वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)
प्रश्न
एक क्षेत्र पंचायत का क्षेत्र निर्धारित किया जाता है
उत्तर राज्य सरकार द्वारा
प्रश्न
भारत में उपनिवेशी शासन के संदर्भ में 1883 में इल्बर्ट बिल का उद्देश्य था
उत्तर दांडिक आधिकारिता में भारतीयों व अंग्रेजों के लिए समान प्रावधान से संबंधित
प्रश्न
किस अधिनियम के अंतर्गत भारतीय विधान परिषद को बजट पर बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई?
उत्तर भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
प्रश्न
भारत के संविधान निर्माताओं ने सातवीं अनुसूची में वर्णित समवर्ती सूची की अवधारणा को ग्रहण किया था
उत्तर ऑस्ट्रेलिया के संविधान से
प्रश्न
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी पर नियंत्रण हेतु परिषद का प्रावधान किस अधिनियम में था?
उत्तर पिट्स का भारत अधिनियम
प्रश्न
कलकत्ता सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना किस वर्ष की गई?
उत्तर वर्ष, 1774
प्रश्न
भारत राज्यों का संघ है तथा संघ में अधिक शक्ति निहित है इस तरह शक्तिशाली केन्द्र संबंधी प्रावधान किस देश से अधिग्रहित है?
उत्तर कनाडा
प्रश्न
भारत में ईसाई मिशनरियों को कार्य करने की अनुमति प्राप्त हुई
उत्तर चार्टर अधिनियम
प्रश्न
गवर्नर जनरल की परिषद में कानूनी सदस्य की नियुक्ति का प्रावधान किया गया
उत्तर चार्टर अधिनियम, 1833
प्रश्न
कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत संविधान निर्मात्री परिषद में प्रत्येक प्रांत को आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था?
उत्तर 10 लाख व्यक्ति
प्रश्न
संविधान सभा की प्रमुख विशेषताएं क्या थी?
उत्तर बहुदलीय, निर्वाचित (अप्रत्यक्ष) समिति आधारित कार्य प्रणाली
प्रश्न
राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र भारतीय संविधान के किस अनुसूची का विषय है?
उत्तर पहली अनुसूची
प्रश्न
भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर डॉ- भीम राव अम्बेडकर
प्रश्न
भारतीय संविधान के निर्माण के समय सांविधानिक सलाहकार कौन थे?
उत्तर बी-एन- राव
प्रश्न
आठवीं अनुसूची का महत्व है
उत्तर भाषा के संबंध में
प्रश्न
वर्तमान में भारतीय संविधान में गणना की दृष्टि से कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियां हैं?
उत्तर 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां
प्रश्न
स्वतंत्रता के बाद भारत में भूमि सुधार में आने वाली अड़चनों के संवैधानिक समाधान हेतु संविधान के किस अनुसूची में प्रावधान किए गए है?
उत्तर नौवीं अनुसूची में
प्रश्न
भारत का राष्ट्रीय पक्षी है
उत्तर मोर
प्रश्न
कावेरी जल विवाद के अंतर्गत राज्य है
उत्तर कर्नाटक - तमिलनाडु - पांडिचेरी – केरल
प्रश्न
संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस/किन नाम/नामों से किया गया है?
उत्तर भारत तथा इंडिया
प्रश्न
भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया था
उत्तर बयालीसवें संशोधन द्वारा
प्रश्न
पार्लियामेंट (संसद) के किसी सदन के सदस्य न होने पर भी सदन की बैठक में कौन भाग ले सकता है?
उत्तर भारत का अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी)
प्रश्न
राज्य सरकार को कानूनी मामलों में सलाह देने के लिए अधिकृत है
उत्तर महाधिवक्ता
प्रश्न
भारतीय नवाचार (प्रोटोकॉल) के अनुसार पूर्वता-क्रम में सबसे पहले कौन है?
उत्तर अपने राज्य में राज्यपाल
प्रश्न
कौन सा मूल अधिकार भारतीय संविधान में नागरिकों को नहीं दिया गया है?
उत्तर सूचना का अधिकार
प्रश्न
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कौन सर्वोच्च है?
उत्तर संविधान
प्रश्न
भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था
उत्तर 26 नवंबर, 1949
प्रश्न
आर्थिक नियोजन भारतीय संविधान की किस सूची में सम्मिलित है?
उत्तर समवर्ती सूची
प्रश्न
राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांतों को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने का उद्देश्य है -
उत्तर सामाजिक और आर्थिक प्रजातंत्र को स्थापित करना
प्रश्न
राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों मे कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संवर्धन से संबंधित है?
उत्तर अनुच्छेद 51
प्रश्न
सर्वोच्च न्यायालय के गठन से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों का वर्णन मिलता है
उत्तर अनुच्छेद-124 में
प्रश्न
संवैधानिक तंत्र की विफलता के लिए अनुच्छेद 356 तथा वित्तीय आपात के लिए अनुच्छेद 360 है तो राष्ट्रीय आपात (बाह्य आक्रमण) की स्थिति से निपटने हेतु संवैधानिक उपबंध है
उत्तर अनुच्छेद 352
प्रश्न
भारत में कितने राज्य एवं संघीय प्रदेश हैं?
उत्तर वर्तमान में भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्रशासित प्रदेश है
प्रश्न
संसद द्वारा और राज्यों के विधानमंडलों द्वारा बनाई गई विधियों का विस्तार
उत्तर अनुच्छेद – 245
प्रश्न
संविधान का अनुच्छेद-54 का सार है
उत्तर भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन
प्रश्न
राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति
उत्तर अनुच्छेद 54 के अंतर्गत
प्रश्न
मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद की नियुक्ति किस अनुच्छेद की अंर्तवस्तु है?
उत्तर अनुच्छेद-164
प्रश्न
लोक सेवा आयोग के कार्यों का निर्धारण किया गया है
उत्तर अनुच्छेद-320
प्रश्न
कुछ दशाओं में काम, शिक्षा और लोक सहायता पाने का अधिकार
उत्तर अनुच्छेद 41
प्रश्न
राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांतों के विषयों में शामिल है
उत्तर मद्य निषेध


