वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)

प्रश्न

भारतीय न्यायिक व्यवस्था में जब जनहित याचिका को शामिल किया गया उस समय भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

उत्तर पी.एन. भगवती

प्रश्न

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’पुस्तक के लेखक कौन हैं

उत्तर संजय बारू

प्रश्न

भारत के संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार का न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व का उसी क्रम में उल्लेख किया गया है?

उत्तर 3, 5, 2, 1

प्रश्न

किस अधिनियम के द्वारा अंग्रेजों ने भारत में सर्वप्रथम निर्वाचन प्रणाली की शुरुआत की?

उत्तर भारतीय परिषद अधिनियम, 1892

प्रश्न

भारत के संविधान के किस भाग में हम नागरिकता से संबंधित प्रावधानों को पाते हैं?

उत्तर भाग II

प्रश्न

भारत की संविधान सभा की अंतिम बैठक की सही तिथि बताइए?

उत्तर 24 जनवरी, 1950

प्रश्न

किसके संबंध में राज्य सभा का अनन्य अधिकार है?

उत्तर एक नयी अखिल भारतीय सेवा के सृजन हेतु संस्तुति करना

प्रश्न

सर्वप्रथम संसदात्मक सरकार किस देश में आरंभ की गयी?

उत्तर ग्रेट ब्रिटेन में (यू.के. में)

प्रश्न

बिना अनुमति के कितने दिन संसद से अनुपस्थित रहने पर किसी संसद को अयोग्य घोषित किया जा सकता है?

उत्तर 60 दिन

प्रश्न

भारतीय संविधान में भारत की अधिकारिक भाषा में जुड़े प्रावधानों में संसद संशोधन कर सकती है

उत्तर अपने सदस्यों के साधारण बहुमत द्वारा

प्रश्न

कौन एक संविधानेतर संस्था है?

उत्तर नीति आयोग

प्रश्न

नीति आयोग का प्रथम उपाध्यक्ष (उपसभापति) कौन था?

उत्तर अरविन्द पनगडि़या

प्रश्न

सरकारिया आयोग की संस्तुतिया किससे सम्बन्धित है?

उत्तर केन्द्र-राज्य सम्बन्ध

प्रश्न

किसे भंग नहीं किया जा सकता पर समाप्त किया जा सकता है?

उत्तर विधान परिषद

प्रश्न

नीति आयोग द्वारा 2016 में डिजिटल भुगतान पर मुख्यमंत्रियों की एक समिति का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया था?

उत्तर एन- चंद्रबाबू नायडू

प्रश्न

केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को गैर योजना अनुदान किसकी अनुशंसा पर दिया जाता है?

उत्तर वित्त आयोग

प्रश्न

प्रशासनिक सुधार आयोग, 1967 के अध्यक्ष कौन थे? जिसमें पहली बार लोकपाल तथा लोकायुक्त बनाने की संस्तुति की थी

उत्तर मोरारजी देसाई

प्रश्न

राज्य सभा द्वारा संविधान के अनुच्छेद 249 के अंतर्गत पारित संकल्प जिसके द्वारा संसद को राज्य सूची के विषय पर राष्ट्रीय हित में विधि निर्मित करने का अधिकार दिया गया हो, प्रवृत्त रहेगा

उत्तर एक वर्ष से अधिक नहीं

प्रश्न

कौन अंतर्राज्य परिषद गठन करने के लिए अधिकृत है?

उत्तर राष्ट्रपति

प्रश्न

कौन एक सरकारिया आयोग की संस्तुतियों में सम्मिलित नहीं है?

उत्तर राज्य सरकारों द्वारा दिए गए पैनल से राज्यपाल का चुनाव किया जाए

प्रश्न

ओडिशा से राज्य सभा के सदस्यों की संख्या

उत्तर 10

प्रश्न

बजट मांगों को वित्तीय वर्ष के लिए पारित होने से पूर्व व्यय हेतु दी जाने वाली राशि

उत्तर लेखानुदान

प्रश्न

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों के विषय में सही नहीं

उत्तर वह अर्न्तशासकीय विवादों में मूल एवं अनन्य क्षेत्रधिकार रखता है,

प्रश्न

विधान परिषद में मनोनीत सदस्यों की संख्या है

उत्तर कुल सदस्य संख्या का 1/6

प्रश्न

कौन संसद सदस्यों का सामूहिक विशेषाधिकार नहीं है?

उत्तर साक्षी के रूप में उपस्थिति से स्वतंत्रता

प्रश्न

सरकार को धन उगाहने अथवा खर्च करने के लिए अधिकृत करने वाले विधेयक को कहा जाता है

उत्तर धन विधेयक

प्रश्न

केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों को किससे प्राधिकार प्राप्त होता है?

उत्तर भारतीय संविधान से

प्रश्न

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 170 के अनुसार, किसी राज्य की विधानसभा के सदस्यों की न्यूनतम तथा अधिकतम संख्या क्रमशः कितनी हो सकती है?

उत्तर 60 तथा 500

प्रश्न

न्यायिक पुनरीक्षण शक्ति का परिसीमन किस वर्ष किया गया है?

उत्तर वर्ष 1975 (38वां संविधान संशोधन)

प्रश्न

कौन-सा एक क्षेत्रीय परिषदों का लक्षण है?

उत्तर यह एक गैर संवैधानिक संस्था है

प्रश्न

भारत में सर्वोच्च न्यायालय का परामर्शदायी अधिकार से क्या निर्दिष्ट होता है?

उत्तर सार्वजनिक महत्व के कानूनी या तथ्यात्मक मामलों में राष्ट्रपति को परामर्श दे सकता है

प्रश्न

प्रवर्तन निदेशालय की स्थापना कब हुई?

उत्तर 1956

प्रश्न

राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्त कौन करता है?

उत्तर राज्यपाल

प्रश्न

किस संविधान संशोधन ने केन्द्रीय मंत्रियों की संख्या को लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15 प्रतिशत पर सीमित कर दिया है?

उत्तर 91वां संविधान संशोधन

प्रश्न

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित स्थानों (सीटों) के संदर्भ में क्या प्रावधान है?

उत्तर इसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 243 क् (3) में किया गया है

प्रश्न

चुनावाें के दौरान राजनैतिक दलों के लिए बनाए जाने वाले आचार संहिता का प्रावधान किसके द्वारा तय किया जाता है?

उत्तर चुनाव आयोग

प्रश्न

शिक्षा जो आरंभ में राज्य सूची का विषय थी, किस संशोधन के द्वारा समवर्ती सूची में हस्तांतरित की गयी?

उत्तर 42 वें संविधान संशोधन द्वारा

प्रश्न

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्म निरपेक्ष’ व ‘समाजवादी’ शब्द किस संशोधन द्वारा जोड़े गये?

उत्तर 42 वें संशोधन द्वारा

प्रश्न

वह न्यूनतम जनसंख्या कितनी है जिसके नीचे (73वें संशोधन अधिनियम के उपबन्ध के अनुसार) मध्यवर्ती स्तर पर पंचायते गठित नहीं की जा सकती

उत्तर 20 लाख जनसंख्या

प्रश्न

पंचायती राज से संबंधित समितियों का कालक्रमानुसार क्या है?

उत्तर बी आर मेहता समिति (1957), अशोक मेहता समिति (1977), राव समिति (1985), एल-एम- सिंधवी समिति (1986)

Showing 1-40 of 1,514 items.