वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)
प्रश्न
अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति राज्य के उत्तरदायित्व का उल्लेख करता है?
उत्तर नीति निर्देशक सिद्धांत
प्रश्न
अनुच्छेद 249 के खंड (1) के अंतर्गत पारित प्रस्ताव किस अवधि से अधिक समय के लिए प्रवृत्त नहीं रहेगा?
उत्तर एक वर्ष
प्रश्न
भारत में एक नया राज्य सृजित करने वाले विधेयक को पारित होना अनिवार्य है
उत्तर संसद में साधारण बहुमत द्वारा
प्रश्न
यदि उपाध्यक्ष लोक सभा की अध्यक्षता कर रहे हों, तो उन्हें एक अधिकार प्राप्त है कि वह
उत्तर मत-बराबरी की अवस्था में मतदान कर सकते हैं।
प्रश्न
किस राज्य से लोक सभा के दो सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं?
उत्तर त्रिपुरा से
प्रश्न
डॅा- भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान के किस भाग को संविधान की आत्मा कहा गया है?
उत्तर अनुच्छेद 32 (सांविधानिक उपचारों का अधिकार)
प्रश्न
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत की विदेश नीति से संबंधित है?
उत्तर अनुच्छेद 51
प्रश्न
भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय करारों को प्रभावी करने के लिए राज्य सूची के किसी विषय पर संसद को कानून बनाने की शक्ति है?
उत्तर अनुच्छेद 73 (ख) अनुच्छेद 253
प्रश्न
लोक सभा और राज्य सभा से पारित विधेयक पर राष्ट्रपति की सहमति के लिए संविधान में किए गए प्रावधान
उत्तर अनुच्छेद 111 के अधीन
प्रश्न
अनुच्छेद 22 स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित किस प्रावधान का समर्थन करता है?
उत्तर गिरफ्तारी और निरोध से सरंक्षण
प्रश्न
संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त है?
उत्तर अनुच्छेद 123
प्रश्न
संविधान के अंतर्गत किस अनुच्छेद में नए राज्यों के प्रवेश या स्थापना का वर्णन किया गया है?
उत्तर अनुच्छेद 2
प्रश्न
भारत के संविधान के वे अनुच्छेद जो जम्मू-कश्मीर राज्य में स्वयमेव लागू होते हैं
उत्तर वे हैं अनुच्छेद 1 एवं 370
प्रश्न
संवैधानिक संस्था CAG का उल्लेख किया गया है
उत्तर अनुच्छेद 148 में
प्रश्न
भारतीय संविधान की छठीं अनुसूची किन राज्यों के जनजातीय क्षेत्र के प्रशासन से संबंधित है?
उत्तर असम, मेघालय, त्रिपुरा तथा मिजोरम
प्रश्न
अनुसूचित जाति और जनजाति के संरक्षण हेतु संवैधानिक संस्था का प्रावधान किया गया है
उत्तर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोगा (अनुच्छेद 338)
प्रश्न
केंद्र व राज्यों के मध्य करों के निर्धारण संबंधी प्रावधान, जिनका वर्णन संविधान में किया गया है उस संस्था का संबंध है
उत्तर वित्त आयोग (अनुच्छेद 280)
प्रश्न
संविधान के प्रावधानों में संशोधन करने वाले संवैधानिक प्रावधान का वर्णन किस अनुच्छेद में किया गया है?
उत्तर अनुच्छेद 368
प्रश्न
राज्य की शक्तियों पर नियंत्रक की भूमिका निभाता है
उत्तर मूल अधिकार (भाग III, अनुच्छेद 12-35)
प्रश्न
अनुच्छेद 29 के अंतर्गत किनके हितों के संरक्षण की बात की गई है?
उत्तर अल्पसंख्यक वर्गों के हितों का संरक्षण
प्रश्न
संविधान के भाग 4 राज्य की नीति निदेशक तत्व के अंतर्गत राज्य की परिभाषा का उल्लेख किया गया है
उत्तर अनुच्छेद 36 (परिभाषा)
प्रश्न
संघ का नाम और अधीनस्थ क्षेत्र का वर्णन किया गया है
उत्तर अनुच्छेद 1
प्रश्न
भारत में, नागरिकों के मौलिक अधिकारों में संशोधन कौन कर सकता है?
उत्तर संसद
प्रश्न
अनुच्छेद 21(क) के अंतर्गत छः से चौदह वर्ष के सभी बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के प्रावधान को मूल अधिकारों की श्रेणी में रखने की प्रमुख वजह क्या हैं?
उत्तर प्रजातांत्रिक समाज में विकास के अवसर का आधार
प्रश्न
भारतीय संविधान में ‘स्वतंत्रता का अधिकार’ चार अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है जो हैं
उत्तर अनुच्छेद 19 से अनु- 22 तक
प्रश्न
विधि के समक्ष समता का प्रावधान मिलता है
उत्तर अनुच्छेद 14
प्रश्न
राज्य निदेशक तत्व में वर्णित अनुच्छेद 44 का संबंध किस विषय से है?
उत्तर समान नागरिक संहिता
प्रश्न
भारत के संविधान में नवीं अनुसूची के अतंर्गत शामिल विषय है
उत्तर कतिपय अधिनियमों का सरंक्षण
प्रश्न
भारत के संविधान की उद्देशिका में कितने प्रकार के न्याय की व्यवस्था दी गई है?
उत्तर तीन (सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक)
प्रश्न
नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2015 के अंतर्गत कौन भारतीय कार्डधारक प्रवासी नागरिक के रूप में पंजीकृत होने के लिए अर्ह नहीं है?
उत्तर वे भारतीय जो विभाजन के उपरांत पाकिस्तान प्रवास कर गए
प्रश्न
भारत राज्य के प्रमुख लक्षण है
उत्तर लोक कल्याणकारी, गणतंत्र, प्रजातांत्रिक राज्य व्यवस्था
प्रश्न
‘पीपुल्स वार ग्रुप’नामक आतंकवादी संगठन स्थित है
उत्तर आंध्र प्रदेश में
प्रश्न
संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची द्वारा केंद्र और राज्यों की विधायी शक्तियों का वितरण किया गया है
उत्तर सातवीं अनुसूची के अंतर्गत
प्रश्न
भाषा के आधार पर राज्यों के गठन हेतु राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर 29 दिसंबर, 1953 को
प्रश्न
भारत में ‘न्यायिक सक्रियता’ संबंधित है
उत्तर जनहित याचिका से
प्रश्न
14वें वित्त आयोग का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर वाई-वी- रेड्डी
प्रश्न
‘बंदी प्रत्यक्षीकरण’ का लेख जारी करने का अधिकार प्राप्त है
उत्तर सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों को
प्रश्न
राज्य वित्त आयोग है
उत्तर संवैधानिक संस्था
प्रश्न
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने ‘संविधान के आधारभूत ढांचे’ के सिद्धांत को स्पष्ट किया है
उत्तर केशवानंद भारती वाद 1973 में
प्रश्न
कोई विधेयक जिसमें केवल व्यय अंतर्निहित है और अनुच्छेद 110 में विनिर्दिष्ट कोई विषय उसमें सम्मिलित नहीं है
उत्तर संसद के किसी भी सदन में प्रारंभ किया जा सकता है


