वनलाइनर सामान्य ज्ञान (क्षेत्रफल)
प्रश्न
भारत में पंचायती राज किसका प्रतिनिधित्व करता है?
उत्तर शक्तियों का विकेंद्रीकरण, लोगों की हिस्सेदारी, सामुदायिक विकास
प्रश्न
किस संवैधानिक संशोधन के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक स्तर प्राप्त हुआ?
उत्तर 73वां संशोधन
प्रश्न
73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 क्या निर्दिष्ट करता है?
उत्तर देश में मजबूत एवं जीवंत पंचायती राज संस्थाओं की बुनियाद रखना
प्रश्न
किसी कालेज का विद्यार्थी अपने नगर की नगर परिषद में चुने जाने का इच्छुक है। उसके नामांकन की वैधता अन्य शर्तों के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण शर्त पर निर्भर होगी कि
उत्तर उसका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो
प्रश्न
भारत में कौन-सा विषय पंचायती राज संस्थाओं की शक्तियों के अंतर्गत नहीं आता है?
उत्तर न्यायिक पुनर्वीक्षण
प्रश्न
स्थानीय शासन हेतु आंध्र प्रदेश की प्रमुख इकाई कौन है?
उत्तर मंडल प्रजा परिषद
प्रश्न
उप-प्रभाव स्तर पर जिला स्तर का प्रावधान कहां मिलता है?
उत्तर असम
प्रश्न
भारत के किस राज्य में स्थानीय स्तर पर जनजातीय परिषद का उल्लेख है?
उत्तर मेघालय
प्रश्न
भारत के किस राज्य में ग्राम पंचायतों का अभाव है?
उत्तर मिजोरम
प्रश्न
पंचायती राज को किस प्रावधान के अंतर्गत स्वशासन की इकाई के रूप में संगठित किया गया?
उत्तर भारतीय संविधान का 73वां संशोधन
प्रश्न
पंचायती राज का प्रधान लक्ष्य क्या है?
उत्तर ग्रामवासियों में शक्ति का विकेंद्रीकरण
प्रश्न
अक्टूबर, 1959 में पंचायत राज भारत में सर्वप्रथम कहां आरंभ किया गया?
उत्तर राजस्थान में
प्रश्न
1992 में अधिनियमित नए पंचायती राज बिल में पहले से हटकर अनेक नए प्रावधान है। कौन-सा एक ऐसा प्रावधान नहीं है?
उत्तर पंचायतों के सदस्यों के लिए नियमित पारिश्रमिक, ताकि उनकी समय-पाबंदी और जवाबदेही सुनिश्चित हो
प्रश्न
महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा दिया गया है?
उत्तर 1992 का 73वां संशोधन
प्रश्न
पंचायती राज किस प्रकार की व्यवस्था है?
उत्तर स्थानीय स्तर पर स्वशासन की,लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की
प्रश्न
सफलतापूर्वक कार्य हेतु पंचायती राज को किस समूह की पूरे सहयोग की जरूरत पड़ती है
उत्तर स्थानीय जनता की
प्रश्न
पंचायती राज व्यवस्था में शासन प्रणाली की संरचना क्या है?
उत्तर ग्राम, खंड और जिला स्तर पर स्थानीय स्वशासन की त्रि-स्तरीय संरचना,
प्रश्न
भारतीय संविधान में स्थानीय शासन की कौन-सी व्यवस्था इसे विश्व के अन्य संविधानों से अलग करती है?
उत्तर परिसंघीय प्रणाली में स्थानीय शासन की व्यवस्था
प्रश्न
पंचायती राज किस विषय में सम्मिलित है?
उत्तर राज्य सूची में
प्रश्न
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य की सरकारों को ग्राम पंचायतों को संगठित करने का निर्देश देता है?
उत्तर अनुच्छेद 40
प्रश्न
प्रथम पंचायती राज व्यवस्था का उदघाटन पं- जवाहरलाल नेहरू द्वारा 2 अक्टूबर, 1959 को किस स्थान से किया गया था?
उत्तर नागौर में
प्रश्न
73वां संविधान संशोधन 24 अप्रैल, 1993 से देश में प्रभावी हुआ है, यह राजस्थान में क्या प्रोत्साहित करेगा?
उत्तर स्वशासन व्यवस्था
प्रश्न
भारत में पंचायती राज्य की अनुशंसा के लिए बनी समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर बलवंत राय मेहता
प्रश्न
मेयर का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर 5 वर्ष
प्रश्न
किसने पंचायती राज व्यवस्था में द्वि-स्तरीय पद्धति की अनुशंसा की?
उत्तर अशोक मेहता
प्रश्न
किसने पंचायती राज व्यवस्था में स्थानीय स्वशासन पद्धति की अनुशंसा की?
उत्तर एल-एम- सिंघवी
प्रश्न
राज्य को पुनर्परिभाषित किया गया किस संशोधन द्वारा?
उत्तर 18वां संशोधन


