वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)

प्रश्न

एक व्यक्ति पंचायत का चुनाव लड़ सकता है यदि उसने कितनी आयु पूर्ण कर ली हो?

उत्तर 21 वर्ष की आयु

प्रश्न

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में आयोजना बनाने, सम्पादन करने व क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निम्न में से किसकी है?

उत्तर ग्राम पंचायत

प्रश्न

किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय शासन को संवैधानिक दर्जा दिया गया?

उत्तर 74वां

प्रश्न

अपराध और अस्पृश्यता में क्या संबंध है?

उत्तर अस्पृश्यता से उदभूत अपराध गठित नहीं होगा, जबकि अभियुक्त और परिवादी पीडि़त समान सामाजिक समूह से है

प्रश्न

लोक निधि के फलोत्पादक और आशयित प्रयोग को सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारत में नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय का महत्त्व क्या है?

उत्तर CAG की मंत्रलयों द्वारा कार्यान्वित परियोजनाओं या कार्यक्रमों पर जारी किए गए प्रतिवेदनों पर लोक लेखा समिति विचार-विमर्श करती है। प्रतिवेदनों से मिली जानकारियों के आधार पर जांचकर्त्ता एजेंसियां उन लोगों के विरुद्ध आरोप दाखिल कर सकती हैं, जिन्होंने लोक निधि प्रबंधन में कानून का उल्लंघन किया हो

प्रश्न

भारत में राजनीतिक व्यवस्था के मूलभूत लक्षण हैं

उत्तर यह एक लोकतंत्रत्मक गणतंत्र है_ इसमें संसदीय रूप की सरकार है_ सर्वोच्च सत्ता भारत की जनता में निहित है

प्रश्न

भारतीय विधान के प्रावधानों के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों/विशेषाधिकारों के संदर्भ में क्या प्रावधान है?

उत्तर उपभोक्ताओं को खाद्य की जांच करने के लिए नमूने लेने का अधिकार है_ उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने पर, उसका वैधानिक उत्तराधिकारी उसकी ओर से उपभोक्ता मंच में शिकायत दर्ज कर सकता है

प्रश्न

भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति का यह कर्त्तव्य है कि वे किनको संसद के पटल पर रखवाए?

उत्तर संघ वित्त आयोग की सिफारिशों को_ नियंत्रण-महालेखा परीक्षा के प्रतिवेदन को_ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रतिवेदन को

प्रश्न

कौन-सी विधियां भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं?

उत्तर संसद के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना_ विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाल पाना_ अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान_ संसद में वित्त विधेयक का प्रस्तुत किया जाना

प्रश्न

मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी होता है

उत्तर लोक सभा के प्रति_ एक संवैधानिक बाध्यता के अंतर्गत_ अनुच्छेद 75(3) के अनुसार

प्रश्न

भारत के उच्चतम न्यायालय की स्वायत्तता की रक्षा हेतु क्या प्रावधान हैं?

उत्तर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते समय भारत के राष्ट्रपति को भारत के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श करना पड़ता है_ न्यायाधीशों का वेतन भारत की संचित निधि पर आरोपित होता है, जिस पर विधान मंडल को अपना मत नहीं देना होता है

प्रश्न

1919 के भारत सरकार अधिनियम की कौन-सी प्रमुख विशेषता हैं?

उत्तर प्रांतों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैध-शासन की व्यवस्था

प्रश्न

किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया?

उत्तर चार्टर एक्ट, 1833

प्रश्न

भारत के संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच किया गया शक्तियों का विभाजन इनमें से किसमें उल्लिखित योजना पर आधारित है?

उत्तर भारत सरकार अधिनियम

प्रश्न

संविधान सभा के लिए सदस्यों का निर्वाचन किनके द्वारा किया गया?

उत्तर प्रांतीय विधान सभाओं के प्रतिनिधियों द्वारा

प्रश्न

संविधान पांडुलेखन समिति का कौन सदस्य नहीं था?

उत्तर जवाहर लाल नेहरू

प्रश्न

भारतीय संविधान कैसा है?

उत्तर अंशतः कठोर और अंशतः लचीला

प्रश्न

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, जो अखिल भारतीय स्वरूप की है इनके सम्बंध में प्रावधान किया गया है

उत्तर अनुच्छेद 312 में

प्रश्न

भारतीय संविधान का कौन सा भाग और अध्याय संघ और राज्यों के बीच विधायी संबंध के बारे में है?

उत्तर भाग 11 और अध्याय 2

प्रश्न

संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं में, जिसमें गैर-सरकारी व गैर-अनुदान प्राप्त भी सम्मिलित हैं, अन्य पिछड़ों अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है?

उत्तर अनुच्छेद 15(5)

प्रश्न

किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने धारणा प्रस्तुत की कि ‘उद्देशिका संविधान का भाग है?

उत्तर यूनियन ऑफ इंडिया

प्रश्न

किसके द्वारा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद का सृजन किया गया है?

उत्तर संविधान द्वारा

प्रश्न

लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है?

उत्तर राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न

किस अधिनियम के फलस्वरूप बर्मा भारत से अलग हुआ?

उत्तर भारत सरकार अधिनियम, 1935

प्रश्न

संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया, क्योंकि

उत्तर कांग्रेस ने इस तिथि को वर्ष 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था

प्रश्न

किसने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए?

उत्तर महात्मा गांधी

प्रश्न

कौन-सी विशेषता भारतीय गणतंत्र की नहीं है?

उत्तर सत्तावादी सरकार

प्रश्न

कौन-सा विषय समवर्ती सूची का है?

उत्तर आपराधिक मामले

प्रश्न

कृषि का संबंध है

उत्तर राज्य सूची से

प्रश्न

‘पंचायती राज’विषय किस सूची में सम्मिलित है?

उत्तर राज्य सूची

प्रश्न

संपूर्ण राष्ट्र गान का वादन (गायन) काल है

उत्तर 52 सेकेंड

प्रश्न

सभी व्यक्ति पूर्णतः और समान रूप से मानव है यह सिद्धांत जाना जाता है

उत्तर सार्वभौमिकता

प्रश्न

भारतीय संविधान के अंतर्गत कौन-सा मूल कर्त्तव्य नहीं है?

उत्तर लोक सभा चुनावों में मतदान करना

प्रश्न

किसे संसद को संबोधित करने का अधिकार प्राप्त है?

उत्तर भारत के महान्यायवादी को

प्रश्न

कौन संसद की लोक लेखा समिति की बैठकों में उपस्थित रहता है?

उत्तर भारत के नियंत्रक-महालेखा

प्रश्न

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के पद के लिए पुनः निर्वाचन की पात्रता निर्धारित करता है?

उत्तर अनुच्छेद 57

प्रश्न

भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त कौन-सा अधिकार गैर-नागरिकों को भी उपलब्ध है?

उत्तर संवैधानिक निराकरण का अधिकार

प्रश्न

प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर करता है

उत्तर अनुच्छेद 75(1)

प्रश्न

कोई मंत्री जो निरंतर 6 माह की किसी अवधि तक संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं हैं उस अवधि की समाप्ति पर मंत्री नहीं रहेगा

उत्तर अनुच्छेद 75(5)

प्रश्न

कौन सा एक अधिकार राष्ट्रीय आपातकाल तक में भी समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है?

उत्तर व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा जीवन का अधिकार

Showing 481-520 of 1,514 items.