वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भारतीय राजव्यवस्था)
प्रश्न
लोक लेखा समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है
उत्तर लोक सभा में
प्रश्न
धन विधेयक को प्रस्तुत किया जाता है
उत्तर लोक सभा में
प्रश्न
संसद में शून्य काल का समय है
उत्तर दोपहर 12 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक
प्रश्न
भारत की जनता द्वारा निर्धारित उच्चतम विधायी संस्था संसद है, संविधान में संशोधन करने का एकाधिकार किसे प्राप्त है?
उत्तर संसद को, अनुच्छेद 368 के अंतर्गत
प्रश्न
किसको राज्यों की सीमाओं को परिवर्तित करने की शक्ति प्राप्त है?
उत्तर संसद को
प्रश्न
भारत का संघीय न्यायालय स्थापित किया गया
उत्तर वर्ष 1937 में
प्रश्न
लोक सभा में आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान भारत के संविधान में किया गया है
उत्तर अनुच्छेद 331 द्वारा
प्रश्न
अनुच्छेद 108 के अंतर्गत लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है
उत्तर राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न
कौन लोक सभा के सत्र का अवसान करने के लिए प्राधिकृत है
उत्तर राष्ट्रपति
प्रश्न
भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार लिया गया है
उत्तर यू.एस.ए. के संविधान से
प्रश्न
विश्व का सबसे बड़ा संविधान है
उत्तर भारत का
प्रश्न
लिखित संविधान का प्रारंभ किस देश से हुआ?
उत्तर अमेरिका
प्रश्न
किसने भारतीय गणतंत्र के बारहवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था?
उत्तर प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
प्रश्न
किसको अपने कर्त्तव्यों के पालन में भारत के राज्यक्षेत्र में सभी न्यायालयों में सुनवाई का अधिकार होगा?
उत्तर महान्यायवादी को
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्त होती है?
उत्तर अनुच्छेद 148
प्रश्न
कौन भारतीय संविधान के अंतर्गत मौलिक कर्त्तव्यों में सम्मिलित नहीं है?
उत्तर ग्राम पंचायतों के गठन में सहायता करना
प्रश्न
सम्पत्ति के अधिकार को समाप्त कर दिया गया
उत्तर 44वां संशोधन द्वारा 1978 में
प्रश्न
संविधान की आत्मा कहलाता है
उत्तर संवैधानिक उपचारों के प्रति अधिकार (अनुच्छेद 32)
प्रश्न
भारतीय संविधान में ‘समानता का अधिकार’पांच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है, वे हैं
उत्तर अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18 तक
प्रश्न
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में 42वें संविधान संशोधन विधेयक द्वारा ‘मूल कर्त्तव्यों’ को सम्मिलित किया गया है?
उत्तर अनुच्छेद 51A में
प्रश्न
संविधान सभा द्वारा संविधान को अंगीकृत किया गया था
उत्तर 26 नवम्बर, 1949 को
प्रश्न
किस एक को नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक तथा भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है?
उत्तर उच्चतम न्यायालय
प्रश्न
अनुच्छेद 45 के अंतर्गत किस श्रेणी के बच्चों के लिए मुफ्रत और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान किया गया है?
उत्तर छः वर्ष तक के बच्चों के लिए
प्रश्न
काम की न्यायसंगत और मानवोचित दशाओं का तथा प्रसूति सहायता का उपबंध
उत्तर अनुच्छेद 42
प्रश्न
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद प्रशासनिक अधिकरण से संबधित है?
उत्तर अनुच्छेद 323(क)
प्रश्न
अनुच्छेद 76 में प्रावधान है
उत्तर भारत के महान्यायवादी के लिए
प्रश्न
लोक सभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियाें के लिए स्थानों का आरक्षण
उत्तर अनुच्छेद 330
प्रश्न
लोक सेवा आयोग के कार्य का वर्णन संविधान के किस अनुच्छेद में मिलता है?
उत्तर अनुच्छेद 320
प्रश्न
भारत के संविधान की पांचवीं अनुसूची और छठीं अनुसूची के उपबंध किस लिए किए गए हैं?
उत्तर अनुसूचित जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए
प्रश्न
किस एक प्रलेख को किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का महानतम रक्षक माना जाता है?
उत्तर बंदी प्रत्यक्षीकरण
प्रश्न
कौन-सा एक भारतीय संविधान का संघीय लक्षण नहीं है?
उत्तर एकल नागरिकता
प्रश्न
भारतीय संविधान की विशेषता नहीं है
उत्तर अध्यक्षात्मक सरकार
प्रश्न
भारतीय संविधान का अभिभावकत्व निहित है
उत्तर सर्वोच्च न्यायालय में
प्रश्न
भारत के संविधान के अंतर्गत किसको राज्यों की सीमाओं को परिवर्तित करने की शक्ति प्राप्त है?
उत्तर संसद को
प्रश्न
कौन-सी भारतीय संविधान की विशेषता नहीं है?
उत्तर अध्यक्षात्मक सरकार
प्रश्न
भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है, क्योंकि
उत्तर मंत्रिपरिषद, लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है
प्रश्न
भारत के संविधान की चौथी अनुसूची विवेचित करती है
उत्तर राज्य सभा में स्थानों के आवंटन को
प्रश्न
यदि भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाए और कोई उप-राष्ट्रपति भी न हो तब कौन कार्यवाहक राष्ट्रपति होगा?
उत्तर सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न
भारतीय संविधान में समानता का अधिकार 5 अनुच्छेदों द्वारा स्वीकृत है। वे हैं
उत्तर अनुच्छेद 14.18
प्रश्न
भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए कम से कम कितने दिन पूर्व सूचना देने की आवश्यकता होती है?
उत्तर 14 दिन


