वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)
प्रश्न
संविधान के किस अनुच्छेद में यह व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक राज्य शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा?
उत्तर अनुच्छेद 350-क
प्रश्न
भारतीय भाषाओं को, मातृभाषा के रूप में प्रयोग करने वालों का, सही अवरोही क्रम क्या है?
उत्तर बंगाली, तेलुगू, मराठी, तमिल,
प्रश्न
भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय या क्षेत्रीय दलों का दर्जा देने का अधिकार किसको है?
उत्तर चुनाव आयोग
प्रश्न
पंचायत चुनाव कितने वर्षों पर होते हैं?
उत्तर प्रत्येक पांच वर्षों में
प्रश्न
भारत के संविधान का कौन-सा एक संशोधन संघशासित प्रदेश दिल्ली को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संपरिवर्तित करता है?
उत्तर 69वां संशोधन
प्रश्न
अरुणाचल प्रदेश में पंचायतों में अनुसूचित जातियों हेतु कोई आरक्षण नहीं है, क्योंकि वहां इनकी प्रभावकारी संख्या नहीं है। यहां का समाज आदिवासी समाज है। यह किस संशोधन द्वारा शामिल किया गया?
उत्तर 83वां संविधान संशोधन
प्रश्न
पंचायती राज की त्रि-स्तरीय प्रणाली में आते हैं
उत्तर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत समिति, जिला परिषद
प्रश्न
किस राज्य सरकार का स्थानीय इकाइयों पर नियंत्रण नहीं होता?
उत्तर नागरिकों की शिकायतें
प्रश्न
स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य से थे?
उत्तर बिहार से
प्रश्न
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संवैधानिक विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के अपील क्षेत्रधिकार से संबंधित है?
उत्तर अनुच्छेद 13। को मिलाकर अनुच्छेद 132 को पढ़ना
प्रश्न
राज्य सभा को स्थायी सदन कहते हैं, क्योंकि
उत्तर इसे विघटित नहीं किया जा सकता है
प्रश्न
राज्य सभा का सभापति कौन है?
उत्तर उप-राष्ट्रपति
प्रश्न
राज्य सरकार का कार्यकारी अध्यक्ष/संवैधानिक प्रमुख कौन है?
उत्तर राज्यपाल
प्रश्न
भारतीय संविधान का कौन सा प्रावधान मंत्रिपरिषद की नियुक्ति तथा पदच्युति को विवेचित करता है
उत्तर अनुच्छेद 75
प्रश्न
आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री होते हैं
उत्तर लोक सभा सदस्य
प्रश्न
राजनीतिक शब्दावली में शून्यकाल का अर्थ है
उत्तर प्रश्न उत्तर सत्र
प्रश्न
भारत के प्रधानमंत्रियों में से कौन अपने कार्यकाल में संसद में कभी भी उपस्थित नहीं हुआ?
उत्तर चौधरी चरण सिंह
प्रश्न
एक ऐसी याचिका जो न्यायपालिका द्वारा जारी की जाती है तथा जिसमें कार्यपालिका से कहा जाता है कि वह, ऐसा कार्य करे जो उसे प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत करना चाहिए था, उस रिट (याचिका) को क्या कहा जाता है?
उत्तर मैंडमस (परमादेश)
प्रश्न
बाबरी मस्जिद/राम जन्मभूमि का विवाद जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय (लखनऊ न्यायापीठ) के समक्ष है, किस प्रकार का मुकदमा है?
उत्तर स्वत्वाधिकार मुकदमा
प्रश्न
केंद्र तथा राज्यों के मध्य शक्तियों के वितरण के लिए भारत का संविधान तीन सूचियों को प्रस्तुत करता है, कौन से दो अनुच्छेद शक्तियों को विनियमित करते हैं?
उत्तर अनुच्छेद 245 तथा 246
प्रश्न
संविधान समीक्षा आयोग, जिसे फरवरी 2000 में गठित किया गया, के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर एम-एन- वेंकटचेलैया
प्रश्न
भारतीय संसद किस रीति से प्रशासन पर नियंत्रण करती है?
