वनलाइनर सामान्य ज्ञान (अनुसूचित जनजातियां)

प्रश्न

ग्रीष्म काल में आर्द्र ऊष्मा का अनुभव होता है, जब मौसम

उत्तर

उमस वाला होता है

प्रश्न

प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है क्योंकि

उत्तर

अधिक दाब पर पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है तथा जल अधिक तापक्रम पर उबलने लगता है

प्रश्न

ऊनी वस्त्रें का उपयोग सर्दियों में किया जाता है जो शरीर को गर्म रखने में सहायक होते है, ऐसा क्यों?

उत्तर

प्रोटीन और कुछ मात्र में लिपिड ऊनी रेशों में पाए जाते है जो ऊष्मा के कुचालक होते है, यह एक इंसुलेटर (विसंवाहक) कार्य करती है

प्रश्न

कृष्ण छिद्र (ब्लैक होल) एक ऐसा खगोलिय अस्तित्व है जिसे दूरबीन से नहीं देखा जा सकता है क्योंकि

उत्तर

कृष्ण छिद्र का गुरूत्वीय क्षेत्र प्रकाश को भी अवशोषित कर लेता है

प्रश्न

ठंडे देशों में पारा के स्थान पर अल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरीयता दी जाती है क्योंकि

उत्तर

अल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होता है

प्रश्न

जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा यदि तापमान 9°C से गिराकर 3°C से. कर दिया जाता है?

उत्तर

आयतन पहले घटेगा बाद में बढ़ेगा

प्रश्न

सेल्सियस स्केल पर मानव शरीर का सामान्य तापमान होगा।

उत्तर

36.89°C

प्रश्न

थरमस बोतल में पेय पदार्थ को कुछ समय तक उसी ताप पर रखने के लिए उसकी दीवारों पर परत लगाई जाती है

उत्तर

रजत परत

प्रश्न

ठंड के दिनों में, लोहे के गुटके और लकड़ी के गुटके को प्रातःकाल में छुएं तो लोहे का गुटका ठंडा लगता है, क्योंकि

उत्तर

लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का अच्छा चालक है

प्रश्न

रेफ्रिजरेटर में थर्मोस्टेट का कार्य है

उत्तर

एक समान तापमान को बनाए रखना

प्रश्न

पसीने का मुख्य उपयोग है

उत्तर

शरीर का ताप नियंत्रित रखने में

प्रश्न

प्रेशर कुकर के अन्दर का उच्चतम ताप निर्भर करेगा

उत्तर

ऊपर के छेद का क्षेत्रफल व उस पर रखा गया वजन

प्रश्न

जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट जाती है, क्योंकि।

उत्तर

पानी जमने पर फैलता है

प्रश्न

तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती क्योंकि

उत्तर

वाष्पीकरण की गति तेज हो जाती है

प्रश्न

शीशे की छड़ जब भाप में रखी जाती है, इसकी लम्बाई और चौड़ाई में क्या परिवर्तन होता है

उत्तर

दोनों बढ़ती है

प्रश्न

कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाज़ा खोलकर

उत्तर

आप अंततः कमरे को थोड़ा गर्म कर सकते हैं

प्रश्न

भाप से हाथ अधिक जलता है अपेक्षाकृत उबलते हुए जल से क्योंकि

उत्तर

भाप में गुप्त ऊष्मा रहती है

Showing 41-57 of 57 items.