वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)
प्रश्न
भारत में वह मंत्री जो संसद के सदनों में से किसी सदन का भी सदस्य नहीं है उसे मंत्री के पद से मुक्त हो जाना पड़ता है
उत्तर छः माह बाद
प्रश्न
किस राज्य में विधान परिषद है?
उत्तर बिहार
प्रश्न
भारतीय संविधान में कौन राज्य की विधान सभाओं के निर्वाचन का प्रावधान प्रस्तुत करता है?
उत्तर अनुच्छेद 170
प्रश्न
यदि किसी राज्य की विधान सभा का अध्यक्ष (स्पीकर) पद त्यागना चाहे तो उसे अपना त्यागपत्र किसे देना चाहिए
उत्तर उपाध्यक्ष को
प्रश्न
किनको लोक सभा और राज्य सभा दोनों के निर्वाचनों में मतदान का अधिकार है?
उत्तर राज्य विधानमंडल के निम्न सदन के निर्वाचित सदस्यों को
प्रश्न
भारत के किस प्रधानमंत्री की मृत्यु देश से बाहर हुई?
उत्तर लाल बहादुर शास्त्री
प्रश्न
संसद के दोनों सदनों की संयुक्त अधिवेशन आयोजित होता है
उत्तर एक ऐसे विधेयक पर विचार करने और उसे पारित करने के लिए जिस पर दोनों सदनों में मतभेद हो
प्रश्न
भारतीय संविधान में अवशिष्ट शक्तियां किसमें सन्निहित हैं?
उत्तर संसद
प्रश्न
भारत में राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय प्राप्त करने के लिए कौन-सी संविधानेत्तर और विधित्तर संस्था/संस्थाएं हैं?
उत्तर राष्ट्रीय विकास परिषद, राज्यपाल सम्मेलन
प्रश्न
राज्य सरकारों को कृषि आयकर कौन समानुदेशित करता है?
उत्तर भारत का संविधान
प्रश्न
वोहरा समिति किस विषय के अध्ययन के लिए बनाई गई थी?
उत्तर राजनेताओं तथा अपराधियों की सांठगांठ
प्रश्न
1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्यपालिका परिषद के उपसभापति थे
उत्तर जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न
भारतीय संविधान सभा की स्थापना की गई थी
उत्तर 09 दिसंबर, 1946 को
प्रश्न
भारत एक विशेष संघीय व्यवस्था पर आधारित है जिसमें
उत्तर राज्यों की तुलना में संघ अधिक शक्तिशाली है
प्रश्न
भारत में संघ राज्यों का प्रशासन होता है
उत्तर राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न
भारतीय संविधान कौन-सी नागरिकता प्रदान करता है?
उत्तर एकल नागरिकता
प्रश्न
भारत के अटॉर्नी जनरल मुख्य विधि सलाहकार हैं
उत्तर भारत सरकार के
प्रश्न
यदि मृत्यु, त्यागपत्र अथवा हटाए जाने की स्थिति में भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाए, तो उस पद का कार्यभार कौन संभालेगा?
उत्तर उप-राष्ट्रपति
प्रश्न
लोक सभा चुनाव का कोई प्रत्याशी अपनी जमानत खो देता है, यदि उसे प्राप्त न हो सके
उत्तर वैध मतों का 1/6 भाग
प्रश्न
भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया
उत्तर 26 नवंबर, 1949 को
प्रश्न
भारत में प्रजातंत्र का प्रमुख आधार है
उत्तर मूल अधिकार
प्रश्न
किससे निर्धारित होता है कि भारत का संविधान परिसंघीय है?
उत्तर केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण
प्रश्न
भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरंभ होती है - हम भारत के लोग
उत्तर शब्दों से
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं?
उत्तर अनुच्छेद 12 से 35
प्रश्न
भारत का सॉलिसिटर होता है
उत्तर एक न्यायिक सलाहकार
प्रश्न
भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से हटाया जा सकता है
उत्तर संसद द्वारा
प्रश्न
भारत के राष्ट्रपति को कार्य-अवधि की समाप्ति से पूर्व भी पद से हटाया जा सकता है
उत्तर महाभियोग द्वारा
प्रश्न
जहाँ तक लोक सभा में प्रतिनिधित्व का प्रश्न है, कौन से राज्य दूसरे तथा तीसरे दर्जे पर हैं?
उत्तर बिहार (40) तथा महाराष्ट्र (48)
प्रश्न
भारत के चौथे राष्ट्रपति
उत्तर श्री. वी.वी. गिरि थे
प्रश्न
लोक सभा के स्पीकर का निर्वाचन होता है
उत्तर लोक सभा के सभी सदस्यों द्वारा
प्रश्न
न्यायिक पुनर्विलोकन में न्यायालय को कौन सा अधिकार है?
उत्तर यदि कोई कानून या आदेश संविधान के विपरीत हो तो उसे असंवैधानिक घोषित करना
प्रश्न
संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार किसे है?
उत्तर सर्वोच्च न्यायालय
प्रश्न
राज्य विधान सभाओं में आंग्ल-भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया है?
उत्तर अनुच्छेद 333
प्रश्न
संसद के दो सत्रें के बीच अधिकाधिक अंतराल होना चाहिए
उत्तर छः महीने का
प्रश्न
राज्य सभा के प्रत्याशी हेतु अधिवास संबंधी प्रावधान
उत्तर लोक सभा और राज्य सभा में एक बात में अंतर है कि लोक सभा का निर्वाचन तो कोई प्रत्याशी भारत के किसी भी राज्य से लड़ सकता है पर राज्य सभा का प्रत्याशी सामान्यतः वहीं का होना चाहिए जहां से वह प्रत्याशी बन रहा है
प्रश्न
किस उच्च न्यायालय ने यह फैसला दिया है कि एक ही बार में तीन बार तलाक कहने से तलाक होना गैर कानूनी है?
उत्तर इलाहाबाद उच्च न्यायालय
प्रश्न
केंद्र सरकार संबंधों को विशेष रूप से किस प्रसंग में ‘म्युनिसिपल संबंध’ कहा गया है?
उत्तर वित्तीय मामले में राज्य पर केंद्र के नियंत्रण के प्रसंग में
प्रश्न
भारत में विधान सभा/विधान परिषद निर्वाचनों के लिए कौन-कौन सी निर्वाचन प्रणालियों की स्वीकृत प्रदान की गई है?
उत्तर वयस्क मताधिकार के आधार पर प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली_ एकल संक्रमणीय मत के द्वारा अनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली
प्रश्न
‘निर्गम मत सर्वेक्षण’के विषय में क्या प्रावधान किया गया है?
उत्तर निर्गम मत सर्वेक्षण अभिव्यक्ति का प्रयोग मतदाताओं के उस निर्वाचनेत्तर सर्वेक्षण को व्यक्त करता है, जिससे यह पता चले कि मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किस प्रत्याशी के पक्ष में किया
प्रश्न
कौन-सी भाषा बलूचिस्तान की है, किंतु भाषाशास्त्रीय दृष्टि से द्रविड परिवार की है?
उत्तर ब्राहुई


