वनलाइनर सामान्य ज्ञान (भौतिक विज्ञान)

प्रश्न

प्रेशर कुकर के अन्दर का उच्चतम ताप निर्भर करेगा

उत्तर

ऊपर के छेद का क्षेत्रफल व उस पर रखा गया वजन

प्रश्न

जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट जाती है, क्योंकि।

उत्तर

पानी जमने पर फैलता है

प्रश्न

एक मजदूर रेल की पटरी पर कार्य कर रहा था। एक लड़का कुछ दूरी पर अपने कान पटरियों पर रखकर जब मजदूर द्वारा की जाने वाली हथौड़े की आवाज को सुनता है तो उसे दो बार आवाजें सुनाई देती है इसका कारण है,

उत्तर

ध्वनि का वेग इस्पात में वायु की अपेक्षा अधिक होता है

प्रश्न

रेडियोधर्मी पदार्थ उत्सर्जित करता है

उत्तर

अल्फाकण, वीटाकण और गामा किरण

प्रश्न

एक माइक्रॉन बराबर है

उत्तर 1.100 मिलीमीटर

प्रश्न

सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है, क्योंकि

उत्तर

बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है

प्रश्न

लोहे की कील पारे पर क्यो तैरती है, जबकि वह पानी में डूब जाती है

उत्तर

लोहे का घनत्व पानी से अधिक तथा पारे से कम है।

प्रश्न

आकाश नीला लगता है क्योंकि

उत्तर

लघु तरंग दीर्घ तरंगों की अपेक्षा वायुमण्डल द्वारा अधिक प्रकीर्ण होती है

प्रश्न

शीशे की छड़ जब भाप में रखी जाती है, इसकी लम्बाई और चौड़ाई में क्या परिवर्तन होता है

उत्तर

दोनों बढ़ती है

प्रश्न

कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाज़ा खोलकर

उत्तर

आप अंततः कमरे को थोड़ा गर्म कर सकते हैं

प्रश्न

अतिचालकता का लक्षण है

उत्तर

शून्य पारगम्यता

प्रश्न

अर्नेस्ट रदफोर्ड ने रॉयल सोसाइटी से नाभिकीय शक्ति के बारे में बताया

उत्तर

नाभकीय शक्ति को प्राप्त नहीं किया जा सकता है, मैटर को ऊर्जा में परिवतर्तित नहीं किया जा सकता है

प्रश्न

परमाणु बम का सिद्धांत आधारित है

उत्तर

नाभिकीय विखण्डन पर

प्रश्न

परमाणु बम का कार्यकारी सिद्धांत यूरेनियम का नाभिकीय विखण्डन है और हाइड्रोजन बम का कार्यकारी सिद्धांत है

उत्तर

ड्यूटोरियम का नाभिकीय संलयन

प्रश्न

चालक की वैद्युत प्रतिरोधकता की इकाई है।

उत्तर ओम-मीटर

प्रश्न

पृथ्वी का पलायन बेग है

उत्तर

11.2 किमी/सेकंड

प्रश्न

धूप से बचने के लिए छाते में रंग संयोजन सबसे उचित है

उत्तर

ऊपर उजला नीचे काला

प्रश्न

भाप से हाथ अधिक जलता है अपेक्षाकृत उबलते हुए जल से क्योंकि

उत्तर

भाप में गुप्त ऊष्मा रहती है

प्रश्न

‘पराध्वनिक जेट’ की उड़ान के कारण क्या होता है

उत्तर

ओजोन लेयर में बाधा

प्रश्न

मनुष्यों के लिए शोर की सहन-सीमा करीब-करीब होती है

उत्तर

85 डेसिबल

प्रश्न

एक रेडियों स्टेशन से 30 मीटर बैंड पर प्रसारण प्राप्त होता है। इस स्टेशन द्वारा घोषित वाहक तरंगों की आवृत्ति है

उत्तर

10 MHz

प्रश्न

फ्यूज में प्रयुक्त होने वाले तार की विशेषता होती है

उत्तर

उच्च प्रतिरोधक शक्ति / निम्नगलनांक

प्रश्न

सामान्य टयूबलाइट में कौन सी गैस होती है?

उत्तर

आर्गन के साथ मर्क्यूरी वेपर

प्रश्न

जब कोई वस्तु ऊपर से गिराई जाती है, तो उसका भार होता है

उत्तर

अपरिवर्तित

प्रश्न

लकड़ी, लोहे व मोम के समान आकार के टुकड़ों को समान ऊँचाई से पृथ्वी पर गिराया जाता है तो पृथ्वी की सतह पर कौन पहले पहुँचेगा

उत्तर

सभी साथ-साथ पहुँचेंगें

प्रश्न

हवा में लोहे और लकड़ी की समान भार की गेंद को समान ऊँचाई से गिराने पर

उत्तर

लकड़ी की गेंद बाद में गिरेगी

प्रश्न

एक्स-रे की खोज की गई

उत्तर

डब्ल्यू. के. रॉन्टजेन

प्रश्न

अगर किसी वस्तु को 8 किमी- प्रति सेकंड के वेग से अंतरिक्ष में फेका जाए तो क्या होगा?

उत्तर

वह वापस पृथ्वी पर आ गिरेगी

प्रश्न

हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन की स्याही निकलने लगती है।

उत्तर

वायुदाब में कमी के कारण

प्रश्न

वस्तु की मात्र बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा

उत्तर

घनत्व

प्रश्न

पानी का आपेक्षिक घनत्व सर्वाधिक होता है

उत्तर

4° सेल्सियस पर

प्रश्न

‘रमन प्रभाव’ का प्रकाश की उन किरणों से सम्बंध है जो आर-पार जाती है

उत्तर

सभी पारदर्शी माध्यम के

प्रश्न

एक रंगीन टेलीविजन में तीन आधारभूत रंगों के मिश्रण से रंग बनते है, ये हैं।

उत्तर

लाल, हरा, तथा नीला

प्रश्न

विद्युत खपत को बढ़ते क्रम में प्रदर्शित कर रहा है

उत्तर

पंखा, टेलीविजन, विद्युत प्रेस, इलेक्ट्रिक केटल

प्रश्न

परम शून्य तापमान पर अर्धचालकों में विद्युत प्रतिरोध हो जाता है

उत्तर

संपूर्ण (अनंत)

प्रश्न

परमाणु रिएक्टर क्या है?

उत्तर

आणविक भट्टी

प्रश्न

भारत में प्रचुर मात्र में उपलब्ध महत्वपूर्ण नाभिकीय ईधन है

उत्तर

थोरियम

प्रश्न

अगर चालू नाभिकीय रिएक्टर में ‘कंट्रोल छड़ों’ का उपयोग नहीं किया जाए तो क्या होगा?

उत्तर

चेन प्रक्रिया सीमा से बाहर चली जाएगी

प्रश्न

शीघ्रोत्पादी रिएक्टर है (Fast Breeder Reactor) बिजली पैदा करने वाला एक नाभिकीय रिएक्टर, जो बिजली उत्पन्न करता है

उत्तर

विगलन प्रक्रिया के द्वारा

प्रश्न

भार हीनता होती है

उत्तर

शून्य-गुरूत्वाकर्षण की स्थिति में

Showing 401-440 of 472 items.