उत्तर संसदीय समितियाें के माध्यम से
प्रश्न
भारत में किसके अंतर्गत पंचायती राज प्रणाली की व्यवस्था की गई है?
उत्तर अनुच्छेद 40, राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत
प्रश्न
राज्य कृषि और पशुपालन को आधुनिक और वैज्ञानिक प्रणालियों से संगठित करेगा तथा गायों और बछड़ों के साथ दुधारू और वाहक पशुओं की नस्लों के परिरक्षण, सुधार व वध पर प्रतिषेध करेगा
उत्तर अनुच्छेद 48
प्रश्न
मंत्रिपरिषद और मंत्रियों के बारे में उपबन्ध संविधान के किस अनुच्छेद में है?
उत्तर अनुच्छेद 74 (मंत्रिपरिषद), अनुच्छेद 75 (प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति)
प्रश्न
किस संविधान संशोधन द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए 10 मूल कर्त्तव्य संविधान में जोड़े गए?
उत्तर 42वें
प्रश्न
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संवैधानिक प्रावधानों को संसद/राज्य विधान सभाओं द्वारा बनाए गए नियमों/कानूनों पर प्राथमिकता प्रदान करता है?
उत्तर अनुच्छेद 13
प्रश्न
हमारी मिली-जुली संस्कृति की समृद्ध विरासत को संरक्षित करना
उत्तर मूल कर्त्तव्य है
प्रश्न
कानूनी विषयों पर राज्य सरकार को कौन परामर्श देता है?
उत्तर एडवोकेट जनरल
प्रश्न
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति की जाती है
उत्तर राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न
कर्त्तव्यों में से कौन से एक भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा पालन नहीं किया जाता?
उत्तर सार्वजनिक धन की प्राप्ति और निर्गम का नियंत्रण करना और यह सुनिश्चित करना कि सार्वजनिक राजस्व राजकोष में जमा हो
प्रश्न
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त ‘समाजवाद’ शब्द को किस अनुच्छेद/अनुच्छेदों के साथ मिलाकर पढ़ने से सर्वोच्च न्यायालय को समान कार्य के लिए समान वेतन को मौलिक अधिकार परिभाषित करने की शक्ति प्राप्त हुई?
उत्तर अनुच्छेद 14 तथा 16
प्रश्न
लोक सभा के लिए चुनाव में निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा है
उत्तर 25 वर्ष
प्रश्न
भारत में अल्पसंख्यकों के विषय में क्या प्रावधान है?
उत्तर भारत सरकार ने पांच समुदायों यथा मुसलमानों, सिखों, ईसाइयो, बौद्धों, पारसियों को अल्पसंख्यकों के रूप में अनुसूचित किया है_ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को 1993 में सांविधानिक दर्जा दिया गया_ भारत का संविधान धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों को मान्यता और संरक्षण देता है
प्रश्न
भारत के राजनीतिक दलों के संबंध में क्या प्रावधान है?
उत्तर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 राजनीतिक दलों के पंजीकरण का प्रावधान करता है_ राजनीतिक दलों का पंजीकरण निर्वाचन आयोग करता है_ राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक दल वह है जिसे चार या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त है_ 1991 के आम चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त छः राष्ट्रीय और 48 राज्य स्तरीय दल थे
प्रश्न
लोक सभा की बैठक समाप्त की जा सकती है?
उत्तर स्थगन द्वारा, सत्रवसान द्वारा, विघटन द्वारा
प्रश्न
लोक सभा में बिहार को आवंटित स्थान किन राज्यों को आवंटित स्थानों का योग है?
उत्तर असम (14) तथा मध्य प्रदेश (29)
प्रश्न
भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित है?
उत्तर संसद
प्रश्न
भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर राष्ट्रपति
प्रश्न
किन परिस्थितियों में सर्वोच्च न्यायालय के तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है?
उत्तर जब न्यायालय के किसी सत्र के लिए न्यायाधीशों का कोरम नहीं होता है


