वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)
प्रश्न
कौन सा संवैधानिक विशेषधिकार राष्ट्रपति का नहीं है?
उत्तर वित्तीय बिल को पुनर्विचार हेतु लौटाना
प्रश्न
डिलिमिटेशन के बाद यू.पी. में निर्वाचकों की संख्या के अनुसार सबसे बड़ा लोक सभा संसदीय क्षेत्र है?
उत्तर उन्नाव
प्रश्न
लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर जी.वी. मावलंकर
प्रश्न
भारत के किस राष्ट्रपति को ‘मिसाइल मैन’ की संज्ञा दी जाती है?
उत्तर डॉ- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
प्रश्न
लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर मीरा कुमार
प्रश्न
वह राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है परंतु राष्ट्र का नेतृत्व नहीं करता है।य् यह उक्ति किस पर लागू होती है?
उत्तर राष्ट्रपति
प्रश्न
भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर 25 वर्ष
प्रश्न
किस संशोधन द्वारा जम्मू और कश्मीर राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष का पद नाम वर्ष 1965 में ‘सदर-ए-रिसायत’ से ‘राज्यपाल’ में बदल दिया गया?
उत्तर जम्मू-कश्मीर राज्य के संविधान में 6ठें संशोधन द्वारा
प्रश्न
लोक सभा में ‘शून्यकाल’की अवधि अधिक से अधिक कितनी हो सकती है?
उत्तर एक घंटा
प्रश्न
भारत संघ में लोक सभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य बन सकते है, इस प्रकार मंत्रिपरिषद की सामूहिक जिम्मेदारी किस सदन के प्रति होगी?
उत्तर लोक सभा
प्रश्न
कौन-सा राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य क्षेत्रधिकार नहीं है?
उत्तर परामर्श संबंधी क्षेत्रधिकार
प्रश्न
संघ सरकार के संदर्भ में मंत्रियों के लिए क्या प्रावधान है?
उत्तर हर एक मंत्रालय प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी मंत्री को प्रदान किया जाता है
प्रश्न
संविधान के किस प्रावधन में कहा गया है कि विधि के प्राधिकार के बिना न तो कोई कर लगाया जा सकता है और न ही एकत्रित किया जा सकता है?
उत्तर अनुच्छेद 265
प्रश्न
उत्तर प्रदेश का लोक आयुक्त अपना प्रतिवेदन किसे प्रस्तुत करता है?
उत्तर राज्यपाल को
प्रश्न
कौन-सी भारतीय संसद की वित्तीय समितियां हैं?
उत्तर सार्वजनिक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति,सार्वजनिक उपक्रम समिति,
प्रश्न
राष्ट्रीय मावाधिकार आयोग अधिनियम 1993 के अनुसार कौन एक इस आयोग का अध्यक्ष बन सकता है?
उत्तर केवल भारत का कोई सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है?
उत्तर अनुच्छेद 356
प्रश्न
कौन सी एक संवैधानिक संस्था नहीं है?
उत्तर मानवाधिकार आयोग
प्रश्न
भारत के संविधान के अनुच्छेद 360 के अधीन वित्तीय आपात से संबंधित क्या प्रावधान है?
उत्तर वित्तीय आपात की उद्घोषणा दो मास की समाप्ति पर प्रवर्तन में नहीं रहेगी यदि उस अवधि की समाप्ति से पहले संसद के दोनों सदनों के संकल्पों द्वारा उसका अनुमोदन नहीं कर दिया जाता है
प्रश्न
आपातकाल में किसके द्वारा किसी राज्य विधान सभा की अवधि बढ़ाई जा सकती है?
उत्तर संसद द्वारा
प्रश्न
किस योजना के तहत वायसराय की कार्यकारी समिति में उच्च हिंदू जाति और मुसलमानों के लिए समान संख्या/ सीटों की व्यवस्था की गई थी?
उत्तर वेवेल योजना
प्रश्न
भारत की ‘संविधान निर्मात्री सभा’ के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर डॉ- राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न
संविधान सभा में ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ किस एक के द्वारा प्रस्तुत किया गया था?
उत्तर पंडित जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न
भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा?
उत्तर 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
प्रश्न
भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत कौन है?
उत्तर जनता
प्रश्न
भारतीय संविधान में आरंभ में कितने अनुच्छेद थे
उत्तर 395
प्रश्न
शिक्षा जो प्रारंभ में राज्य सूची का विषय था, उसे समवर्ती सूची में स्थानांतरित किया गया
उत्तर 42वें संविधान संशोधन द्वारा
प्रश्न
पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है
उत्तर अनुच्छेद 243 के अंतर्गत
प्रश्न
लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कितनी सीटें (स्थान) आरक्षित हैं?
उत्तर 13 सीटें
प्रश्न
तेलंगाना राज्य बन जाने के बाद भारत के राज्यों की संख्या हो गई
उत्तर 29
प्रश्न
भाषायी आधार पर भारत में सर्वप्रथम किस राज्य का गठन (निर्माण) किया गया?
उत्तर आंध्र प्रदेश (1953 में)
प्रश्न
‘राज्य का नीति-निदेशक सिद्धांत एक ऐसा चेक है जो बैंक की सुविधानुसार अदा किया जाता है।’किसने कहा था?
उत्तर के-टी- शाह ने
प्रश्न
कौन-से शब्द 42वें संवैधानिक संशोधन द्वारा प्रस्ताव में जोड़े गए हैं?
उत्तर समाजवादी, पंथनिरपेक्ष
प्रश्न
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अस्पृश्यता का उन्मूलन करता है और किसी भी रूप में इसके आचरण का निषेध करता है?
उत्तर अनुच्छेद 17
प्रश्न
कौन-सा एक मौलिक कर्त्तव्य नहीं है?
उत्तर राष्ट्रीय महत्त्व के स्थानों और स्मारकों की रक्षा करना
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल अधिकार का प्रावधान है?
उत्तर अनुच्छेद 19
प्रश्न
भारत के सी-ए-जी- (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) कार्य करते हैं
उत्तर लोक-वित्त संरक्षक के रूप में
प्रश्न
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किस वाद में यह सिद्धान्त प्रतिपादित किया गया कि संविधान के मूल ढांचे में किसी भी प्रकार का नकारात्मक परिवर्तन नहीं किया जा सकता? ध्यातव्य है कि मूल अधिकार संविधान के मूल ढांचे के अंतर्गत आते है
उत्तर केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य
प्रश्न
किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने अनुच्छेद 368(4) के प्रावधान द्वारा न्यायिक पुनर्विलोकन के सिद्धांत को सीमित करने वाले संशोधन को समाप्त करते हुए मूल ढांचे का सिद्धांत दिया तथा न्यायिक पुर्नालोकन को संविधान का आधारभूत ढांचा बताया
उत्तर मिनर्वा मिल्स बनाम भारत सरकार
प्रश्न
कौन सा मूल अधिकार विदेशी नागरिकों को प्राप्त नहीं है?
उत्तर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार


