वनलाइनर सामान्य ज्ञान (आधुनिक भारत का इतिहास)
प्रश्न
कौन इस सिद्धांत के प्रबल समर्थक थे कि "जो नैतिक दृष्टिकोण से गलत है वह राजनीति दृष्टिकोण से भी सही नहीं हो सकता है"?
उत्तर एम.के गांधी
प्रश्न
कौन कहा करते थे- "गलत साधन हमें कभी भी सही उद्देश्य तक नहीं ले जाते हैं"?
उत्तर एम.के. गांधी
प्रश्न
कौन काकोरी कांड मुकदमें में सरकारी वकील था?
उत्तर जगत नारायण मुल्ला
प्रश्न
गांधीजी को ‘वन मैन बाउंडरी फोर्स’ कहकर किसने संबोधित किया?
उत्तर माउण्टबेटन ने
प्रश्न
"सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।" किसने लिखा है?
उत्तर राम प्रसाद बिस्मिल
प्रश्न
बंग-भंग के बाद कौन-सा आंदोलन शुरु हुआ था?
उत्तर स्वदेशी आंदोलन,
प्रश्न
किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था?
उत्तर सी. राजगोपालाचारी (वेदरनयम मार्च)
प्रश्न
अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर जयप्रकाश नारायण
प्रश्न
गांधीजी ने राजनीति का जो प्रतिमान प्रस्तुत किया है उसमें कौन सी विशेषता नहीं है?उत्तर सत्ता
प्रश्न
मैडम कामा ने 1907 में प्रथम तिरंगा ध्वज कहां फहराया था?
उत्तर - स्टुटगार्ट (22 अगस्त 1907 को जर्मनी में आयाजित इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांफ्रेस में)
प्रश्न
किस घटना के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को अपनी ‘हिमालय जैसी भूल’ बताई थी?
उत्तर चौरी-चौरा कांड
प्रश्न
दक्षिण अफ्रीका के किस रेलवे स्टेशन पर गांधी को ट्रेन से फेंका गया था?उत्तर पीटरमारित्सबर्ग
प्रश्न
किस क्षेत्र में राहुल सांकृत्यायन 1920 के असहयोग आंदोलन में सक्रिय थे?
उत्तर छपरा
प्रश्न
1905 में क्रांतिकारी संगठन ‘अभिनव भारत’ किस स्थान पर संगठित किया गया था?
उत्तर महाराष्ट्र में
प्रश्न
कौन गदर पार्टी का पहला सभापति है?
उत्तर सोहन सिंह भाकना,
प्रश्न
सौत्येंद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित दल का क्या नाम है?
उत्तर क्रांतिकारी साम्यवादी दल
प्रश्न
रौलेट सत्याग्रह का संबंध किससे था?
उत्तर रौलेट अधिनियम ‘सेडिशन कमेटी’ की सिफारिश पर आधारित_ रौलेट सत्याग्रह में गांधीजी ने होमरूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया
प्रश्न
वर्ष 1937 के चुनावों में कितने प्रांतों में कांग्रेस का मंत्रिमंडल बना था?उत्तर 6
प्रश्न
किस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू ने समाजवाद को भारत की समस्याओं को हल करने की कुंजी बताया?
उत्तर लखनऊ (49वें अधिवेशन 1936 में)
प्रश्न
किस आंदोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ जिसके परिणामस्वरूप ‘नरम दल’ और ‘गरम दल’ का उद्भव हुआ?
उत्तर स्वदेशी आंदोलन
प्रश्न
लंदन में आयोजित गोलमेज सम्मेलनों में से किसमें महात्मा गांधी उपस्थित थे?
उत्तर द्वितीय
प्रश्न
खेल-कूद में उत्कृष्टता के लिए कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?
उत्तर अर्जुन पुरस्कार
प्रश्न
कौन ‘द प्रॉब्लम्स ऑफ द फॉर ईस्ट’ नामक पुस्तक के लेखक हैं?
उत्तर कर्जन
प्रश्न
भारत विभाजन के संदर्भ में 1947 में नियुक्त सीमा आयोग की अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर रेडक्लिफ
प्रश्न
भारतीय दुर्भिक्ष संहिता 1883 का निर्माण किस आयोग ने किया था?
उत्तर स्ट्रेची आयोग
प्रश्न
'New Lamps for Old' लेख- श्रृंखला (1893-94) में ‘सर्वहारा-वर्ग’ के साथ संपर्क से बाहर होने के लिए कांग्रेस की आलोचना की गई थी। इन लेखों का लेखक कौन था
उत्तर अरविंद घोष
प्रश्न
किसने ‘इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरियंटल आर्ट की स्थापना की थी?
उत्तर अबनींद्रनाथ टैगोर ने
प्रश्न
विष्णु चिंचालकर कौन थे?
उत्तर चित्रकार
प्रश्न
कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट (रेफर) करती है-
उत्तर दक्षिण भारत में सूती वस्त्र का हाथ से की गई चित्रकारी
प्रश्न
"राजा जनता के लिए बने हैं; जनता राजा के लिए नहीं बनी है" राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान किसने यह वक्तव्य दिया था?
उत्तर दादाभाई नौरोजी ने
प्रश्न
किसने 1921 में पहली बार ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ की मांग को उठाया?
उत्तर मौलाना हसरत मोहानी
प्रश्न
किसने 31 दिसंबर 1928 को दिल्ली में हुए सर्वदलीय मुस्लिम सम्मेलन की अध्यक्षता की थी?
उत्तर आगा खां
प्रश्न
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना किस वर्ष की गई?
उत्तर 1925
प्रश्न
इंडियन नेशनल मूवमेंट: दि लॉन्ग टर्म डाइनेमिक्स के लेखक हैं
उत्तर विपिन चंद्र
प्रश्न
भारत में अनेक तीर्थयात्री ‘श्रीशैलम्’ की यात्रा करते हैं जो द्वादशा ज्योतिर्लिंगों में से एक है अवस्थित है
उत्तर आंध्र प्रदेश में कुरनूल के निकट
प्रश्न
वर्ष 1929 में जारी किए गए ‘दीपावली घोषणापत्र’ का संबंध किससे था?
उत्तर डोमिनियन स्टेट्स से
प्रश्न
कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?
उत्तर विलियम वुड
प्रश्न
इनमें से किसने ‘रानी लक्ष्मीबाई रेजिमेंट’ की स्थापना की?
उत्तर सुभाष चंद्र बोस (12 जुलाई 1943)
प्रश्न
1935 का गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्रोत है
प्रश्न
भारतीय व्यापार में ईस्ट इंडिया कंपनी का एकाधिकार कब समाप्त हुआ?
उत्तर 1813 में


