वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)

प्रश्न

लोक सभा निर्वाचनों के लिए मतदाताओं की सूची किसके निर्देशन और नियंत्रण में तैयार की जाती है?

उत्तर निर्वाचन आयोग

प्रश्न

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय को अपने ही निर्णय तथा आदेश के पुनर्विलोकन करने की शक्ति प्राप्त है?

उत्तर अनुच्छेद 137

प्रश्न

कौन कोर्ट-मार्शल को छोड़ अन्य किसी भी उच्च न्यायालय/अदालतों की सुनवाई कर सकता है?

उत्तर सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न

वर्तमान में लोक सभा में निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव व्यय की अधिकतम सीमा क्या है?

उत्तर 70 लाख

प्रश्न

राज्य सभा में होते हैं

उत्तर 250 सदस्य, जिनमें से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं

प्रश्न

राज्य सूची में शामिल विषय पर संसद की शक्तियां आधारित है

उत्तर राज्य सभा 2/3 बहुमत से यह निर्धारित करें तभी (अधिकतम एकबार में 1 वर्ष के लिए)

प्रश्न

कौन एक राज्य के विधानमंडल के किसी सदस्य के निरर्हता से संबंधित किसी प्रश्न का विनिश्चय करने हेतु अंतिम सत्ता है?

उत्तर राज्यपाल

प्रश्न

राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का प्रधान कौन होता है?

उत्तर प्रधानमंत्री

प्रश्न

राज्यों में विधान परिषद के सृजन हेतु संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित प्रक्रिया को अपनाया जाता है?

उत्तर अनुच्छेद 169

प्रश्न

उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में राज्यपाल द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?

उत्तर कुल सदस्यों का 1/6

प्रश्न

प्रधानमंत्री को

उत्तर राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्त किया जाता है

प्रश्न

कौन-सा एक प्रावधान भारतीय संविधान के अंतर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित करता है?

उत्तर अनुच्छेद 105

प्रश्न

किसी मंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार प्रस्ताव किन परिस्थितियों में उठाया जा सकता है जब वह

उत्तर किसी मामले के तथ्यों को रोकता है या तथ्यों का बिगड़ा हुआ वर्णन देता है

प्रश्न

कौन-सा शब्द/शब्दावली भारत के संविधान में उल्लिखित नहीं है?

उत्तर बजट

प्रश्न

कौन भारत के प्रधानमंत्री बनने से पूर्व किसी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे थे?

उत्तर चंद्रशेखर

प्रश्न

भारत के संविधान में किसके अनुसार प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का इस प्रकार प्रयोग किया जाएगा जिससे संघ की कार्यपालिका शक्ति के प्रयोग में कोई अड़चन न हो या उस पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े

उत्तर अनुच्छेद 257

प्रश्न

भारत की संचित निधि से निधि निकालने के लिए किसका अनुमोदन अनिवार्य है?

उत्तर भारत की संसद

प्रश्न

करों और सरकारी कामकाज के निर्वाह में हुई अन्य प्राप्तियों से संघीय सरकार को प्राप्त हुआ राजस्व कहाँ जमा होता है?

उत्तर भारत की संचित निधि में

प्रश्न

भारत के संविधान के अंतर्गत एक धन विधेयक को प्रस्तुत किया जाता है

उत्तर लोक सभा में

प्रश्न

यदि वार्षिक संघीय बजट लोक सभा द्वारा पारित नहीं होता तो

उत्तर प्रधानमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र पेश कर देता है

प्रश्न

लेखानुमोदन और अंतरिम बजट के बीच क्या अंतर है?

उत्तर लेखानुमोदन सरकार के बजट के व्यय पक्ष मात्र से संबद्ध होता है, जबकि अंतरिम बजट में व्यय तथा आय दोनों सम्मिलित होते हैं

प्रश्न

लोक लेखा समिति की रिपोर्ट किस सदन में प्रस्तुत की जाती है?

उत्तर लोक सभा में

प्रश्न

राष्ट्रीय विकास परिषद के सचिव के रूप में भूमिका कौन निभाता है?

उत्तर सचिव, योजना आयोग

प्रश्न

झारखंड क्षेत्र स्वायत्त परिषद का गठन कब हुआ?

उत्तर 8 अगस्त, 1995

प्रश्न

लोक लेखा समिति किस प्रकार की समिति है?

उत्तर वित्तीय समिति

प्रश्न

संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोक सेवा आयोग के सदस्य को हटाया जा सकता है?

उत्तर 317

प्रश्न

राज्य विधानमंडलों के निर्वाचन के लिए क्या प्रावधान है?

उत्तर यह वयस्क मताधिकार के आधार पर होंगे_ प्रत्येक क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए केवल एक निर्वाचक सूची होगी_ धर्म, प्रजाति, लिंग आदि के लिए निर्वाचक सूची बनाने में कोई स्थान नहीं होगा_ राजनीतिक दलों को अपने स्वयं के मानक स्थापित करने की स्वतंत्रता होगी

प्रश्न

किसके लिए संविधान के अनुच्छेद 371 के अंतर्गत विशेष प्रावधान किया गया है?

उत्तर महाराष्ट्र तथा गुजरात

प्रश्न

संघ एवं राज्यों के बीच करों के विभाजन संबंधी प्रावधानों को किन परिस्थिति में निलंबित किया जा सकता है?

उत्तर राष्ट्रीय आपात के समय

प्रश्न

किस आम चुनाव में नवयुवकों द्वारा 18 वर्ष की आयु पर मताधिकार का पहली बार प्रयोग किया गया?

उत्तर 1989 के

प्रश्न

किस राज्य ने संस्कृत भाषा को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर उत्तराखंड

प्रश्न

तेलगूदेशम का गठन किस वर्ष किया गया है?

उत्तर 1962

प्रश्न

दल-बदल विरोधी विधेयक के प्रावधानों में लोक सभा स्पीकर के लिए क्या प्रावधान है?

उत्तर लोक सभा के सभापति को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। यदि वह बाद में किसी अन्य राजनीतिक दल का सदस्य नहीं बन जाता है

प्रश्न

किन राज्य सरकारों ने 2010 तक स्थानीय निकायों में महिलाओं का आरक्षण 50 प्रतिशत कर दिया है?

उत्तर बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश

प्रश्न

भारत में महानगर योजना समिति का संबंध किससे है?

उत्तर भारतीय संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत गठित होती है_ उस महानगीय क्षेत्र के लिए विकास योजना प्रारूप तैयार करती है

प्रश्न

पंचायत समिति के सदस्य किनके द्वारा चुने जाते है?

उत्तर जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से

प्रश्न

कौन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमय् के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने का पात्र है?

उत्तर किसी भी परिवार के वयस्क सदस्य

प्रश्न

स्थानीय शासन में ग्रामीण स्तर पर किस एक पर प्रतिबंध है?

उत्तर राजनैतिक दल

प्रश्न

किस राज्य में पंचायती राज संस्था नहीं है?

उत्तर नागालैंड

प्रश्न

मंत्रिमंडल की सदस्यता के लिए किस सदन का सदस्य होना जरूरी है?

उत्तर लोकसभा या राज्यसभा

Showing 521-560 of 1,514 items.