वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)

प्रश्न

भारत के संविधान के किस भाग में मौलिक कर्त्तव्य उल्लिखित हैं?

उत्तर भाग IVA

प्रश्न

भारत के संविधान के अंतर्गत कौन-सा अनुच्छेद कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध करता है?

उत्तर अनुच्छेद 24

प्रश्न

संपत्ति के मौलिक अधिकार को कब समाप्त किया गया?

उत्तर 1978 में संविधान के 44वें संशोधन द्वारा

प्रश्न

भारतीय संविधान में कौन-सा अधिकार प्रदान नहीं करता है?

उत्तर समान आवास का अधिकार

प्रश्न

भारतीय संविधान के अंतर्गत अधिकारों में से कौन-सा एक अधिकार सभी व्यक्तियों को प्राप्त है?

उत्तर विधि के समान संरक्षण का अधिकार

प्रश्न

किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित और दंडित नहीं किया जाएगा

उत्तर अनुच्छेद 20 (2)

प्रश्न

संसद के दोनों सदनों के विषय में राष्ट्रपति के अधिकार है

उत्तर राष्ट्रपति दोनों सदनों की बैठक में भाग ले सकता है

प्रश्न

बंधुआ मजदूर (उन्मूलन) अधिनियम संसद ने पारित किया था

उत्तर 1976 में

प्रश्न

लोकपाल विधेयक, 2011 के संबंध में कथन सही है?

उत्तर लोक सभा में 4 अगस्त, 2011 को इसे पुरःस्थापित किया गया था_ इसे स्थायीसमिति को भेज दिया गया है_ सिविल सोसाइटी के सदस्यों द्वारा इसे कमजोर कहा गया है

प्रश्न

राष्ट्रीय विकास परिषद के क्षेत्रधिकार में कौन विषय शामिल है?

उत्तर राष्ट्रीय योजना की उन्नति पर चर्चा करती है_ राष्ट्रीय योजना के उद्देश्यों की प्राप्ति के उपाय सुझाती है_ राष्ट्रीय योजना निर्माण हेतु दिशानिर्देश प्रदान करती है

प्रश्न

कार्यपालिका शक्तियों से तात्पर्य है

उत्तर नीति क्रियांवयन से

प्रश्न

सर्वोच्च न्यायालय के उस मंडल में जो सर्वोच्च न्यायालय में जहां की नियुक्ति की अनुशंसा से संबंधित है, में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कुछ अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। ऐसे न्यायाधीश, जो इस मंडल में कितने सदस्य होते हैं?

उत्तर 4

प्रश्न

लोकपाल बिल का मसौदा (आलेख) तैयार करने हेतु पैनेल में बुद्धिजीवी समाज के प्रतिनिधियों में कौन सम्मिलित है?

उत्तर अन्ना हजारे, प्रशांत भूषण, संतोष हेगड़े, किरण बेदी

प्रश्न

किन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में भारत के प्रधानमंत्री का पद एक बार से अधिक समयांतर के बाद, सुशोभित किया?

उत्तर गुलजारी लाल नंदा_ इंदिरा गांधी_ अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह

प्रश्न

संविधान का कौन सा संशोधन यह प्रावधानित करता है कि कोई कानून जो राज्य के उन नीति निदेशक सिद्धांतों को जो अनुच्छेद 39(इ) और (ब) में वर्णित हैं, प्रभावी बनाने हेतु पारित किया जाए, इस कारण से निरस्त नहीं किया जाएगा कि वह अनुच्छेद 14 और 19 में प्रदत्त अिधकारों को सीमित करता है?

उत्तर 25वां संशोधन

प्रश्न

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर राष्ट्रपति

प्रश्न

सितंबर, 2003 में किस न्यायालय के एक निर्णय से भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति प्रतिष्ठित हुई?

उत्तर भारत का सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न

उप-प्रधानमंत्री पद का सृजन

उत्तर संविधान के प्रावधानों से हटकर हुआ

प्रश्न

भारत में कौन एकमात्र राज्य है जहां फ्सामान्य (कॉमन) सिविल कोडय् लागू है?

उत्तर गोवा

प्रश्न

अगर कोई धन विधेयक लोक सभा द्वारा स्वीकृत हो जाए तो राज्य सभा इसे अधिक-से अधिक रोक सकती है

उत्तर 14 दिन तक

प्रश्न

कौन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेगा?

उत्तर लोक सभा का अध्यक्ष

प्रश्न

संविधान संशोधनों में कौन-सा एक, बताता है कि मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या, प्रधानमंत्री को सम्मिलित करते हुए लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या में पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी?

उत्तर 91वां

प्रश्न

15 अगस्त, 1947 को केंद्र में मंत्रलयों की संख्या कितनी थी?

उत्तर 18 मंत्रलय

प्रश्न

प्रिवेन्टिव डिटेन्शन के अंतर्गत एक व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए बंदी बनाकर कितने समय तक रखा जा सकता है?

उत्तर तीन माह तक

प्रश्न

समेकित निधि पर प्रभारित व्यय को बढ़ाने की शक्ति प्राप्त है

उत्तर संसद को

प्रश्न

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 249 किससे संबंधित है?

उत्तर राज्य सूची के विषयों के संबंध में संसद की विधायी शक्तियों से

प्रश्न

मौलिक अधिकारों से जुड़े कौन एक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 359 के अंतर्गत आपात स्थिति लागू करने के दौरान निलंबित नहीं हो सकता?

उत्तर अनुच्छेद 20 और 21

प्रश्न

सती (रोकथाम) अधिनियम किस वर्ष प्रभावी हुआ?

उत्तर 1987

प्रश्न

कौन एक कार्य भारत के निर्वाचन आयोग से संबंधित नहीं है?

उत्तर विधानमंडलों के चुनाव के लिए उचित प्रावधान करना

प्रश्न

राष्ट्रपति का चुनाव किसके द्वारा संचालित किया जाता है?

उत्तर भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा

प्रश्न

सांसदों की अयोग्यता संबंधी विवाद का कौन निर्णय देता है?

उत्तर निर्वाचन आयोग के परामर्श से राष्ट्रपति

प्रश्न

न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किए गए व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार देने का निर्णय किसके द्वारा किया गया है?

उत्तर संसद द्वारा

प्रश्न

‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’में ‘राष्ट्रीय’शब्द किससे प्रभावित था?

उत्तर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिक्रिया से

प्रश्न

कौन दल, राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है?

उत्तर तेलगू देशम

प्रश्न

‘इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी का संस्थापक कौन था?

उत्तर बी.आर. अम्बेडकर

प्रश्न

संविधान का प्रथम संशोधन जो वर्ष 1951 में पारित हुआ किससे संबंधित था?

उत्तर कुछ राज्यों में किए गए कृषि व कृषि-भूमि संबंधी सुधारों के संरक्षण से

प्रश्न

अशोक मेहता समिति ने ‘पंचायतीराज’ के लिए किस प्रतिमान की संस्तुति की थी?

उत्तर द्वि-स्तरीय

प्रश्न

शांत घाटी आंदोलन का संबंध किससे है?

उत्तर बाबा आम्टे वन्य-जीव संरक्षण तथा नर्मदा बचाओ

प्रश्न

यदि पंचायत भंग होती है, तो किस अवधि के अंदर निर्वाचन होंगे?

उत्तर 6 माह

प्रश्न

भारतीय संविधान में मानव के दुर्व्यापार और बलात् श्रम पर प्रतिबंध लगाया जाता है

उत्तर अनुच्छेद 23 के अंतर्गत

Showing 641-680 of 1,514 items.