वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)
प्रश्न
संविधान के 42वें संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा अन्तः स्थापित किए गए 11 मूल कर्त्तव्यों के लिए संवैधानिक प्रावधान है
उत्तर भाग 4(क), अनुच्छेद 51(क)
प्रश्न
शिक्षा जो आरंभ में राज्य सूची का विषय थी, किस संशोधन के द्वारा समवर्ती सूची में हस्तांतरित की गयी?
उत्तर 42 वें संविधान संशोधन द्वारा
प्रश्न
भारत एवं अमेरिका की राजनीतिक व्यवस्थाओं के बीच कौन-सी विशेषताएं समान हैं?
उत्तर राष्ट्रपति के पास पॉकेट वीटो की शक्ति है
प्रश्न
भारतीय संविधान के अंतर्गत ग्यारहवीं अनुसूची में शामिल है
उत्तर पंचायतों की शक्तियां, प्राधिकार और उत्तरदायित्व
प्रश्न
भारतीय संविधान में 88वें संविधान, 2003 द्वारा शामिल किया गया है
उत्तर अनुच्छेद 268 (क) (सेवाकर)
प्रश्न
73वां और 74वां संविधान संशोधन का संबंध है
उत्तर ग्राम पंचायत (73वां संशोधन), नगर पंचायत (74वां संशोधन)
प्रश्न
कौन संविधान के अनुच्छेद-21 के दायरे में आता है?
उत्तर प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण
प्रश्न
शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल किया गया है
उत्तर अनुच्छेद 21(क), 86वां संविधान संशोधन 2002
प्रश्न
किन राज्यों में संविधान का भाग 9 लागू नहीं होगा, जब तक कि वह राज्य एक संकल्प द्वारा इस भाग का विस्तार अपने राज्य में नहीं कर देता है?
उत्तर मेघालय,मिजोरम,नागालैंड
प्रश्न
भारत का एक नागरिक अपनी नागरिकता खो देगा यदि वह
उत्तर भारतीय नागरिकता का परित्याग करता है
प्रश्न
संविधान सभा में भारतीय संविधान का तृतीय वाचन कब प्रारंभ हुआ था?
उत्तर 17 नवंबर, 1949
प्रश्न
किस वाद के फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वप्रथम घोषित किया कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा नहीं है?
उत्तर बेरुबारी वाद, 1960
प्रश्न
न्यायिक पुनर्निरीक्षण का संबंध है
उत्तर अनुच्छेद 137
प्रश्न
संवैधानिक तंत्र की विफलता की स्थिति में राज्यों में राष्ट्रपति शासन का प्रावधान है
उत्तर अनुच्छेद 356 में
प्रश्न
धन विधेयक से संबंधित प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
उत्तर अनुच्छेद 110
प्रश्न
अनुच्छेद 351 का संबंध है
उत्तर हिंदी भाषा का विकास
प्रश्न
वित्तीय आपातकाल का प्रावधान है
उत्तर अनुच्छेद 360 में
प्रश्न
संघ लोक सेवा आयोग का वर्णन किस अनुच्छेद में है?
उत्तर अनुच्छेद 315
प्रश्न
भारतीय संविधान में अनुसूचित जातियों से संबंधित अनुच्छेद है
उत्तर अनुच्छेद-341
प्रश्न
भारतीय संविधान में अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र का वर्णन है
उत्तर भाग 10 में
प्रश्न
सहकारी सोसायटी से संबंधित प्रावधान का वर्णन किया गया है
उत्तर भाग 9(ख)
प्रश्न
संघीय क्षेत्रें को प्रतिनिधित्व प्राप्त है
उत्तर संसद के दोनों सदनों में
प्रश्न
किस अधिनियम के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर राज्य को संविधान के अधीन विशेष दर्जा प्राप्त है
उत्तर इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट, 1947 (भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947)
प्रश्न
भारतीय संविधान के 70वें संशोधन द्वारा भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में जिन दो केंद्रशासित प्रदेशों को भाग लेने का अधिकार दिया गया है, वे हैं
उत्तर दिल्ली और पुडुचेरी
प्रश्न
भारतीय संसद के भाग है
उत्तर राष्ट्रपति, लोक सभा, राज्य सभा
प्रश्न
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति को किस अनुच्छेद के अंतर्गत मौलिक, सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक अधिकार दिया गया?
उत्तर अनुच्छेद 17
प्रश्न
मार्च, 2018 में भारत के किस राज्य में अपने राज्य-ध्वज का अनावरण किया?
उत्तर कर्नाटक
प्रश्न
भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के द्वारा अस्पृश्यता की समाप्ति की व्यवस्था की गई है?
उत्तर अनुच्छेद 17
प्रश्न
कौन सा अनुच्छेद भारतीय राष्ट्रपति के महाभियोग से संबंधित है?
उत्तर अनुच्छेद 61
प्रश्न
भारतीय संविधान की व्याख्या करने वाला अंतिम प्राधिकारी है
उत्तर उच्चतम न्यायालय
प्रश्न
किस अनुच्छेद में यह व्यवस्था है कि सभी अल्पसंख्यकों को अपनी रूचि की शिक्षण संस्थाओं की स्थापना व प्रशासन का अधिकार होगा?
उत्तर अनुच्छेद 30
प्रश्न
भारतीय संविधान में राज्यों का संघ की संकल्पना को प्राप्त किया गया है
उत्तर ब्रिटिश नॉर्थ अमेरिका अधिनियम, 1867
प्रश्न
कोहिलो केस भारत के संविधान की किस अनुसूची से संबंधित है?
उत्तर नौंवी अनुसूची
प्रश्न
लोक सभा के अध्यक्ष के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
उत्तर उसके पास सत्रवसान के बाद भी सदन को बुलाने की शक्ति है
प्रश्न
‘प्रोटेम स्पीकर’सामान्यतः किसे नियुक्त किया जाता है?
उत्तर नव-निर्वाचित लोक सभा के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक को
प्रश्न
राज्य सभा का सर्वप्रथम गठन किस वर्ष में हुआ?
उत्तर 1952 में
प्रश्न
अनुच्छेद 22 स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित किस प्रावधान का समर्थन करता है?
उत्तर गिरफ्तारी और निरोध से सरंक्षण
प्रश्न
भाषा के आधार पर राज्यों के गठन हेतु राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर 29 दिसंबर, 1953 को
प्रश्न
संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची द्वारा केंद्र और राज्यों की विधायी शक्तियों का वितरण किया गया है
उत्तर सातवीं अनुसूची के अंतर्गत
प्रश्न
किस कानून ने पहली बार भारत में एक क्रियाशील विधान परिषद का सृजन किया?
उत्तर चार्टर एक्ट, 1853


