वनलाइनर सामान्य ज्ञान (राजकोषीय नीति एवम् राजस्व)

प्रश्न

औद्योगिकरण की रणनीति के रूप में आयात प्रतिस्थापन की अवधारणा प्रारम्भ की गई

उत्तर तृतीय पंचवर्षीय योजना द्वारा

प्रश्न

किस पंचवर्षीय योजना में (भारी उद्योगों की स्थापना और) तीव्र औद्योगिकरण को प्राथमिकता दी गई?

उत्तर द्वितीय पंचवर्षीय योजना (वर्ष 1956-61)

प्रश्न

आधारभूत उद्योगों का प्रसार किया गया

उत्तर तृतीय पंचवर्षीय योजना में

प्रश्न

आपातकाल लगाया गया, नए चुनाव हुए और जनता पार्टी चुनी गयी थी

उत्तर 5वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान

प्रश्न

चौथी पंचवर्षीय योजना (वर्ष 1969-1974) का उद्देश्य था

उत्तर स्वावलंबन की प्राप्ति एवं स्थिरता के साथ संवृद्धि

प्रश्न

नियोजन पूर्वापेक्षित समझा गया

उत्तर (1) संतुलित सामाजिक आर्थिक विकास के लिए, (2) विकास के लाभ समरूप में विस्तृत करने के लिए, (3) आंचलिक विषमताओं को दूर करने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए, (4) उपलब्ध संसाधनों के उपयोग को अधिकतम बनाने के लिए

प्रश्न

20 सूत्रीय आर्थिक कार्यक्रम सर्वप्रथम प्रारम्भ किया गया था

उत्तर वर्ष 1975 में

प्रश्न

गैस अथॅारिटी भारत लिमिटेड ने पाइप लाइनें बिछाने हेतु 8000 करोड़ का प्रावधान किया है

उत्तर विजयवाड़ा से विजयपुर तक

प्रश्न

राष्ट्रीय नियोजन में ‘रोलिंग प्लान’ की अवधारणा लागू की गई थी

उत्तर जनता सरकार के द्वारा

प्रश्न

11वीं पंचवर्षीय योजना के दिशा-निर्देश पत्र का प्रकरण रहा है

उत्तर तीव्र तथा समावेशी विकास की ओर

प्रश्न

राष्ट्रीय विकास परिषद मुख्यतः संबद्ध है

उत्तर भारत में मुख्य विकास योजनाओं के अनुमोदन और मूल्यांकन से

प्रश्न

पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम रूप से अनुमोदित किया जाता है

उत्तर राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा

प्रश्न

भारत में ‘अनवरत योजना’ (Rolling plan) कार्यशील थी

उत्तर 1978-79

प्रश्न

‘प्लानिंग एण्ड द पुअर’ पुस्तक के लेखक है

उत्तर वी. एस. मिनहास

प्रश्न

11वीं पंचवर्षीय योजना की विषय-वस्तु (थीम) थी

उत्तर अनिवार्य प्रारम्भिक शिक्षा

प्रश्न

योजना में कोर सेक्टर का तात्पर्य है

उत्तर चयनित आधारभूत उद्योग

प्रश्न

आदेशात्मक और निर्देशात्मक योजना में आधारभूत अंतर है

उत्तर आदेशात्मक योजना में आदेष्टा सोपान बाजार तंत्र का स्थान पूरी तरह से ले लेता है, जबकि निर्देशात्मक योजना में उसे बाजार प्रणाली के कार्यकरण को सुधारने का केवल एक साधन माना जाता है

प्रश्न

भारत में योजना आयोग का सृजन किया गया

उत्तर मंत्रिमंडल के एक प्रस्ताव द्वारा

प्रश्न

यद्यपि वर्ष 1991 से बाजार अर्थ-व्यवस्था स्वीकृत कर ली गयी है, फिर भी राष्ट्रीय आर्थिक योजना अभी चालू है, इसका मुख्य कारण है

उत्तर बाजार अर्थ-व्यवस्था मुख्यतः उद्योग और वाणिज्य तक सीमित है और कृषि में केन्द्रीय योजना आवश्यक है

प्रश्न

वह कौन-सी संस्था है, जिसका संविधान में उल्लेख नहीं है तथा उसके उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के कार्यकाल और योग्यता भी निर्धारित नहीं है, किन्तु भारत में नीति निर्माण की महत्वपूर्ण संस्था है, जो सहकारी आदेश द्वारा गठित की गई है

उत्तर योजना आयोग

प्रश्न

आर्थिक नियोजन एक विषय है

उत्तर समवर्ती सूची का

प्रश्न

9वीं पंचवर्षीय योजना में शिक्षा बजट का कितने प्रतिशत, प्राथमिक शिक्षा को विनियोजित किया गया

उत्तर 58%

प्रश्न

गांव आर्थिक इकाई के रूप में नियोजन का मुख्य आधार है, इस उपागम को क्या कहते हैं?

उत्तर बॉटम-अप्रोच (नीचे से ऊपर का दृष्टिकोण)

प्रश्न

योजना अवकाश की अवधि का संबंध है

उत्तर वर्ष 1966-69

प्रश्न

भारत में योजना के आरंभ से, किसी भी पंचवर्षीय योजना में अनाच्छादित कुल वर्षों की संख्या है

उत्तर 7 वर्ष

प्रश्न

विकास केंद्रित उपागम अपनाया गया था

उत्तर चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में (वर्ष 1969-74)

प्रश्न

निर्धारित अवधि और शून्य विदेशी सहायता घोषित किया गया

उत्तर 5वीं पंचवर्षीय योजना

प्रश्न

सातवीं योजना में आई. आर. डी. पी. के अन्तर्गत रणनीति अपनाई गयी थी

उत्तर ग्रामीण गरीब परिवारों की पहचान करना

प्रश्न

भारत का योजना आयोग है

उत्तर एक सलाहकार संस्था

प्रश्न

भोजन, काम और उत्पाद का नारा था

उत्तर 7वीं पंचवर्षीय योजना

प्रश्न

भारतीय पंचवर्षीय योजनाओं का प्रमुख उद्देश्य है

उत्तर स्वावलंबन एवं विदेशी सहायता पर निर्भरता कम करना अब समावेशी विकास को योजना का प्रमुख लक्ष्य माना जा रहा है,

प्रश्न

राष्ट्रीय योजनाओं की समीक्षा कौन सी संस्था करती है

उत्तर राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) स्थापना 6 अगस्त, 1952

प्रश्न

योजना पत्रिका का प्रकाशन किसके द्वारा होता है

उत्तर प्रकाशन विभाग द्वारा (सूचना और प्रसारण मंत्रालय)

प्रश्न

भारत में आर्थिक एवं सामाजिक विषय किस सूची में शामिल किए गए है?

उत्तर समवर्ती सूची

Showing 41-74 of 74 items.