक पत्रिका ‘मिरात-उल-अखबार’ का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता था?

उत्तर राजा राम मोहन राय (12 अप्रैल 1822)

प्रश्न

‘गुलामगीरी’ का लेखक कौन था?

उत्तर ज्योतिबा फुले

प्रश्न

बाल विवाह प्रथा को नियंत्रित करने हेतु 1872 के सिविल मैरिज एक्ट ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र क्या निर्धारित की?

उत्तर 14 वर्ष

प्रश्न

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसने की थी

उत्तर ए.ओ. ह्यूम

Showing 1,081-1,120 of 1,542 items.